Ghunghat

नार नवेली दूर खड़ी मुख पर घुंघट डाल | Ghunghat

नार नवेली दूर खड़ी मुख पर घुंघट डाल

( Naar naveli door khadi mukh par ghunghat daal ) 

 

नार नवेली दूर खड़ी मुख पर घुंघट डाल।
कब आएंगे साजना कब पूछे मोरा हाल

शरमाती सकुचाती सी रेशम से काले बाल।
गोरी गोरा मुखड़ा दमके नैना तीर कमाल।

प्रियतम प्यारी नार नवेली मेहंदी रचे हाथ।
जीवन साथी हमसफर सदा निभाना साथ।

नाक में नथनी पांव में पायल चूड़ियां खनकाती।
आजा साजन सनम प्यारे दिलबर को लुभाती।

मंद मंद मुस्काता चेहरा चांद को लुभाता सा।
मीठी मीठी मनुहारों से प्रेम सुधा बरसाता जा।

प्रित की झड़ी उमड़े प्रीतम प्यारे मन के मीत।
हाथों के कंगना कहते प्यार भरे बुन लो गीत।

 

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

मेरी बीवी मायके चली गई | Meri Biwi Maike Chali Gayi

Similar Posts

  • युगों से नारी | Yugon se Nari

    युगों से नारी ( Yugon se nari ) ( मणिपुर में हुई बर्बरता की घटना से मेरा संवेदनशील ह्रदय सिहर उठा है उसी पीड़ा से उत्पन्न हुई मैं यह अपनी कविता आप के समक्ष प्रस्तुत कर रही हूँ )    आज भी भ्रमण कर रही है नारी युगों पुरानी धुरी पर द्रौपदी की भाँति अपनी…

  • नाता | Nata

    नाता ( Nata )    पीना नहीं है, जीना है जिंदगी अनमोल है, खिलौना नहीं है जिंदगी उम्र तो वश में नहीं है आपकी अनुभवों से ही सीना है जिंदगी आए और आकर चले गए तो आने का मकसद ही क्या रहा हम मिले और मिलकर ही रह गए तो इस मुलाकात का वजूद ही…

  • सनातन की राह चलो

    शुभ दशहरा, शुभ विजयादशमी अधर्म से धर्म की ओर कदम बढ़े।असत्य से सत्य की ओर हम बढ़ें।ईमानदारी का सदैव पाठ पढ़ें ।नित्य नूतन रचना कर्म हम गढ़ें।। आपको एवं सम्पूर्ण सगे संबंधियों को,हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं!खुशियों के इस वातावरण में हम,मिलजुल कर एक दूजे को गले लगाएं! सनातन की राह चलो विजयादशमी शुभ हो!नि:स्वार्थ प्रेम…

  • मुंशी प्रेमचंद | Munshi Premchand par Kavita

    मुंशी प्रेमचंद! ( Munshi Premchand )  !! शत -शत नमन !! ( 1) मुंशी प्रेमचंद को कभी न भुलाया जाएगा उन्हें पाठ्यक्रम में हमेशा पढ़ाया जाएगा। सन अट्ठारह सौ अस्सी,लमहीं में जन्में थे सज़दा उस भूमि का हमेशा किया जाएगा। त्याग,तेज और लेखनी के थे वो बहुत धनी उनके संकल्पों को सदा दोहराया जाएगा। आजादी…

  • जिंदगी | Kavita

    जिंदगी ( Zindagi )   मेरी जिंदगी से पूछा मैंने एक रोज जीने का वह तरीका जो घुटन पीड़ा और दर्द से हो बिल्कुल अछूता जिंदगी के पास नहीं था कोई जवाब मुस्कुराकर वह बोली बताती हूं तुझे सलीका बहुत जिया अपने लिए जीवन जी कर देखो जीवन पराया दो कदम बढ़ाओ तुम किसी निर्बल…

  • आर या पार | हास्य कविता

    आर या पार ( Aar ya paar )   बीवी का जन्मदिन था यार, मेरे लिए था बड़ा त्यौहार। लेकिन जन्मदिन इस बार , लाया संग मुसीबत अपार। देना था मुझे उसे उपहार, लेकर आया मैं एक हार। आ रहा है तुम पर प्यार, इसको तुम पहन लो यार। देख हाथ में हीरो का हार,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *