हमने तो

हमने तो | Hamne to

हमने तो

हमने कुछ और ढूँढा था तुझमें
हमने समझा था
प्यार का समन्दर हो तुम
ख़बर नहीं थी
उजड़े सहरा का मंज़र हो तुम
हम तो समझे थे
कि दिल के ख़ला को भर जाओगे तुम
यह ख़बर नहीं थी
कि और भी तन्हा कर जाओगे तुम
हमने तो कुछ और ढूँढा था तुझमें

हम तो समझे थे
कि इश्क़ की हक़ीक़त हो तुम
यह ख़बर नहीं थी
कि रेत पे लिखी इबारत हो तुम

हमने तो कुछ और ढूँढा था तुझमें
हम तो समझे थे
कि प्यार पहली की शबनम हो तुम
यह ख़बर नहीं थी
कि पतझड़ का मौसम हो तुम
हमने तो कुछ और ढूँढा था तुझमें

हम तो समझे थे
कि प्यार में भीगा अहसास हो तुम
यह ख़बर नहीं थी
कि नदी नहीं सिर्फ़ प्यास हो तुम
हमने तो कुछ और ढूँढा था तुझमें

हम तो समझे थे
कि तेरी आँखों में
कशिश, प्यार का काजल होगा
यह ख़बर नहीं थी
कि तेरा दिल
अतीत के दुखों से बोझल होगा
हमने तो कुछ और ढूँढा था तुझमें

हम तो समझे थे
कि तुम्हें सिर्फ़ एक तारे से मुहब्बत है
यह ख़बर नहीं थी
कि तुम्हें तो फ़लक सारे से मुहब्बत है।

Dr Jaspreet Kaur Falak

डॉ जसप्रीत कौर फ़लक
( लुधियाना )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • संस्कार | Sanskar par kavita

    संस्कार! ( Sanskar )   राम का संस्कार फिर देश में लाया जाए, पीकर आँसुओं को न जीवन बिताया जाए। खत्म हुआ समाज से छोटे- बड़े का अदब, भरत का वो कठोर तप सबको बताया जाए। लोग खौफजदा हैं आजकल के माहौल से, बाग की बुलबुल को बहेलिए से बचाया जाए। ठीकेदार बन बैठी घरों…

  • लक्ष्य पर संधान | Lakshya par kavita

     लक्ष्य पर संधान  ( Lakshya par sandhan )    रास्ता बहुत कठिन था हमारा पर मंजिल पाना ज़रूरी था हमारा। तलब थी यही इस मन में जो हमारी कोई अनहोनी ना हो जाएं इच्छा थी हमारी।। मज़बूत था इरादा और पक्का था हमारा वादा जिन्दा पकड़ आएं तो ठीक नही तो फिर शूट। देश आन्तरिक…

  • उम्र का बंधन तोड़ दे | Kavita Umar Ka Bandhan

    उम्र का बंधन तोड़ दे! ( Umar ka bandhan tod de )   ये गलियाँ, ये चौबारे, मेरे काम के नहीं। किसी काम के नहीं। जिन्दगी की कश्ती का कोई किनारा न मिला, जब से चुराई दिल,उसका नजारा न मिला। उम्मीदें सारी छोड़ दूँ, या रिश्ता उससे जोड़ लूँ। हे! परवरदिगार कुछ कर उपाय, या…

  • चाहत | Chaahat

    चाहत ( Chaahat )    चाहत के मौन गलियारों में, नेह का मृदुल स्पंदन उर तरंग नवल आभा, प्रसून सदृश मुस्कान । परम स्पर्शन दिव्यता, यथार्थ अनूप पहचान । मोहक स्वर अभिव्यंजना, परिवेश सुरभि सम चंदन । चाहत के मौन गलियारों में, नेह का मृदुल स्पंदन ।। अनुभूति सह अभिव्यक्ति , मिलन अहम अभिलाषा ।…

  • चक्र सुदर्शन धारी | Poem chakra sudarshan dhari

    चक्र सुदर्शन धारी ( Chakra sudarshan dhari )   चक्र सुदर्शन धारी केशव लीला अपरंपार तेरी मंझधार में डूबी नैया आकर करना पार मेरी   मुरली मोहन माधव तेरी मधुर मनोहर शान है सकल चराचर के रखवाले जन करे गुणगान है   संकट मोचन मोहिनी मूरत मुरली अधर सुहानी कृष्ण कन्हैया दीनदयाला भजन करते सुरज्ञानी…

  • छलकती जवानी | Kavita Chalakti jawani

    छलकती जवानी ( Chalakti jawani )    जुल्फों में खोने के दिन देखो आए, निगाहों से पीने के दिन देखो आए। छलकती जवानी पे दिल उसका आया, छूकर बदन मेरा दिल वो चुराया। सुलगती अगन को कैसे दबाएँ, निगाहों से पीने के दिन देखो आए, जुल्फों में खोने के दिन देखो आए। मेरी जिन्दगी का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *