जीना इसी का नाम है

जीना इसी का नाम है | Geet Jeena Isi ka Naam hai

जीना इसी का नाम है

( Jeena isi ka naam hai )

 

मुस्कान लबों पर आए, सब मिल गीत गाए।
खुशियों  की  बारिश  में, हमको  नहाना  है।

 

उर प्रेम भाव पले, आशाओं के दीप जगे।
प्यार भरे दीप हमें, दिलों में जगाना है।

 

भाव उर में खिल उठे, सपने सुनहरे सजाना है।
रौनक  चेहरों  पे आए, खुश माहौल बनाना है।

 

जीवन जीने की कला, पथ पर बढ़ते जाना।
संघर्षों  का  नाम और, यही  अफसाना  है।

 

आंधी तूफान सब सहना, हौसलों से भी रहना।
लक्ष्य साध मंजिल पर, सदा बढ़ते ही जाना है।

 

देशप्रेम के गीत गा, हमें राष्ट्रप्रेम जगाना है।
मन का दीप जला हमें, जग उजियारा लाना है।

 

प्यार के मोती लुटाकर, फूलों सा मुस्काना है।
अपनेपन की भीनी खुशबू, दुनिया में फैलाना है।

 

औरों  के  सुख  दुख में, हमको काम आना है।
परिवर्तन नियति नियम, हमें हंसना हंसाना है।

 

जीवन जीने की कला, जीने का अनुभव पाना है।
दीन हीन को गले लगा, सद्भाव फूल खिलाना है।

 

हिम्मत हौसलों जज्बों की, उड़ान भर जाना है।
वंदे मातरम वंदे मातरम, वंदे मातरम गाना है।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

अब सावन के झूले | Geet Sawan ke Jhoole

 

Similar Posts

  • आया क्रिसमस का त्योहार | Poem on Christmas in Hindi

    आया क्रिसमस का त्योहार ( Aaya christmas ka tyohar )   आया क्रिसमस का त्योंहार सब खुशियाँ मनाओ अपार। आऐ प्रभु यीशु अपने द्वार सब खुशियाँ मनाओ हजार।।…२ एक यहूदी बढ़ई के घर जन्में प्रभु यीशु ।।…२ बेथलेहेम मरियम के गर्भ जन्में है प्रभु यीशु। ईसा से बनें यीशु मसीहा सबके कहलाएं।।…२ 12 वर्ष उम्र…

  • विधि के विधान का सम्मान करो | Geet Vidhi ke Vidhan

    विधि के विधान का सम्मान करो ( Vidhi ke vidhan ka samman karo )   सूरज चांद सितारे कुदरत के सभी नजारे। पर्वत नदियां बहारें खिले चमन सभी प्यारे। खुशियों के दीप जला प्रेम मोती अधर धरो। जीवन में सुहानी सी उमंगों का संचार करो। विधि के विधान का सम्मान करो इठलाती बलखाती धारा कल-कल…

  • जिंदगी | Zindagi

    जिंदगी ( Zindagi ) जिंदगी की भाग दौड़ में कब जिंदगी की सुबह और शाम हो गई पता ही नहीं चला। कल तक जिन मैदान में खेला करते थे कब वो मैदानों मैं बड़े-बड़े मॉल बन गए ‌ पता ही नहीं चला । कब अपने सपनों के लिए गांव शहर देश छोड़ दिया माता-पिता को…

  • तुम हवा पर गीत लिख दो | Geet Likh do

    तुम हवा पर गीत लिख दो ( Tum Hawa par Geet Likh do )   तुम हवा पर गीत लिख दो, मैं बसंत हो जाऊंगा। फूल बनकर खिल जाना, मैं उपवन महकाऊंगा। तुम हवा पर गीत लिख दो बह चले मधुर पुरवाई, जब मन मयूरा लगे झूमने। मनमोहक मुस्कान लबों पे, भंवरे लगे डाली चूमने।…

  • नशा प्यार का | Nagma Nasha Yeh Pyar Ka

    नशा प्यार का ( Nasha Yeh Pyar Ka ) वो ख़्वाबों में जिस दिन से आने लगा है। इन आँखों की नींदें चुराने लगा है। चलाता है सीने पे जादू बला के। दिखाता है अन्दाज़ नाज़-ओ-अदा के। उसे देख कर ऐसा लगता है अब तो। नशा प्यार का दिल पे छाने लगा है। वो ख़्वाबों…

  • सावन में | Geet Sawan Mein

    सावन में ( Sawan Mein ) मधुर मिलन का ये महीना। कहते जिसे सावन का महीना। प्रीत प्यार का ये महीना, कहते जिसे सावन का महीना। नई नबेली दुल्हन को भी, प्रीत बढ़ाता ये महीना।। ख्वाबों में डूबी रहती है, दिन-रात सताती याद उन्हें। रिमझिम वारिश जब भी होती, दिलमें उठती अनेक तरंगे। पिया मिलन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *