हे राम!

हे राम | Hey Ram

हे राम!

**

कर जोड़ करूं तेरा वंदन,
हे रघुनंदन ! हे रघुनंदन।
दशरथ-कौशल्या के नंदन,
तीनों लोक करे तेरा वंदन;
महादेव इन्द्र ब्रह्मा भी करें पूजन।
अतातायियों के हो संहारक,
सतपथ के हो सृजन कारक।
दुष्ट पापियों के हो काल,
दशानन के हमने देखें हैं हाल।
लंका जलाकर खाक किए,
विभीषण राज्य स्थापित किए।
किसकिंधा नरेश बाली को मारा,
सुग्रीव को शासक बना वचन निभाया;
वचन, मित्रता की खातिर-
अपना सबकुछ दांव पर लगाया।
शासक होकर सेवक की भांति जीवन बिताया,
जनता की मांग पर देवी सीता को ठुकराया।
आदर्श राज्य किए स्थापित,
मर्यादा पुरुषोत्तम सुन होते हम आह्लादित।
पर तेरे नाम पर आज के शासक,
बन गये हैं शोषक।
करते हैं घृणित राजनीति,
जनता कर रही त्राहि-त्राहि;
सब हैं पीड़ित दुःखी और व्यथित ।
आज के नेताओं में-
स्वहित की लगी है होड़,
जनता की भलाई, सेवा दिए हैं छोड़।
इनपर भी आपकी कुदृष्टि होनी चाहिए,
रामराज्य की मर्यादा स्थापित होनी चाहिए।
इनका भी दमन कीजिए,
जनता की सेवा जो ना करे-
पदच्युत उन्हें कीजिए।
रावण और बाली की भांति-
अधर्मी से सत्ता लीजिए,
समुचित दण्ड भी दीजिए;
सचमुच का रामराज्य स्थापित कीजिए।

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

 

यह भी पढ़ें :

कलह ( हाइकु )

Similar Posts

  • श्री राम जी आयेंगे | Shri Ram ji Aayenge

    श्री राम जी आयेंगे  ( Shri Ram ji Aayenge ) राम आएंगे तो पत्थर बनी अहिल्या पूछेंगी भ्रष्ट बलात्कारी इंद्र जैसे देवराज का क्या करेंगे? क्या ऐसे भ्रष्ट लोग पद पर बने रहेंगे, आखिर स्त्री कब तक, पत्थर बनकर जीवन गुजारती रहेगी, गौतम ऋषि को भी कटघड़े में खड़ा होना पड़ेगा, क्यों जीवन भर पत्थर…

  • अर्थ | Arth

    अर्थ ( Arth ) अर्थ में ही अर्थ हैअर्थ के बिना सब व्यर्थ है। सत्य साधना या सत्कारसभी के लिए है यह जरूरी,जीवन का आवश्यक यह शर्त हैअर्थ के बिना सब अनर्थ है। सीधे मुॅंह कोई बात नहीं करतानजर रहती सभी की वक्र है,साज सम्मान के लिए यह जरूरीअर्थ नहीं तो यह दुनिया लगती व्यर्थ…

  • मन बसी झुंझलाहट

    मन बसी झुंझलाहट मेरे दुःख दर्द का तुज पर हो ऐसा असर ,कि आईना तुम देखो और चहरा मेरा दिखे l सबसे ज्यादा दर्द तो तब हुवा ,जब तुम्हे देखे बिना लौट आया l इतना दर्द देकर भी मन को भाती हो ,अगर हमदर्द होती तो क्या आलम हो l क्या कहूँ ,एक ही हमदर्द…

  • ननिहाल | Kavita Nanihal

    ननिहाल ( Nanihal ) नानी का घर ननिहाल, छुट्टियों में मौज मनाते हैं। मां के संग में कई दिनों, हम ननिहाल हो आते हैं। मामा मामी मौसी मौसी, लाड दुलार भरपूर करते। नाना नानी हंस हंस कर, सिर पर अपने हाथ धरते। खेलकूद मटरगश्ती का, अद्भुत ठौर ठिकाना है। स्कूल की छुट्टियों में हमें, फिर…

  • कलियों की मुस्कान | Poem kaliyon si muskan

    कलियों की मुस्कान ( Kaliyon si muskan )   कलियों की मुस्कान भी देती आनंद अपार। नव ऊर्जा संचार कर लब लाती नई बहार। सुंदरता में चार चांद जड़ दे एक मुस्कान। सारा जहां अपना लगे प्यारा हर इंसान।   बगिया सारी महक उठे बस एक मुस्कान से। खिल उठे चेहरे सारे मुस्कुराते एक इंसान…

  • गणाधिपति गुरुदेव श्री तुलसी के 28 वें महाप्रयाण दिवस

    ओम् गुरुदेवाय नमः ! आज से 27 वर्ष पूर्व तेरापंथ धर्म संघ के नवम अधिशास्ता , अणुव्रत को जन – जन तक पहुँचाने वाले आचार्य श्री तुलसी सदा – सदा के लिये इस धरा से विदा हो गये । गुरुदेव तुलसी के चरणों में मेरा भावों से शत – शत वन्दन । गुरू तुलसी का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *