बंजारा के दस कविताएं

बंजारा की दो नयी कविताएँ

बंजारा की दो नयी कविताएँ

( 1 ) 

देवता कभी
पत्थरों में खोजे गये और तराशे गयें
देवता कभी
मिट्टी में सोचे गये और ढ़ाले गयें
देवता कभी
प्लास्टिक में देखे गये और सांचे गयें.

देवता लगातार
सूखे पत्तों और कोरे कागजों पर चित्रित किये जाते रहें.

मगर…अफ़सोस !
देवताओं को कभी हमने दिल में उतारा ही नहीं.

देवता यदि दिल में उतार लिये जाते
सभी को अपने अंदर प्रतिबिंबित होते
तब
आज हम क्योंकर इतने असंतुष्ट और दिग्भ्रमित होते ?

( 2 )

मिट्टी को भरोसा है कि
बीज उसमें मिलकर अंकुरित हो जायेगा
पानी को यक़ीन है कि
रंग उसमें घुलकर अपनी-सी पहचान बनायेगा
हवा को विश्वास है कि
तिनका उसमें झूलकर डाली -डाली गुनगुनायेगा .

और
आकाश को भी इतमिनान है कि
धुआं उसमें फैलकर अनंत की ऊंचाइयां पायेगा .

बस…
एक मेरे दिल को ही शक है —
कि तुम उसमें समाओगी
पर , क्या जीवन -भर प्यार निभाओगी.

ये कैसा दिल है
और दिल का रिश्ता है
जो मिट्टी पानी हवा आकाश की तरह
कभी आश्वस्त नहीं करता !

सुरेश बंजारा
(कवि व्यंग्य गज़लकार)
गोंदिया. महाराष्ट्र

यह भी पढ़ें :-

बंजारा की नौ नवेली कविताएँ

Similar Posts

  • चक्र समय का चलता है | Kavita

    चक्र समय का चलता है ( Chakra ka samay chalta hai )   परिवर्तन नित निरंतर होता जग का आलम बदलता है नई सोच नई उमंगे भर चक्र समय का चलता हैं   सुख दुख जीवन के पहलू आंधी तूफान आते जाते जो लक्ष्य साध कर चलते व़ो मंजिलों को पा जाते   शनै शनै…

  • जल ही है जीवन का संबल

    जल ही है जीवन का संबल   जल ही है जीवन का संबल, जल ही जीवन का संचार! वन्य जीव फसलें जीवित सब, जल ही है सुख का आधार!! जल विहीन हो जीना चाहें, ऐसा संभव नहीं धरा पर! जल संचय करना हम सीखें, बर्बादी को रोकें परस्पर!! पर्यावरण प्रदूषित ना हो, वृक्ष से करें…

  • व्रीड़ा | Kavita Vrida

    व्रीड़ा (  Vrida ) खोया स्वत्व दिवा ने अपना, अंतरतम पीड़ा जागी l घूँघट नैन समाए तब ही, धड़कन में व्रीड़ा जागी ll अधर कपोल अबीर भरे से, सस्मित हास लुटाती सी, सतरंगी सी चूनर ओढ़े, द्वन्द विरोध मिटाती सी, थाम हाथ साजन के कर में सकुचाती अलबेली सी, ठिठक सिहर जब पाँव बढ़ा तो,…

  • देश आखिर है क्या बला?

    देश आखिर है क्या बला? कुछ जाहिलों के लिए जमीन का टुकड़ाकुछ गोबर गणेशों के लिए उनके आकाकुछ सिरफिरों के लिए उसमें बसे लोगकुछ घाघ लोगों के लिए बिजनेस का अड्डाजिन्होंने खोद दिया गरीबों के लिए खड्डा आका घाघ लोगों से मिलकर –जाहिल और गोबर गणेशों को रोज घास चराता हैटीवी पर हर वक्त पीपली…

  • सब बदल रहा है | Sab Badal Raha hai

    सब बदल रहा है ( Sab badal raha hai ) राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस देख रहे है आज सभी यह आधुनिक कलाकृति, इसके साथ बिगड़ रही है प्रदूषण से यह प्रकृति। भूल रहे है रीति-रिवाज एवं अपनो की ये स्मृति, जिससे सभी में बढ़ रहीं है हिंसा की ‌यह प्रवृति।। धूल धूंआ एवं बढ़ रहा…

  • महात्मा बुध | Chhand Mahatma Buddha

    महात्मा बुध ( Mahatma Buddha )   राजा शुद्धोधन सुत, सिद्धार्थ जिनका नाम। सत्य ज्ञान की खोज में, चल पड़े निष्काम।   पुत्र पत्नी त्याग के, तज दिया राजपाट। योग साधना सीख ली, पहुंचे गंगा घाट।   बोध गया बोधिवृक्ष, मिल गया सच्चा बोध। गौतम बुध हो गए, सिद्धार्थ कर शोध।   वीणा के बजते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *