भारतीय संस्कृति और सभ्यता

भारतीय संस्कृति और सभ्यता

 

हमारी संस्कृति है महान
देवताओं का वरदान l
सरलता सादगी में
आता है जीना l
छोटी-छोटी बातों
छोटी-छोटी खुशियों की
हमें कोई कमी ना।

वृक्ष ,पर्वत, नदियों से
है गहरा नाता l
कण-कण में हमें
ईश्वर है नजर आता l
जहां पराया दुख
अपना लगता हैl
भाईचारे का
रखे सबसे रिश्ता हैl

जहां बालक खेले
सिंहों के साथ
गाय जहां
हमारी माता है l
वेद पुराणों की
गूंजे वाणी l
ईश्वर स्वरूप
है हरेक प्राणी l

जीने की राह दिखाए
हमारी गीता
भक्तिभाव ,आदर्श सिखाए
हमें माता सीता
ब्रह्मा,विष्णु,महेश
उनको जान
माता-पिता को
तू रामायण मान

हनुमंत सा जहाँ गुरु
भारत लखन सा
जहाँ भाई है l
सिंहासन पर रखा
चरण पादुका
और राज रखा
ह्रदय में अयोध्या
आरोप कोई कुछ भी
लगाता है लगता रहे
जनता तो
नारी को भी
त्यागना आता है l

रख सर माथे
शास्त्र का
करे बखान l
उठा शस्त्र
धर्म की रक्षा को
दुष्टों को सजा
देने का रख विधान l

विश्व बंधुत्व भाव में
हमारी संस्कृति समाई
सबको मानते हैं
हम अपना भाई
भारत की संस्कृति है महान
हमने दुनिया को
दिया यह दिव्य ज्ञान l

राजेंद्र कुमार रुंगटा
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

यह भी पढ़ें:-

जय मां शारदे | Kavita Jai Maa Sharda

Similar Posts

  • अगर तू जो एक किताब है

    अगर तू जो एक किताब है तुम्हें पढ़ना चाहता हूं तेरे हर एक पन्ने को अगर तू जिंदगी है जीना चाहता हूं आहिस्ता-आहिस्ता पूरी उम्र अगर तू फूल है तो मैं तेरा रंग बनना चाहता हूं अगर तू जो एक किताब है तुम्हें पढ़ना चाहता हूं तेरी तस्वीर में बिखरे रंगों का एक एहसास बनना…

  • शाम के बाद | Shaam ke Baad

    शाम के बाद ( Shaam ke Baad )   हर शाम के बाद फकत अंधेरा ही नहीं होता पूनम का उजाला और प्रभात का भोर भी होता है आप बस सफर तय करते रहिए ठहर जाने पर दूरी तय नहीं होती भटक कर भी राह मिल ही जाती है लोग मिल ही जाते हैं मुकाम…

  • परिमार्जक प्रकृति | Kavita Parimarjak Prakriti

    परिमार्जक प्रकृति   चलायमान सृष्टि को  गौर से देखो कभी  मंद -मंद सुरभित बयार,  सभी को प्राण वायु से भरती  दिनकर की प्रखर रश्मियांँ  सृष्टि को जीवंतता प्रदान करती । चढ़ते, उतरते चांँद से  शीतलता, मृदुलता की शुभ वृष्टि,  हरी – भरी वसुंधरा जो सभी का पोषण है करती रंग-बिरंगे पांँखी,  मधुर तान सी छेड़…

  • मां कूष्मांडा | Maa Kushmanda

    मां कूष्मांडा ( Maa Kushmanda ) चौथे दिन नवरात्रि के, जिनकी की जाती उपासना,पूजा की जाती विधान से, कहलाती वो मां कूष्मांडा। ब्रह्मांड की रचियता मां, सृष्टि की आदिस्वरूप, आदिशक्ति,सूर्यमंडल के भीतर लोक, निवास करे मेरी महामाई। शरीर की कांति और प्रभा, सूर्य भांति ही दैदीप्यमान,दसों दिशाएं प्रकाशित होती, मां का भव्य तेज, प्रकाश। अष्टभुजी…

  • नजारा | Kavita Nazara

    नजारा ( Nazara ) रंग बिरंगी प्रकृति देखो, यौवन के मद मे झूमे, पर्वत पेंड़ों की ये श्रंखला, आकाश नारंगी को चूमें, हरित धरा पर सुमन खिले हैं, बनी मेखला गलियारा, कौन भला इस यौवन पर नही है अपना हिय हारा, अरुणोदय मे अस्ताचल का, अद्भुत देख नजारा, कुछ और देर को ठहर मै जाऊं,…

  • मां | Maa Par Kavita

    मां ( Maa )   मां सहेली भी है, मां पहेली भी है, इस जहां में वो, बिल्कुल अकेली भी है। दुःख में हंसती भी है, सुख में पिसती भी है, नेह की प्यास में , ममता रिसती भी है, मां सुहानी भी है, मां कहानी भी है, मन को शीतल करे, मीठी वाणी भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *