होता वही भगवान को जो मंजूर

होता वही भगवान को जो मंजूर

होता वही है, हे भगवान!
जो मंजूर आपको होता है।
किसी के कुछ भी चाहने से,
किसी के ना कुछ चाहने से,
क्या होता है?
होता वही है, हे भगवान !
जो मंजूर आपको होता है।

हे सर्वेश्वर ! हे सर्वशक्तिमान!
हे सर्व समर्थवान !
हे पालनहार !सब जग नियंता,
कुछ करने का मजाल कहां,
किसी का होता है।
होता वही है, हे भगवन!
जो मंजूर आपको होता है।

चराचर स्वामी ,अंतर्यामी!
नेति – नेति कह सब आपके गुण गाते हैं।
दया पात्र सब जीव सृष्टि में,
आपके हाथों में ही डोर होता है।
होता वही है, हे भगवान!
जो मंजूर आपको होता है।

आपकी मर्जी के आगे,
सब है खड़े कर जोड़े,
शीश अपना झुकाए।
कृतार्थ वही है , द्रवित हृदय प्रभु,
जिस पर आपका होता है।
होता वही है ,हे भगवान!
जो मंजूर आपको होता है।

Suma Mandal

रचयिता – श्रीमती सुमा मण्डल
वार्ड क्रमांक 14 पी व्ही 116
नगर पंचायत पखांजूर
जिला कांकेर छत्तीसगढ़

यह भी पढ़ें :-

मैं आपकी | Kavita Main Aap ki

Similar Posts

  • अति

    “अति” प्रत्येक अति बुराई का रूप धारण कर लेती है।उचित की अति अनुचित हो जाती है।। अति मीठे को कीड़ा खा जाता है।अति स्नेह मति खराब कर देता है।। अति मेल मिलाप से अवज्ञा होने लगती है।बहुत तेज हवा से आग भड़क उठती है।। कानून का अति प्रयोग अत्याचार को जन्म देता हैं।अमृत की अति…

  • खाटू वाला श्याम हमारा | Khatu Shayam

    खाटू वाला श्याम हमारा ( Khatu Wala Shayam Hamara )   हारे का सहारा,खाटू वाला श्याम हमारा शेखावाटी उत्संग खाटू नगरी, जन आस्था परम धाम । धर्म कर्म पावनता अथाह, दर्शित अलौकिकता अविराम । दुःख कष्ट मूल विलोपन, अविरल सुख समृद्धि धारा । हारे का सहारा, खाटू वाला श्याम हमारा ।। कलयुग कृष्ण अवतारी बाबा,…

  • Kavita Corona ka Kahar | कोरोना का कहर

    कोरोना का कहर ( Corona ka kahar )     हर सिम्त चल रही है,बस मौत की हवा। थम  जाये  कोरोना, अब  कीजिए  दुआ।   संकट में नौकरी है,दहशत में ज़िन्दगी, आई है कहर बनके,यह बला सी वबा।   भयभीत हैं सब लोग,दुबके हैं घरों में, खता किसी की है,हमको मिली सजा।   उपचार  के…

  • अर्धसैनिक बल | Ardh Sainik Bal

    अर्धसैनिक बल ( Ardh Sainik Bal )    यें देश हमारा प्यारा हिंदुस्तान जिसकी रक्षा करतें है जवान । इसमे सेना के है अनेंक प्रकार डयूटियां रहती जिसमें अपार । जल सेना थल सेना वायु सेना मुख्य प्रकार की यें तीन सेना । अर्ध सैनिक बल भी है यें सेना किन्तु सुविधा इसे कम मिला…

  • विश्व धरा ज्योतिर्मय : राघवेंद्र के अभिनंदन में

    विश्व धरा ज्योतिर्मय,राघवेंद्र के अभिनंदन में   जन ह्रदय पुनीत पावन, सर्वत्र स्नेह प्रेम सम्मान। कलयुग रूप त्रेता सम, अयोध्या उपमित जहान। मर्यादा पुरुषोत्तम दिग्दर्शन, आराधना स्तुति वंदन में । विश्व धरा ज्योतिर्मय, राघवेंद्र के अभिनंदन में ।। साढ़े पांच सौ वर्ष दीर्घ प्रतीक्षा, राम लला प्राण प्रतिष्ठा अनूप । मनुज सर्व जीव जंतु विभोर,…

  • मेरी कलम से | डॉ. बी.एल. सैनी

    सप्ताह के सात रंग सोमवार का सूरज संग नया उत्साह लाए,आलस्य मिटे, कर्म का दीप जगमगाए।जीवन की डगर पर पहला कदम बढ़े,सपनों का कारवां उम्मीद से जुड़े। मंगलवार ऊर्जा का संचार करे,परिश्रम की ज्योति हर ओर भर दे।कठिन राहें भी सरल बन जाएं,साहस से हर मंज़िल कदमों में आएं। बुधवार का दिन सिखाए सादगी,ज्ञान की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *