Hriday

हृदय | Hriday

हृदय

( Hriday )

हृदय वक्ष में स्थित,
करे तंत्र संचार।
जैसा रखे विचार मानव,
वैसा प्रवाहित हो ज्ञान।
कहते हृदय स्वस्थ रखो,
करते इसमें प्रभु निवास।
यदि दुष्टता भाव रखो,
न लग पाओगे पार।
नित योग, व्यायाम करो,
निर्मल भाव सदा रखो।
हृदय नियंत्रण तन करे,
रक्त को शुद्ध करे।
बिना रुके, बिना थके,
हृदय प्रक्रिया जारी रखे।
सागर की लहरों जैसी,
तरंगे उठती इसमें वैसी।
प्रेमियों की धड़कन हृदय,
प्रकट करे प्रेमाभाव।
नयनों में बेताबी लाए,
अधरों में शब्दो के भाव।
करता चौबीस घंटे स्पंदन,
न करता विश्राम।
इसमें भक्ति ऐसी समाई,
सर से पांव तक करे गति।

नन्द किशोर बहुखंडी
देहरादून, उत्तराखंड

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • मेरी प्यारी हिन्दी

    मेरी प्यारी हिन्दी हिंदी भाषा का गुणगान कैसे करूं,हिंदी भाषा का बखान कैसे करूं।अपरिभाषित है मेरी हिंदी भाषा,परिभाषा ही नहीं परिभाषित कैसे करूं।। सबको मान व सम्मान हिंदी देती है,अपना नया रूप एक छोटी सी बिंदी देती है।हलन्त, पदेन, रेफ का महत्व होता है,गद्य पद्य के रूप नए-नए शब्द गढ़ देती है।। हिंदी अपनी सीमा…

  • आओ चलें, सनातन धर्म की ओर

    आओ चलें, सनातन धर्म की ओर सृष्टि पटल दिव्य चेतना, स्पर्शन परमानंद अपार । स्नेह प्रेम उद्गम स्थल, उरस्थ शोभित सुसंस्कार । मुदित मना मानस मुनियों सा, मंथन चिंतन ज्ञान ध्यान भोर । आओ चलें, सनातन धर्म की ओर ।। यज्ञ पावन मानवता, तन मन धन उपकार । ब्रह्म ऊर्जा सदा शीर्ष, जीवन प्राण आधार…

  • चतुर्दश मणि रत्न अनूप | Chaturdash Mani Ratna Anup

    चतुर्दश मणि रत्न अनूप ( Chaturdash Mani Ratna Anup )    स्वर्गलोक वैभव ऐश्वर्य हीन, महर्षि दुर्वासा ऋषि शाप । संकट समाधान देव अनुनय, विष्णु सानिध्य विमुक्त संताप । परम सुझाव नीर निधि विलोड़न, श्री हरि दैविक कृपा स्पंदन से । चतुर्दश मणि रत्न अनूप,जलधि सुधा मंथन से ।। देवगण असुर वासुकि नाग संग, मंदार…

  • शर्मसार मानवता | Kavita Sharmsar Manavata

    शर्मसार मानवता ( Sharmsar Manavata )   धधकती स्वार्थ की ज्वाला में पसरती पिशाच की चाह में भटकती मरीचा की राह में चौंधराती चमक की छ्द्म में अन्वेषी बनने की होड़ में त्रिकालदर्शी की शक्ल में, दिखता है मानव वामन बनके चराचर जगत को मापने लगायी है अनगिन कतारें शुम्भ-निशुंभों की छाया में प्रकट है…

  • आश्चर्य नहीं होता | Roohi Quadri Kavita

    ” आश्चर्य नहीं होता “ ( Ashcharya nahi hota )   “आश्चर्य नहीं होता” आश्चर्य नहीं होता…. जब देखती हूं तुम्हें असहज परिस्थितियों में भी सहजता से मुस्कुराते हुए। हार -जीत के मन्थन से परे, परिवार के सुख के लिए अपने सपनों को गंवाते हुए। आश्चर्य नहीं होता….. जब तुम रखती हो अपनी अभिलाषाओं की…

  • दहेज | Poem on dowry in Hindi

    दहेज ( Dahej )   सोना कहत सोनार से कि,गहना बना द, और उ गहनवा से, गोरी के सजा द।   गोरी कहे बाबू से कि, सेनुरा दिला द, सेनुरा के भाव बढल, माहुर मगा द।   दुल्हा बिकात बाटे, चौक चौराहा पे, कैसे खरीदे कोई, भीख के कटोरा के।   खेतवा बिकाई बाबू ,भाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *