Indian labor

बहुत मुश्किल है जिंदगी में | Geet Bahut Mushkil hai

बहुत मुश्किल है जिंदगी में

( Bahut Mushkil hai Zindagi Mein )

नैया लेकर चल रहे हैं,
धार में छोड़ कर जाएंगे
क्या भरोसा इनका है कि
डूबते को पार लगायेंगे ।

अपना दाना पानी इनका
किसी बहाने चलता है
कोई फटे वस्त्र में रोता
इनका वस्त्र बदलता है
मांझी से पूछेगा कौन
क्या घर,- बार डुबाएंगे।।

नागराज और सिंहराज में
जमकर दोस्ती चलती है
मत पूछो दोनों की कैसी
कैसी कैसी मस्ती चलती है
साध बैठे सभी हैं मौन।
कितनी दीवार गिराएंगे।।

तेज हवा आँधी है भाई
खाकर चक्कर गिर जाओगे
बहुत मुश्किल है जिंदगी में
कैसे बदल तस्वीर पाओगे
हरे भरे सूख रहे सागौन
कितने देवदार जलाएंगे।।

Vidyashankar vidyarthi

विद्या शंकर विद्यार्थी
रामगढ़, झारखण्ड

यह भी पढ़ें :-

इन अँखियों को समझाओ तो | In Ankhiyon ko

Similar Posts

  • काश कभी तुम आ जाते | Kaash Kabhi Tum

    काश कभी तुम आ जाते ( Kaash kabhi tum aa jate )    काश कभी तुम आ जाते, आके यूं मुस्का जाते। नखरे जरा दिखला जाते, हंस कर लूं बतला जाते। काश कभी तुम आ जाते मन को भाती अदाएं, खिल जाती सारी फिजाएं। दिल का कोना कोना हर्षित, आहट तेरी आ जाए। चांद सा…

  • कौन है उस पार | Kaun hai Us Paar

    कौन है उस पार ( Kaun hai us paar )   मांझी थाम रे पतवार मांझी थाम रे पतवार। लहरें उठती मन रे भीतर कौन है उस पार। मांझी थाम जरा पतवार कल कल करती सरिता बहती भावों की रसधार। जीवन नैया पार लगा दे हमको जाना है उस पार। दिल की धड़कनें गीत गाए…

  • देश हमारा है

    देश हमारा है ( गीत )* देश हमारा है, सरकार हमारी है,क्यों न निभाई, हमने जिम्मेदारी है?*नियम व्यवस्था का पालन हम नहीं करें,दोष गैर पर निज, दोषों का नहीं धरें।खुद क्या बेहतर कर सकते हैं, वही करें।सोचें त्रुटियाँ कितनी कहाँ सुधारी हैं?…*भाँग कुएँ में घोल, हुए मदहोश सभीकिसके मन में किसके प्रति आक्रोश नहीं?खोज-थके, हारे…

  • सारा जीवन ही बीत गया | Geet Sara Jeevan

    सारा जीवन ही बीत गया ( Sara jeevan hi beet gaya )  सारा जीवन ही बीत गया , यह अश्रु-गरल पीते-पीते । जो भरे कलष समझे हमने ,वे मिले सभी रीते-रीते।। मत पूछो त्याग-तपस्या से,क्या जीवन को उपहार मिला। शापों से आहत गंगाजल, पीने को बारम्बार मिला। क्या जीत सके उन्मादों से , वो हार…

  • मेरी बीवी ऐसी हो | Meri Biwi

    मेरी बीवी ऐसी हो ( Meri biwi aisi ho )    फर्राटा से इंग्लिश बोले, शॉपिंग करके लाती हो। पाक कला में माहिर पूरी, मोटी रकम कमाती हो। सुंदर सी गुणवान सुंदरी, परियों की सी रानी हो। घर मालकिन समझदार, बीवी बड़ी सयानी हो। पूरा रखे ख्याल मेरा, जो मुझ पर जान लुटाती हो। आजा…

  • जब जठराग्नि बोलती है | Geet Jab Jatharagni Bolti hai

    जब जठराग्नि बोलती है (Jab jatharagni bolti hai ) धरने प्रदर्शन होती हड़तालें सारी कुर्सियां डोलती है टूट जाता है बांध सब्र का जब जठराग्नि बोलती है जन जन जब लाचार होता कोई नहीं सहारा होता भुखमरी का मारा होता सबने किया किनारा होता वर्षों तक ना बोल सके वो बात जुबानें बोलती है झूठे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *