Geet Rah Gaye Kaam Adhure

रह गए काम अधूरे | Geet Rah Gaye Kaam Adhure

रह गए काम अधूरे

( Rah Gaye Kaam Adhure )

 

जाने किस मुश्किल में खोए, सपने हुए ना पूरे।
बीत गई उमरिया पल पल, रह गए काम अधूरे।
रह गए काम अधूरे

कालचक्र के दांव द्वंद, कभी चले कभी ठहरे।
कभी टूटे किस्मत के ताले, लबों पर लगे पहरे।
अपने रूठे राह चल दिए, कर अपने मतलब पूरे।
औरों को खुश कर ना पाए, वो तिरछे नैनों से घूरे।
रह गए काम अधूरे

बचपन बीता आई जवानी, गोरख धंधा हाथ लगा।
पिसता रहा बैल कोल्हू, भाग्य सितारा नहीं जगा।
दिन-रात दौड़ा भागा, खड़े कर ना पाया वो कंगूरे।
घर आंगन दीवारों को थामे, सांसों के हो गए चूरे।
रह गए काम अधूरे

हंस हंसकर मोती बांटे, काम औरों के हम आए।
हर मुश्किल तूफानों में भी, हम पर्वतों से टकराए।
सच्चाई की राह पे, सबके, मंसूबे कर ना सके पूरे।
मीठे बोल मधुर वाणी, बोलो शब्द कैसे हुए धतूरे।
रह गए काम अधूरे

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :

कलम ही हथियार है | Geet Kalam hi Hatiyar Hai

Similar Posts

  • रात सपने में आया कान्हा | Sapne mein Kanha

    रात सपने में आया कान्हा ( Raat sapne mein aaya kanha )    मोहन माधव कान्हा प्यारा, आया स्वप्न में मुरलीहारा। चक्र सुदर्शन धारी गिरधर, रूप चतुर्भुज सुंदर सारा। मोहन माधव कान्हा प्यारा पीतांबर धारी बनवारी, सर पे सोहे मोर मुकुट भारी। अधरो पर मुरलिया धारी, जय गोविंदा जय गिरधारी। उठो आज कोई गीत सुना…

  • खूब रोता मन | Geet Khub Rota Man

    खूब रोता मन ( Khub Rota Man )   कभी जब याद तुम आते, दृगों को घेर लेते घन । अकेले में छुपाकर तन, सिसकता खूब रोता मन ।। न कुछ अच्छा लगे जी में, उदासी का रहे पहरा । तुम्हारी पीर अंतर् में, चलाए तीर अब गहरा ।। गए जब छोड़ प्रिय तब से,…

  • नयनों के तारे आजा | Naino ke Tare Aaja

    नयनों के तारे आजा ( Naino ke Tare Aaja )   नयनो के तारे आजा, बुढ़ापे के सहारे आजा। दूध का कर्ज चुकाने, बेटे फर्ज निभाने आजा। नयनो के तारे आजा खूब पढ़ाया तुमको, लाड लडाया तुमको। अंगुली पकड़कर, चलना सिखाया तुमको। तुतलाती बोली प्यारी, शीश झुकाने आजा। ताक रही आंखें रस्ता, झलक दिखाने आजा।…

  • गणेश जी महाराज | Ganesh ji Maharaj

    गणेश जी महाराज ( Ganesh ji maharaj )   विघ्नहर्ता मंगलकारी विनायक आओ आनंद करो गजानंद गौरी सुत प्यारे आकर प्रभु भंडार भरो   यश वैभव गुणों के दाता प्रथम पूज्य महाराज जग की पीर हरो गौरी सुत सफल करो सब काज   रिद्धि सिद्धि लेकर आओ, आओ गजानंद प्यारा हाथ जोड़कर खड़े प्रभु, सजा…

  • आशा की काँवड़ | Geet Asha ki Kavad

    आशा की काँवड़ ( Asha ki Kavad ) चढ़ी रही आशा की काँवड़ , झुके हुए इन कंधों पर . हरियाली कुर्बान रही बस, कुछ सावन के अंधों पर . पाँवों को पथरीले पथ ने , दिए सदा मारक छाले . क्रूर काल ने क्षुधित उदर को , भी , गिनकर दिए निवाले . फूलों…

  • मंदाकिनी बहने लगे

    मंदाकिनी बहने लगे तार वीणा के छिड़े तो , बस एक स्वर कहने लगे ।छेड़ ऐसी रागिनी दो , मंदाकिनी बहने लगे । गूँजती हैं फिर निरंतर , वेद मंत्रों की ऋचाएं ।अग्नि कुंडों में कहाँ तक, प्यार की समिधा जलाएं ।हम अमा की पालकी में , पूर्णिमा कितनी बिठाएं ।क्यों अकेले ही विरह की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *