गौ सेवा | Gau Seva

गौ सेवा

( Gau Seva )

 

भाग्योदय के द्वार खुलते, गौ सेवा भक्ति से

संपूर्ण देव लोक उर वसित,
समुद्र मंथन विमल रत्न ।
सदा पुलकित मनुज जीवन,
कर तत्पर सेवा प्रयत्न ।
पावन मंगल भाव उपमा,
सनातन गौरव दर्शन स्तुति से ।
भाग्योदय के द्वार खुलते, गौ सेवा भक्ति से ।।

सिंग शोभा शिव शंकर ,
उदर शिव सुत कार्तिकेय ।
मस्तक ब्रह्मा ललाट रुद्र,
सिंग अग्र इंद्र देव अजेय ।
कर्ण विराजित अश्वनीकुमार ,
नयनन अनुपमा सूर्य चंद्र ज्योति से ।
भाग्योदय के द्वार खुलते, गौ सेवा भक्ति से ।।

दंतस्थ गरुड़ जिह्वा शारदे ,
तैंतीस कोटि दैवीय आगार ।
श्री कृष्ण प्रियल गौ परम,
पदमा संग अलौकिक श्रृंगार ।
हिंद संस्कृति संस्कार निहित,
शुभ कवच दुःख कष्ट भय मुक्ति से ।
भाग्योदय के द्वार खुलते, गौ सेवा भक्ति से ।।

समग्र नागरिक नैतिक धर्म,
गाय माता सेवा दृढ़ संकल्प ।
परिवेश उत्संग संचेतना प्रसार,
गऊ साध्य वर्तमान काया कल्प ।
तन मन धन योगदान अहम,
जीवन ज्योतिर्मय शुभ प्रयास युक्ति से ।
भाग्योदय के द्वार खुलते, गौ सेवा भक्ति से ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

Similar Posts

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Poem -आफर

    आफर ( Offer )   क्या  कोई  ऐसा  भी  है  जो, दुखी  हृदय  घबराए। प्रेम दिवस पर मुझे बुलाकर,पिज्जा, केक खिलाए।   इससे  पहले  भाग्य  अभागा, सिंगल  ही मर जाए। फोन  करे  हुंकार  को  पहले, आकर  आफर पाए।   आँखों  मे  आँखो  को  डाले, मन  की  बात  करेगे। पुष्प  गुलाब  का  तुम  ले आना, बालों…

  • अपनी दुनियां | Apni Duniya

    अपनी दुनियां इस दुनिया के भीतर भी अपनी एक दुनिया होनी चाहिएमन के राज वहीं पर खोलना चाहिए इस दुनिया में जिसकी अपनी नहीं होती एक दुनियावह विचरता रहता है भ्रम और जाल मेंदुखी होता रहता है संसार के अंदर लेकिन जिसके भीतर अपनी एक दुनिया होती हैवह सदा मस्त रहता है अपने ही भावों…

  • प्रथम हो शिक्षक का सम्मान | Geet shikshak ka samman

    प्रथम हो शिक्षक का सम्मान ( Pratham ho shikshak ka samman )     गुरु है गुण निधियों की खान प्रथम हो शिक्षक का सम्मान गुरु है ज्ञान का सागर सारा भरा रग रग में स्वाभिमान प्रथम हो शिक्षक का सम्मान   बहाते ज्ञान की अविरल धारा बनाते उज्जवल जीवन सारा गुरु वचनों पे हमें…

  • बेटे का फर्ज | Poem bete ka farz

    बेटे का फर्ज ( Bete ka farz )   मां-बाप तीर्थ समान श्रद्धा से सेवा पूरी कीजिए पाल पोसकर योग्य बनाया दुख ना कभी दीजिए   बुढ़ापे की लाठी बन बेटे का फर्ज निभा लेना आशीषों से झोली भर पुण्य जरा कमा लेना   श्रवणकुमार सुकुमार पुत्र लेकर अंधे मां-बाप चारों धाम तीर्थ कराया सह…

  • मुझे उड़ने दो | Women’s day special kavita

    मुझे उड़ने दो ( Mujhe udne do : Hindi poem )   मैं तितली हूं.. मुझे उड़ने दो ।  मुझे मत रोको, मुझे मत टोको,  मुझे नील गगन  की सैर करने दो ।। मेरे पंखों को मत कतरो, मेरे हौसलों को मत तोड़ो,  मेरी ख्वाहिशों को हौसला दो  मुझे ऊंचाइयों को छूने दो ।  मैं…

  • कंघी का महत्व | Kanghi par kavita

    कंघी का महत्व ( Kanghi ka mahatva )   फैशन के दीवानों को, मन के अरमानों को। सजने सवरने का, मौका जरा दीजिए।   गंजे को भी बेच सके, चीज वो कमाल की। केसों को भी संवारिए, कंघी कर लीजिए।   सजने का शौक हमें, संवरने का चाव भी। चार चांद चेहरे पे, कंघी जरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *