Desh Mein

हो सब्ज़ा शाख हर | Ho Sabza Shaakh Har

हो सब्ज़ा शाख हर

( Ho Sabza Shaakh Har )

हो सब्ज़ा शाख हर अपने चमन की
इनायत चाहिए हमको गगन की

नज़र दुश्मन की टेढी दिख रही है
हिफ़ाज़त करनी है सबको वतन की

जवानों आज माता भारती को
ज़रूरत है तुम्हारे बाँकपन की

ज़माना जानता है किस तरह से
कमर तोड़ी है हमने राहज़न की

पकड़कर आज ग़द्दारों को यारो
मिटा दें भूख हम दार-ओ-रसन की

सपूतों को तेरे माँ भारती अब
तमन्ना है तिरंगे के कफ़न की

ठहर जाओ ज़रा तुम और साग़र
तुम्हीं ज़ीनत हो मेरी अंजुमन की

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

इंतज़ार किया | Emotional Intezaar Shayari

Similar Posts

  • मुलाक़ात लिखना | Mulaqaat Likhna

    मुलाक़ात लिखना ( Mulaqaat likhna )   रही कैसी अपनी मुलाक़ात लिखना जो तुम कह न पाये वो जज़्बात लिखना मनाना है कैसे नया साल मोहसिन इशारे में अपने ख़यालात लिखना जुदाई में मेरी अकेले में दिलबर जो आँखों से होती है बरसात लिखना नज़र में हैं मेरी तुम्हारे ही मंज़र किये ऐसे कैसे तिलिस्मात…

  • अपनी आँखों में आसूँ खुशी के

    अपनी आँखों में आसूँ खुशी के अपनी आँखों में आसूँ खुशी केस्वप्न सच हो गये ज़िन्दगी के उनके आते ही आयीं बहारेंलौट आये हैं दिन आशिकी के कुछ तो मजबूरियां होगीं उनकीपास जाते न यूँ वो किसी के बात क्या है जो तू डर रहा हैतूने देखे हैं दिन बेबसी के जिन बहारों का मौसम…

  • अस्मत | Asmat

    अस्मत ( Asmat ) हर तरफ एक कोहराम मचा है, लगता है हर दिल में आग लगा है। नरभक्षी जैसे झपट रहे एक दूसरे पर, मानो इंसान के अंदर का जानवर जगा है। सभी शामिल हो गए फरेबी भीड़ में, अब किसी का साफ नहीं गिरेबान बचा है। अपने ही अपनों का हक़ खाने लगा…

  • पास बैठो | Paas Baitho

    पास बैठो ( Paas Baitho ) पास बैठो दो घड़ी मेरे सनमगर न बैठे तो तुम्हें दूंगी कसम जिंदगी में मौज ही सबकुछ नहींध्येय को भी सामने रखना बलम खुद के पैरों पर ही चलना ताकि येकह सको इस जग को हैं खुद्दार हम मुस्कुराकर प्रेम से हर फ़र्ज़ कोगर निभाओगे सफल होगा जनम राक्षसों…

  • अपनों ने मुझको रुलाया बहुत है | Rulaya Bahut hai

    अपनों ने मुझको रुलाया बहुत है ( Apno ne mujhko rulaya bahut hai )   वफ़ा से ही रिश्ता निभाया बहुत है किसी को यूं अपना बनाया बहुत है जो तकलीफ दिल को बहुत हो रही अब किसी से यहाँ दिल लगाया बहुत है वही मेरे ऊपर हंसा है यहाँ तो जिसे हाल दिल का…

  • परवरदिगार दे

    परवरदिगार दे तासीरे-इश्क़ इतनी तो परवरदिगार देदेखे मुझे तो अपनी वो बाँहें पसार दे यह ज़ीस्त मेरे साथ ख़ुशी से गुज़ार देइस ग़म से मेहरबान मुझे तू उबार दे मुद्दत से तेरे प्यार की ख़्वाहिश में जी रहायह जांनिसार तुझ पे बता क्या निसार दे इतनी भी बे नियाज़ी मुनासिब नहीं कहींजो चाहता है वो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *