Kavita jeene ke liye

जीने के लिए | Kavita jeene ke liye

जीने के लिए 

( Jeene ke liye ) 

 

कक्षा में

बिल्कुल पीछे

पिछले सीट पर

मैला कुचैला

निराश

उदास बैठा

सबसे दूर,

न कापी

न कलम

न पढ़ने का

मन,

मैंने डांटा

धमकाया

पर दबा दबा सा

मुझे देखा

देखता रहा

अंततः कुछ न बोला,

फिर प्यार से

स्नेह और

दुलार से

पूछा,

उसने बोला

मैं अनाथ हूं

बिना मां बाप हूं

किससे मांगू

कापी,किताब

मैं स्तब्ध रह गया

यह देख कर

शांत हो गया

यह सोंच कर

मां बाप के बिना

विरान हैं

ये जिंदगी

मां,बाप ही

प्रथम अध्यापक

भगवान

पालनहार

हर सुख दाता हैं

भाग्यविधाता है ,

सीख ले जीना

बिना मां बाप के

छोड़ गये तुम्हें

अकेला

जीने के लिए।

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

जाड़ा आया | Kavita Jada aaya

Similar Posts

  • युवा शक्ति की प्रेरणा

    युवा शक्ति की प्रेरणा विश्व पटल पर आपसे, बढ़ा देश का मान।युवा विवेकानंद थे, भारत का अभिमान॥ युवा विवेकानन्द नें, दी अद्भुत पहचान।युवा शक्ति की प्रेरणा, करे विश्व गुणगान॥ जाकर देश विदेश में, दिया यही संदेश।धर्म, कर्म अध्यात्म का, मेरा भारत देश॥ अखिल विश्व में है किया, हिन्दी का उत्कर्ष।हिंदी भाषा श्रेष्ठ है, है गौरव,…

  • आवारा धूप | Awara Dhoop

    आवारा धूप ( Awara dhoop )   धूप तो धूप ही होती है इस कोहरे ठंड से ठिठुरते शहर में धूप का इंतजार रहता है सबको कहीं से थोड़ी सी धूप मिले, सूरज सो गया है कंबल में लिपटकर, धूप को सुला लेता है, आगोश में अपनी , धूप सो जाती है, सूरज की बाँहो…

  • भारत की बुलंद तस्वीर

    भारत की बुलंद तस्वीर पढ़ा था अखबारों मेंसुना था समाचारों में हम देश को विकसितकर चुके हैं सब के भविष्य कोसुरक्षित कर चुके हैं आज देखा मैंने दिल्लीकी कड़कती धूप पर नन्हे मुन्ने घूम रहे थेनंगे पांव उसे पथ पर दिल्ली की सड़कों पर अड़ेकड़क धूप पर खड़े दिल्ली की सड़कों पर अड़ेकड़क धूप पर…

  • भोर की किरण | Kavita

    भोर की किरण ( Bhor ki kiran )   भोर की पहली किरण उर चेतना का भाव है उषा का उजाला जग में रवि तेज का प्रभाव है   आशाओं की जोत जगाती अंधकार हरती जग का जीने की राह दिखाकर उजियारा करती मन का   कर्मवीरों की प्रेरणा हौसलों की उड़ान है योद्धाओं की…

  • कागा के खट्टे मीठे अनुभव

    राम नाम राम मेरे रोम रोम में बसता,राम मेरे सांस रोमांस में बसता! आंखों का तारा बन हर पल,राम मेरी नज़र नूर में बसता! रक्त धारा बहती रग रग में,लाल ध्वल नस नस में बसता! राम रंग रूप स्वरूप मन मूर्त,स़ूरत बन सलोनी तन में बसता ! मृग नाभि कस्तूरी ढूंढे वन उपवन,सूंघे घास सुगंध…

  • आंचल की छांव | Kavita Aanchal ki Chhaon

    आंचल की छांव ( Aanchal Ki Chhaon )   वात्सल्य का उमड़ता सिंधु मां के आंचल की छांव सुख का सागर बरसता जो मां के छू लेता पांव   तेरे आशीष में जीवन है चरणों में चारो धाम मां सारी दुनिया फिरूं भटकता गोद में तेरे आराम मां   मेरे हर सुख दुख का पहले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *