Jara Sochie

जरा सोचिए | Jara Sochie

जरा सोचिए!

( Jara sochie )

 

आजीवन
कुर्सी/सत्ता का सुख
भोगने वाले/
भोग सकने वाले
माननीय लोग
एक नहीं अनेक पदों के लिए
अलग अलग
आजीवन पेंशन पाते हैं
वही सत्ता के दंभ में
युवाओं के लिए चार साला स्कीम
लेकर आते हैं
फायदे बहुत गिनाते हैं
कभी निजीकरण का
कभी न्यू पेंशन स्कीम का।
खर्चे में कटौती जरूरी है
जो चाहते देश की प्रगति हैं…
कह, युवाओं को भरमाते हैं
पर उपदेश
औरों के लिए है
अपने लिए तो पुरानी व्यवस्था
ही सब जरूरी है
कोई कटौती मान्य नहीं
कोई त्याग स्वीकार्य नहीं
यह लालच लोभ सामान्य नहीं।
जन आम के घर चीनी राशन ना हो
कोई बात नहीं
अपने लिए
रोज दीवाली होली ही चाहिए..
छप्पन भोग ना हो थाली में
ऐसी कोई रात नहीं चाहिए उन्हें!
पर श्रीमान
उपदेश देने से पहले
स्वयं की सुख सुविधा में कटौती कर
एक उदाहरण दीजिए
आदर्श एक ऐसा प्रस्तुत कीजिए
तब जाकर
युवाओं के भविष्य तय कीजिए!
माननीय सम्माननीय नेताजी
दिल युवाओं का ऐसे जीतीए।

 

लेखकमो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें:-

अबकी निभाना जुमला न बताना | Abki Nibhana

Similar Posts

  • हिंदी की गौरव गाथा | Hindi ki Gaurav Gatha

    हिंदी की गौरव गाथा ( Hindi ki Gaurav Gatha ) मन के भाव व्यक्त करने का माध्यम है हिंदी।ऐसी साहित्यिक रस धार है हिंदी। सभी को समानता का अधिकार दिलाती है हिंदी।छोटे बड़े अक्षरों का भेद मिटाती है हिंदी। टूटे अक्षरों को सहारा देती है हिंदी।सभी क्षेत्रीय भाषाओं का हार है हिंदी। सभी नदियों को…

  • लहू से ये दुनिया कब तक नहाये | Lahoo se

    लहू से ये दुनिया कब तक नहाये ? ( Lahoo se ye duniya kab tak nahaye )   नज़्म    बारूद को मैं बुझाने चला हूँ, चराग़-ए-मोहब्बत जलाने चला हूँ। दुनिया है फानी, दो पल की साँसें, बिछा दी है लोगों ने लोगों की लाशें। रोती फिजा को हँसाने चला हूँ, चराग़-ए-मोहब्बत जलाने चला हूँ, बारूद…

  • मुस्कुराहट | Muskurahat

    मुस्कुराहट ( Muskurahat )   हजार गमों की महफिल में, तू मुस्कुराहट को न्योता दिया कर।। नम हुई आंखे तेरी, दिल को सताती है, मुकुराहट तो दिल का सुकून कहलाती है।। ऐ दोस्त , तेरी उदास आंखे, बहुत दिल में हलचल मचाती है, तू बस हंस दे, तो सारी कायनात खुशियां मनाती है।। ज़िंदगी के…

  • आओ हम सब मतदान करें

    मतदान करें आओ हम सब मतदान करें नव भारत का निर्माण करें दो ऐसा मत सेना का मान बढ़े था विश्व गुरु हमारा भारत देश फिर से वही गौरवमय इतिहास बनें ना बटें आपस में पाखंड के नाम पर आदेश और सर्वधर्म की रक्षा करें आओ हम सब मतदान करें नवभारत का निर्माण करें अब…

  • दुआँ है ऊपरवाले

    दुआँ है ऊपरवाले दुआँ है ऊपरवाले तुमसे,आने वाले साल में -2सुखमय जीवन सबका बीते,फँसे न अब जंजाल में -2 धारा बहे विकास की हरदम, खुशियाँ ऐसे बरसे हो, खुशियाँ ऐसे बरसे. हरमन प्यार से झूमें, गाये ,गम पाने को तरसे हो, गम पाने को तरसे. हटे समस्या और गरीबी -2मरे न कोई काल में, हो…

  • सोचो नया कुछ करने की

    सोचो नया कुछ करने की ******* वर्ष नया है तुम भी सोचो नया नया कुछ करने की। करो सामना चुनौतियों की, समय यही है लड़ने की; मुसीबतों से नहीं डरने की। कलम उठाओ, रफ़्तार बढ़ाओ; झटके में एक सीढ़ियां चढ़ जाओ। पहुंच मंजिल पर थोड़ा सुस्ता लेना रास्ते में थक बैठने की- न किसी से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *