Hey Kavi

हे कवि | Hey Kavi

हे! कवि 

( Hay kavi ) 

 

 

हे कवि! कविता कुछ खास लिखो

अंतर्मन का विश्वास लिखो

रुक रुक कर कलम चलाओ ना

खुल कर अपनी हर बात लिखो

 

तुम कवि तुमको अधिकार मिला

कलमों जैसा हथियार मिला

धिक्कार है तेरी कलमों को

यदि सच का ना इतिहास लिखा।

 

श्रृंगार वीरता लिखते हो

लिख व्यंग्य जोर से हंसते हो

अब कौन लिखेगा करुणा पर

क्यों देख देख चुप रहते हो।

 

लिख करोगे क्या कविता सारी

जब जख्म सहे हर दिन नारी

क्या दिखता नहीं न लिखते हो

क्यों बने हुए, कवि दरबारी।

 

उठ जगो जगाओ जगती को

मानव मानवता नियती को

लिख लिख कलमों से लिख जाओ

हे कवि! कविता के पंक्ती को।

 

उठ कलमों से संहार करो

कवि हो कवि का व्यवहार करो

या बंद करो लिखना कविता

पर सच को न शर्मशार करो

 

है धधक रही है आग यहां

तुम कलम लिए हो छिपे कहां

आजादी तुम्हीं दिलायी थी

फिर पड़ी जरूरत आज यहां

 

शासन का डर या नेता का

या अपने किसी चहेता का

ना कवि कवित्व बदनाम करो

लालच में किसी विजेता का।

 

छोड़ो कल परसों की बातें

अब आज की बातें आज लिखो

हे कवि! कविता कुछ खास लिखो

अंतर्मन का विश्वास लिखो।

रचनाकार रामबृक्ष बहादुरपुरी

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

तेरे आने से | Beti ke Janam par Kavita

Similar Posts

  • भूख | Bhookh par Kavita

    भूख ( Bhookh )   भूख की कामना है मिले रोटियां रहे सम्मान ना या बिके बेटियां भूख की आग जलती है बुझती कहां? इसके आगे ना दिखती है जन्नत जहां।   आग में जलते देखा है बच्चे जवां भूख से जो तड़प करके देते हैं जां रोटियां हो कई दिन पुरानी तो क्या भूख…

  • Vriksh Ki Peeda | वृक्ष की पीड़ा

    वृक्ष की पीड़ा ( Vriksh Ki Peeda )    काटकर मुझे सुखाकर धूप में लकड़ी से मेरे बनाते हैं सिंहासन वार्निश से पोतकर चमकाते हैं वोट देकर लोग उन्हें बिठाते हैं वो बैठ कुर्सी पर अपनी किस्मत चमकाते हैं, बघारते हैं शोखी, इठलाते हैं; हर सच्चाई को झुठलाते हैं। मोह बड़ा उन्हें कुर्सी का नहीं…

  • चक्र जो सत्य है

    चक्र जो सत्य है कुछ भी अंतिम नहीं होता,न स्पर्श , न प्रकृति और न कविता ,बस दृष्टिकोण बदल जाता हैक्योंकि, चक्र जीवन , पवन , गुरुत्वाकर्षण काअनवरत सहयात्री बन धरा को थामे ,खड़ा है पंच तंत्र के केंद्र पर तन्हा,पूछताक्या मजहब पेड़ , पानी, धरा, पवन , आकाश का ,लिखा है किसी ने बस…

  • महकती सांसों में तुम्हें बसा लूं | Mahakati Saanson Mein

    महकती सांसों में तुम्हें बसा लूं ( Mahakati Saanson Mein Tumhe Basa Loon ) मेरी महकती सांसों में तुम्हें बसाके रखूंगा। सांसों की सरगम सजीली बना के रखूंगा। महकती सी फुलवारी हो सजा दूं जो तुम कहो। दिल दीवाना प्यार का मंदिर बना दूं तुम कहो। हसीं वादियां तुमको पुकारे आजा मेरे दिल के द्वारे।…

  • एक आह | Kavita Ek Aah

    एक आह ( Ek aah )    एक आह भरी होगी हमने न सुनी होगी। दर्द की दास्तां दिल से वो बयान कर गई। आग कहीं जली होगी हमने न देखी होगी। दिलजलो से बेखबर फिर आंख भर गई। आरजू कहीं पली होगी हमने न कहीं होगी। दिल की धड़कनें दिल तक दस्तक दे गई।…

  • सुभाष चन्द्र बोस | Hindi Poem on Subhas Chandra Bose

    सुभाष चन्द्र बोस ( Subhas Chandra Bose )    अपने प्यारे नेता जी,थे सबके प्यारे नेता जी! आजादी के नायक थे, बोस अपने नेता जी !! जन-मन के सच्चे नायक, देशभक्त नेता जी, भगवत गीता से थे प्रेरित, सर्व-प्रिय नेता जी ! चकमा देकर जेल से निकले ऐसे थे नेता जी, अंग्रेजो के बाप निकले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *