आओ करे ये सतत प्रतिज्ञा

आओ करे ये सतत प्रतिज्ञा | Kavita

आओ करे ये सतत प्रतिज्ञा

( Aao kare ye satat pratigya )

 

?☘️

नारी को सम्मान नहीं तो बताओ क्या दोगे
बेटी को घर में मान नहीं तो बतलाओ क्या दोगे
एक घर सुधरने से बोलो क्या बदलेगा
हर सोच बदलने का प्रण बोलो कब लोगे

?☘️

जब तक सारी कायनात ना बदले तो सब बेकार
जब तक अर्न्तमन ना स्वीकारे हर तरफ है हार
हर तरक्की हर ऊँचाई झूठी साबित होती है
जब तक बेटी लुट रही घर भीतर और हाट बाजार

?☘️

लेकर प्रण सब बढे आगे तब ही होगा पूर्ण उद्धार
शिक्षा खानपान रोजगार बेटी को देना होगा पुरस्कार
हर बेटी सम्मान से जिये ख्याल हर पल रखना होगा
बेटी को भी बेटो सा मिले बराबर का अधिकार

?☘️

कानून समाज और परिवेश से भी ले आओ सुधार
हर शय लगाकर जगा सको तो बदल डालो ये संसार
नारी जीवन पुण्य कर्मो का फल ही है ये जान जाओ
सृष्टि की रचेचता को पग पग क्यूं कर रहे हो शर्मसार

?☘️

कौन सम्मस्या इस नारी पर अबतक नहीं पड़ी भारी
नारी को ठेस अब ओर लगे ना है किसकी जिम्मेदारी
मानव जीवन मिला तुम्हे तो मानवता जिन्दा रहने दो
लिंग भेद करके तुमने प्रकृति भी लज्जित कर डाली

?☘️

गूंजें शंखनाद से स्वर उठो बढ़ो अब जाग जाओ सब
निष्ठुरता की पराकाष्ठा निज अज्ञान को दूर करें अब
विश्वपटलपे रौशन जगमग बेटी को इज्जत मान मिले
अन्याय अत्याचार बंद करें आओ सतत ये प्रतिज्ञा लें

?☘️

 


डॉ. अलका अरोड़ा
“लेखिका एवं थिएटर आर्टिस्ट”
प्रोफेसर – बी एफ आई टी देहरादून

यह भी पढ़ें :-

सशक्त बनो हे नारी तुम | Kavita

Similar Posts

  • अस्तीन के सांप | Poem aasteen ke saanp

     अस्तीन के सांप  ( Aasteen ka saanp )    मेरे अपनों ने मुझे,अपनों से दूर कर दिया || 1.कुछ अपने जो पराये हो गए,पराये मेरे अपने हो गए | अपनों को खो दिया पराया मान,वो अब सपने रह गए | कुछ खास अपनों को जी-जान से,अपना बनाना चाहा | सरेआम दगा दे गए दिखाबा किया,बस…

  • बाल दिवस | Bal Diwas ki Kavita

    बाल दिवस ( Baal Diwas )    राष्ट्र धरा आह्लादित ,बाल मन सुरभि स्पंदन से हर्ष आनंद जीवन पर्याय, अंतर स्नेह अविरल धार । अपनत्व अथाह सींचन, उरस्थ स्वप्निल मूर्त आकार । मान सम्मान मर्यादा सीख, धर्म कर्म नैतिकता वंदन से । राष्ट्र धरा आह्लादित,बाल मन सुरभि स्पंदन से ।। अग्र कदम चाल ढाल बिंब,…

  • जीवन की शुरुआत | Jeevan ki Shuruaat

    जीवन की शुरुआत ( Jeevan ki Shuruaat ) हम हरदम ही हारे ज़माना हमेशा हमसे जीत गया, हार जीत के इस खेल को खेलते जीवन बीत गया, सारे दाव-ओ-पेंचों को समझने में उम्र निकल गया, खेल के इख़्तिताम पे तन्हा थे दूर हर मनमीत गया, रिश्तों की उलझी गिरहें सुलझाने में खुद यूँ टूट गए,…

  • सिक्का | Sikka

    सिक्का ( Sikka  )   सिक्का उछालकर देखो कभी सिक्का थमाकर देखो समझ आ जायेगी जिंदगी कभी खुद को भी संभालकर तो देखो…. ये रौनक ,ये चांदनी ढल जायेगी उम्र की तरह दिन भी बदल जायेगा रात मे ही ढलती शाम की तरह…. पसीना बहाकर तो देखो गंध स्वेद की चखकर तो देखो कभी रोटी…

  • देश प्रेम | Kavita Desh Prem

    देश प्रेम ( Desh Prem ) मां, ऐसी मुझे जवानी दे मर जाऊ, इस देश के खातिर, शाम सूबा ये, पानी दे मां ऐसी मुझे जवानी दे । नही चाहिये हल्दी, चंदन, तन को पीला करने को l देना है तो गर्व से मुझको,  तिलक धारा धूल बलिदानी दो l मां ऐसी मुझे जवानी दो…

  • टूटता तारा | Tootata Tara

    टूटता तारा ( Tootata tara )    एक रात बातों के मध्य तुम एकाएक खामोश हो गए थे मेरे पूछने पर मुझसे कहा मांग लो तुम्हें जो दुआ में माँगना है आज तुम्हारी मुराद पूरी हो जायेगी मैंने कहा – कैसे ? तुमने इशारा किया टूटते तारे का जिससे मैं थी अनभिज्ञ देख लो मेरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *