Poem in Hindi on Holi

होरी गीत (समूह गीत) विभिन्न छंदो में

(प्रिल्युड)
(पुरुष) गोरी तू चटक मटक, लटक मटक, चटक मटक, करती क्युं री? ओये होये क्युं री?
(स्त्री) पीया तू समझ सनम, चटक मटक, लटक मटक, करती क्युं मैं? ओये होये क्युं मैं?
(पुरुष) तेरा ये बदन अगन, जलन दहन, नयन अगन, लगते क्युं है? ओये होये क्युं है?
(स्त्री) मेरे ये नयन बदन, सनम अगन, जलन दहन, जलती होरी….ओये होये होरी
(स्त्री) चाहे ये सनन पवन, बरफ़ पवन, सनम पवन, बनके आ जा…… ओये होये आ जा
(पुरुष) आया मैं सनन पवन, पवन बरफ, बरफ पवन, बनके गोरी ओये होये होरी……. आई रे आई होरी

[मुखड़ा]

[स्त्री समूह] आई रे आई रे होरी, आई आई रे होरी, आई रे आई रे होरी, आई रे………….. होरी आई रे
[पुरुष समूह] लाई रे लाई रे होरी, लाई रे लाई रे होरी, लाई रे लाई रे होरी, लाई रे ………….होरी लाई रे
[स्त्री समूह] तन में तरंग लाई, मन में उमंग लाई
[पुरुष समूह] गुल में निखार लाई,रुत बेक़रार लाई
[स्त्री समूह] पिया का प्यार लाई, रस की फुहार लाई
[पुरुष समूह] दिल में करार लाई रंग बेशुमार लाई…….आई रे….होरी आई रे आई रे [रिपीट]

[अंतरे]

[नायक] तुम भी खेलो, मैं भी खेलूं.धरती का कण कण खेले,
[नायिका] रंगो के इस रत्नाकर में, जीवन का पल पल खेले,
[दोनों समूह] सागर, सरिता, झरने,चंदा, भानु और तारे खेलें
[दोनों] बन के तारें अम्बर के हम, झुमके खेलें होरी रे,होरी रे, होरी रे,………..आई रे

[नायिका] राधा खेले, श्याम खेले, सारा गोविन्द धाम खेले
[नायक] प्रेम पियाला मस्ती से, पीकर बंसी फाग खेले,
[दोनों समूह] बंसी की सरगम पर ये, गोपियाँ, वो गैया खेले,
[दोनों] रेशमी सूर बंसी के रे झुमके खेले होरी रे, होरी रे, होरी रे,…………..आई रे

[नायक] योगी खेलें, भोगी खेलें, मिलकर दोनों संग खेलें
[नायिका] मौसम की मस्ती में डूबे, फूलों से भंवरे खेले,
[दोनों समूह] मेघ-धनुषी मौसम में गुल, रंगीली रसधार झेलें,
[दोनों] पिचकारी की धार पे सब, झुमके खेलें होरी रे, होरी रे, होरी रे,………आई रे

[नायिका] पीला खेलें, लाल खेलें, हम ये सालों साल खेलें,
[नायक] मौसम आएँ, मौसम जाएँ, सदियों ये फागुन लाएँ,
[दोनों समूह] रंग बिरंगी होरी से हम दूर कभी हो ना जाएँ,
[दोनों] फाग-राग की मस्ती में सब, झुमके खेलें होरी रे, होरी रे, होरी रे,…..आई रे

कुमार अहमदाबादी

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • भीम मंगलगान | Bhim Mangalgaan

    जय भीम ( Jai Bhim )    जय भीम जय भीम, जय मंगल मूर्ति, जय भीम जय भीम, जय कामना पूर्ति। जय भीम…।।1।।   राष्ट्र निर्माण कर तूने संवारा,       दिया संविधान तेरा उपकारा। दीन-दुःखी सारे तेरे गुण गाए,       धन्य हुए सब हरदम मुस्काएं। जय भीम…।।2।।   तू मन मंदिर मेरे सदा बसा है,…

  • जन-जन प्रेरक बापू नाम | Jan-Jan Prerak Bapu Naam

    जन-जन प्रेरक बापू नाम ( Jan-Jan Prerak Bapu Naam ) रघुपति राघव राजा राम,पतित पावन सीता राम–2अमर सदा गाँधी का नाम,जपते राम अहिंसा काम-2रघुपति राघव——– सत्य, धैर्य,प्रिय राम का नाम,व्यक्तित्व रहा चलता अविराम।सत्याग्रह आंदोलन ठान,आजाद कराया हिन्दुस्तान ,जीवन रहा जेल के नाम ,जन-जन प्रेरक बापू नाम।बापू जपते राम का नाम,जीवन पर्यन्त अहिंसा काम।रघुपति राघव—— मीठी…

  • मेरे आलिंगन में | Mere Alingan mein

    मेरे आलिंगन में ( Mere alingan mein )   यह आग अभी तक जलती है ,मेरे आलिंगन में। स्वर मिला सका न कभी कोई ,श्वासों के क्रंदन में ।। 🥇 जब छुई किसी ने अनायास ,भावुक मन की रेखा । दृग-मधुपों ने खुलता स्वप्नों, का शीशमहल देखा। खिल उठे पुष्प कब पता नहीं ,सारे ही…

  • ममता का आंचल | Geet Mamta ka Aanchal

    ममता का आंचल ( Mamta ka aanchal )    मांँ तो फिर भी मांँ होती है हर मर्ज की दवा होती। आंँचल में संसार सुखों का हर मुश्किलें हवा होती। मोहक झरना प्रेम प्यार का बहाती पावन संस्कार से। आशीष स्नेह के मोती बांटती माता लाड दुलार से। स्नेह बरसता प्यार से मांँ की ममता…

  • तुम क्या कहोगे | Geet Tum kya Kahoge

    तुम क्या कहोगे ( Tum kya Kahoge )   हम हलकानी में जी लेते हैं, तुम क्या कहोगे हम आग-पानी में जी लेते हैं, तुम क्या कहोगे। बोते हैं गेहूंँ काटते हैं गेहूंँ बटाई के खेत लिए हम फूसपलानी में जी लेते हैं, तुम क्या कहोगे। हमारे बच्चे होटल में धोते हैं प्लेट पेट के…

  • एक नदी सी बहे कपूरी | Ek Nadi si Bahe Kapuri

    एक नदी सी बहे कपूरी ( Ek nadi si bahe kapuri )    लिखा भाग का पड़े भोगना , बोलो किससे कहे कपूरी . सारे जग के बोली ताने , गुपचुप रहकर सहे कपूरी . गर्द मर्द ली छीन राम ने , दुर्दिन ये काटे ना कटते . खल कामी दुखिया के दर से ,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *