Ishq ka Karz

इश्क़ का कर्जा | Ishq ka Karz

इश्क़ का कर्जा !

( Ishq ka karz ) 

 

अपनी लौ से तपाए ये कम तो नहीं,
आए गाहे – बगाहे ये कम तो नहीं।
सुर्ख होंठों से मिलता रहे वो सुकूँ,
दूर से ही पिलाए ये कम तो नहीं।

मेरे तलवों से कितने बहे हैं लहू,
आ के मरहम लगाए ये कम तो नहीं।
नहीं करती तिजारत खुशबू की वो,
साँस मेरी गमकाए ये कम तो नहीं।

खाक होने से मुझको बचाई है वो,
मेरे आँसू सुखाए ये कम तो नहीं।
अपने जल्वों से देखो सजाई मुझे,
प्यास मेरी बुझाए ये कम तो नहीं।

लगे इल्जाम कितने फिकर ही नहीं,
उजड़े दिल को बसाए ये कम तो नहीं।
कागजी चाँद से काम चलता नहीं,
चाँदनी बनके छाए ये कम तो नहीं।

कैसे उतरेगा इश्क़ का कर्जा मेरा,
ऐब मेरा छुपाए ये कम तो नहीं।
कितनी दुनिया खफ़ा है मेरे प्यार से,
दूटके जो वो चाहे ये कम तो नहीं।

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक),

मुंबई

यह भी पढ़ें :-

जवानी का मौसम | Jawani ka Mausam

Similar Posts

  • बादल | Badal par kavita

    बादल ( Badal )     खतरे के बादल मंडराये कहर कोरोना लेकर आये सारी दुनिया कांप उठी सांसो की हम डोर बचाए   उमड़ घुमड़ नभ मे छा जाते काले काले मेघ आते खुशियों की बारिश लाते ताल तलैया भर जाते   गड़ गड़ करते व्योंम में कड़कड़ बिजली दमकती मूसलाधार बरसते रिमझिम रिमझिम…

  • बचपन का प्यार

    बचपन का प्यार जब मैं 8 साल का था तब मुझे पहली बार प्यार हुआ।उसने मुझको मैंने उसको देखा आँखों से इकरार हुआ। बचपन में तब मैं कितना भोला कितना नादां था,इसे प्यार कहते हैं यह भी नहीं समझता था। मैं अपनी चॉकलेट उसको खाने को देता,उसकी झूठी पेस्ट्री भी बड़े शौक से लेता। उसकी…

  • चोरी कर के लिखता हूँ मैं

    चोरी कर के लिखता हूँ मैं क्या लूटा है मैंने बतला, झूठे क़िस्से गढ़ा ना करजन्मजात दौलत वाला हूँ, तौहमत यूँ ही मढ़ा ना कर भूखा-नंगा था ये कह कर, मियां बेइज्जती करता क्योंतू भी रंग जा मेरे रँग में, तिल का ताड़ बड़ा ना कर पहले ही से मैं बेचारा, मुश्किलात में घिरा हुआज़ख़्मों…

  • हरितालिका तीज | Haritalika Teej Kavita

    हरितालिका तीज ( Haritaalika teej ) ( 2 ) पावन पर्व~ हरितालिका तीज छाया है हर्ष • कर श्रृंगार~ शिव पूजन को है गौरी तैयार • बिंदी चमके~ पायल छम-छम चूड़ी खनके • हाथ छूटे ना~ निर्जला निराहार रिश्ता टूटे ना • शुद्ध भावना~ अमर हो सुहाग यही कामना • निर्मल जैन ‘नीर’ ऋषभदेव/राजस्थान (…

  • महकती सांसों में तुम्हें बसा लूं | Mahakati Saanson Mein

    महकती सांसों में तुम्हें बसा लूं ( Mahakati Saanson Mein Tumhe Basa Loon ) मेरी महकती सांसों में तुम्हें बसाके रखूंगा। सांसों की सरगम सजीली बना के रखूंगा। महकती सी फुलवारी हो सजा दूं जो तुम कहो। दिल दीवाना प्यार का मंदिर बना दूं तुम कहो। हसीं वादियां तुमको पुकारे आजा मेरे दिल के द्वारे।…

  • बहु राज || Kavita

    बहु राज ( Bahu Raj )   छोटे-छोटे  जब  थे  लाल मात-पिता कितने खुशहाल !   जननी जनक दुलारे सुत को पुत्र प्रेम में हारे खुद को  !      पाल पोस कर बड़ा किया   पैर पर उनको खड़ा किया ! मन में जागे फिर नए सपने बहू  बिना घर सुने  अपने  !  घर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *