Hanuman ji kavita

आजा अंजनी का लाला | Geet AaJa Anjani ka Lala

आजा अंजनी का लाला

 

हे पवन पुत्र हनुमान आजा, अंजनी का लाला।
रामदुलारे कष्ट मिटा जा, हे वीर बजरंग बाला।
आजा अंजनी का लाला

अष्ट सिद्धि नव निधि धारी, रोम रोम बसे राम।
रामदूत संकट मोचन, बस राम नाम ही काम।
स्वाहा स्वर्ण नगरी किन्हीं, रामभक्त मतवाला।
सौ योजन सिंधु लांघ, माता का पता निकाला।
आजा अंजनी का लाला

द्रोणगिरी पर्वत को लाए, लक्ष्मण प्राण बचाए।
श्रीराम बसे मेरे घट भीतर, सीना चीर दिखाएं।
रामनाम की माला फेरे, रामधुन रस का प्याला।
राम रसायन पीकर नाचे, झूमे केसरी का लाला।
आजा अंजनी का लाला

तन लाल वर्ण सिंदूर बिराजे, हाथ में गदा साजे।
थर-थर कांपे बैरी सेनाएं, सब भूत प्रेत डर भाजे।
साधु संत ऋषि मुनियों का, बजरंगबली रखवाला।
जहां-जहां हो राम कीर्तन, मन भाए मारुति बाला।
आजा अंजनी का लाला

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :

तेरा साथ है | Geet Tera Sath

Similar Posts

  • आ अब लौट चलें | Geet Aa Ab Laut Chalen

    आ अब लौट चलें ( Aa ab laut chalen )    ये हसीन वादियां आजा तुझको पुकारे आओ आओ चले हम नदिया किनारे डगर ये सुहानी गुल गुलशन खिले प्यारे सनम आ अब लौट चले आ अब लौट चले, आ अब लौट चले गीत सुंदर तरानों में आने लगे लब हमारे भी मुस्कुराने लगे तार…

  • यह आग अभी | Geet Yah Aag

    यह आग अभी ( Yah Aag Abhi ) यह आग अभी तक जलती है ,मेरे आलिंगन में। स्वर मिला सका न कभी कोई ,श्वासों के क्रंदन में ।। जब छुई किसी ने अनायास ,भावुक मन की रेखा । दृग-मधुपों ने खुलता स्वप्नों, का शीशमहल देखा। खिल उठे पुष्प कब पता नहीं ,सारे ही मधुवन में।।…

  • सावन आया तू भी आ जा | Geet Sawan Aaya

    सावन आया तू भी आ जा ( Sawan aaya tu bhi aaja ) सावन आया तू भी आ जा। मेरे मन की प्यास बुझा जा। कैसी ह़ालत है क्या बोलूं। तू जो बोले तो लब खोलूं। पल भर मेरे पास में आ कर। मेरी सुन जा अपनी सुना जा। सावन आया तू भी आ जा।…

  • श्रमिक दिवस समर्पित गीत

    श्रमिक दिवस समर्पित गीत   तुम वर्तमान के पृष्ठों पर ,पढ़ लो जीवन का समाचार । क्या पता कौन से द्वारे से ,आ जाये घर में अंधकार।। आशा की किरणें लौट गयीं ,बैठी हैं रूठी इच्छायें प्रात: से आकर पसर गईं ,आँगन में कितनी संध्यायें इन हानि लाभ की ऋतुओं में, तुम रहो सदा ही…

  • शब्दों का शिल्पकार हूं | Shabdon ka Shilpkar

    शब्दों का शिल्पकार हूं ( Shabdon ka shilpkar hoon )   वाणी का आराधक हूं मैं, देशप्रेम भरी हुंकार हूं। कलम का सिपाही भी, शब्दों का शिल्पकार हूं। शब्दों का शिल्पकार हूं रोशनी हूं उजियारा भी, मैं जलती हुई मशाल हूं। देशप्रेम में झूम उठे जो, भारतमाता का लाल हूं। शारदे का पूजक प्यारा, मैं…

  • गणेश जी की वंदना | Ganesh Ji Ki Vandana

    गणेश जी की वंदना ( Ganesh Ji Ki Vandana ) रिद्धि सिद्ध के दायक हैं यह गौरी पुत्र विशेष जय जय श्री गणेश गणपति जय जय श्री गणेश तुछ्य प्राणियों को भी बाँटे अपना प्यार दुलार मूषक को भी निज वाहन किया सहर्ष स्वीकार मात-पिता की सेवा का भी जग को दिया संदेश।। जय जय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *