झाडू

झाडू | Jhadu | Kavita

झाडू 

( Jhadu )

उठ कर सुबह पहला काम…||

1.सुबह हुई फिर नींद खुली, और हांथ मे ले ली जाती है |
सबसे पहले उठ सुबह सबेरे, हर रोज घसीटी जाती है |
आंगन कमरे दहलानों का, सब कूडा इकठ्ठा करती है |
काम खतम कर सब अपना, कोने मे रक्खी रहती है |

उठ कर सुबह पहला काम…||

2.नारियल खजूर के पत्तों से, झाडू बनकर तैयार हुई |
लोहे की नुकीली कीलों से, छिल के पतली सुमार हुई |
एक खास घांस है फूल दार, झाडू बन कर के फूल हुई |
प्लास्टिक के पतले रेसों से बन, कई रंगों मे तैयार हुई |

उठ कर सुबह पहला काम…||

3.हैं सींक की झाडू बडी-बड़ी, सफाई-कर्मी रखते हैं |
हर रोज सुबह गलियारों को, चम-चम साफ करते हैं |
किस्मत तो देखो झाडू की, खुद गंदी हो घर साफ करे |
दिल नहीं बुरा है झाडू का, खुद टूटे सब को माफ करे |

उठ कर सुबह पहला काम…||

4.कोई नजर उतारे झाडू से, कोई घर आंगन चमकाता है |
कोई लेकर दौडे मारने को, कोई हांथ मे उठाकर डरता है |
कोई बुरा कहे कोई भला कहे, पर झाडू अपना काम करे |
कोई शुभ-अशुभ के चक्कर में, झाडू को ही बदनाम करे |

उठ कर सुबह पहला काम…||

 

कवि :  सुदीश भारतवासी

 

यह भी पढ़ें :-

झाडू वाला | Jhadu wala | Kavita

Similar Posts

  • खंडहर | Hindi kavita Khandhar

    खंडहर ( Khandhar )     खड़ा खंडहर कह रहा महलों की वो रवानिया शौर्य पराक्रम ओज भरी कीर्तिमान कहानियां   कालचक्र के चक्रव्यूह में वर्तमान जब जाता है बस यादें रह जाती है अतीत बन रह जाता है   उसे ऊंचे महल अटारी खड़ी इमारते भारी भारी समय के थपेड़े खाकर ढह जाती बुनियादें…

  • आओ रुक जायें यहीं

    आओ रुक जायें यहीं   आओ रुक जाए यही कुछ सुकून तो मिले रफ्ता रफ्ता जिंदगी से कुछ निजात मिले   हम भी बहके से चले राहे उल्फत में कभी याद करते हैं तुम्हें कहाँ भूले हैं अभी   बात वो रुक सी गई बात जो कह ना सकी दिल ऐ आइने में अभी एक…

  • दशानन | Dashanan

    दशानन ( Dashanan )  ( 2)  जली थी दशानन की नगरी कभी कभी हुआ था वध रावण के तन का जला लो भले आज पुतले रावण के उसने चुन लिया है घर आपके मन का.. मर गया हो भले वह शरीर के रूप मे किंतु कर रहा रमन विभिन्न स्वरूप मे बसा ,हुआ खिल खिला…

  • इन्सान तेरे-मेरे में उलझ जाता है

    ‘इन्सान तेरे-मेरे में उलझ जाता है’ हे इन्सान तू अकेला ही आता है,तथा अकेला जहाँ से चला जाता है।तू यहाँ सदैव कुछ खोता व पाता है,नित तेरे-मेरे में उलझता जाता है। हे इन्सान तू स्वयं का भाग्य-विधाता है,साँसों की चलती रहती है कहानी।मिलते तथा बिछड़ते हैं इस पथ में,तू छोड़ जाता है अपनी निशानी। केवल…

  • आदमी बढ़ने लगा | Poem aadmi badhne laga

    आदमी बढ़ने लगा ( Aadmi badhne laga )   आदमी से आदमी ही, आजकल डरने लगा । रौंदकर रिश्तों को जब, आदमी बढ़ने लगा ।।   नीम, इमली और बरगद पूछते, कब आओगे.? छोड़कर वो गांव जब, परदेश को चलने लगा ॥   दूरियाँ उसने बना ली, जो कभी परछाई था मुफलिसी का जब अंधेरा,…

  • मजदूर है मजबूर | Mazdoor par Kavita

    मजदूर है मजबूर ( Mazdoor hai majboor )   जो मज़दूर था वह आज मजबूर हो गया, न रहा कोई काम वह बेरोजगार हो गया। निर्भर था पूरा परिवार उसकी दिहाड़ी से, रोज़गार उसके हाथ से सारा दूर हो गया।।   इस महामारी को लेकर आया था अमीर, आज इस मज़दूर को बेचना पड़ा ज़मीर।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *