इन्हीं दिनों | Inhi Dino

इन्हीं दिनों

( Inhi Dino )

अक्टूबर फिर गुज़रने को है
मेरे ज़ख़्म हरे करने को हैं
पारिजात की बेलों पर
नीले फूल महक रहे थे
उम्मीद की शाख़ों पर
आरज़ू के पंछी चहक रहे थे

तुम ने इन्हीं दिनों दबे स्वर में कहा
जा रहा हूँ सात समन्दर पार
यदि हो सके तो
तुम करना इन्तज़ार
तुम्हें कैसे बताऊँ
उस लम्हे की कसक
ज़मीं पे गिर गया था
मेरी कल्पनाओं का फ़लक ।

Dr Jaspreet Kaur Falak

डॉ जसप्रीत कौर फ़लक
( लुधियाना )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • उत्तरायण ” सूर्य संक्रांति ” | Poem on Uttarayan in Hindi

    उत्तरायण ” सूर्य संक्रांति “ ( Uttarayan Surya Sankranti )    शीत ऋतु से ऋतु फिर बदल रही है आज हो रहे उत्तरायण सूर्य ” संक्रांति ” के साथ ।। धनु राशि से मकर राशि में करते आज प्रवेश उत्तरायण हो नारायण प्रभु सूर्य देव भगवान ।। रवि की फसल काट रहे हैं देखो हमारे…

  • प्रेम में प्रदर्शन नहीं, दर्शन भाव निहित

    प्रेम में प्रदर्शन नहीं, दर्शन भाव निहित   एक सुंदर सा अहसास, हर पल कारक उजास । सब अच्छा लगने लगता, दूर हो या फिर पास। अंतर्मन अनूप श्रृंगार कर, दिव्यता करता समाहित । प्रेम में प्रदर्शन नहीं,दर्शन भाव निहित ।। दिव्य भव्य मोहक छवि, हृदय पटल वसित । निशि दिन प्रति पल, मधुर स्मृतियां…

  • हम हुए अस्त | Hum Huye Ast

    हम हुए अस्त  ( Hum Huye Ast )   ” मैं ” की वृत्ति में ” हम” हुए हैं अस्त बड़ा ही शालीन है शब्द हम समझो इसे अपनी जेहन में उतार वरना तू है बेकार धरा हुआ है हम प्रबल दिखा है मै मैं और हम की प्रतिस्पर्धा में पृथ्वी परी है बेसुध प्रकृति…

  • आँसू | Aansoo

    आँसू ! ( Aansoo )    हजारों रंग के होते हैं आँसू, जल्दी दफन कहाँ होते हैं आँसू। जंग तो हिला दी है सारे जहां को, खाते हैं गम औ बहाते हैं आँसू। ये रोने की कोई बीमारी नहीं, पलकों को तोड़कर बहते हैं आँसू। आँख का खजाना खत्म हो रहा, रोती जमीं है निकलते…

  • बात बन जाए | Baat ban Jaye

    बात बन जाए ( Baat ban jaye )    किसान की खेती में मिस्त्री की रोजी में बच्चों की खेलने की जवान की कमाने की भूखे को रोटी की प्यासे को पानी की मजदूर को दिहाड़ी की वैज्ञानिक को खोज की पेड़ को आक्सीजन की लड़की की सुरक्षा की लड़कों को सुधारने की भैंस से…

  • मैं अपना | Main Apna

    मैं अपना ( Main Apna )    मैं अपना सर्वस्व लुटा दूँ. फिर भी तुम्हारी नजर में नहीं आऊँगा क्योंकि तुम्हारी निरपेक्षता केवल जिहवा पर आती है. तुम बहुत ही माइनर हो, तुमने रचकर छद्म मकड़जाल इसीलिए लोगों को शिक्षा से वंचित किया, जिससे तुम मिटाकर सारी वास्तविकता इतिहास से बता सको दुनिया को नहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *