झाडू वाला

झाडू वाला | Jhadu wala | Kavita

झाडू वाला

( Jhadu Wala )

 

कचडे वाला आया……||

1.ये कौन आया सुबह-सुबह, कब से शोर मचाता है |
खर-खर की करता आवाजें, हमें सोते हुए जगाता है |
कचडा वाला आया कहकर, लम्बी आवाज लगाता है |
भैया-भाभी कचडा दे दो, कहकर कचडा ले जाता है |

कचडे वाला आया……||

2.पूँछा मैने माँ से एक दिन, ये कचडा वाला कैसा है |
माँ बोली वो तो साफ करे, वो वैक्युम-क्लीनर जैसा है |
सारे कचडे को ले जाता, गली-नगर-मौहल्ला साफ करे |
रोज सबेरे गली-गली मे, जा-जा कर कचडा साफ करे |

कचडे वाला आया……||

3.कचडे वाले तो हम हैं बेटे, जगह जगह फैलाते हैं |
कर सकते हैं एक जगह, पर हम ही उसे शैलाते हैं |
प्रतिदिन सुबह वो आता है, घर-घर से ले जाता है |
कई बला बीमारियों से, हर रोज हमें वो बचाता है |

कचडे वाला आया……||

4.लगन लगा कर काम करे, मानो तो वो एक योद्धा है |
न काम से उसके जानें हम, उसका भी अपना ओहदा है |
हम सबके स्वस्थ शरीर पर, उसका भी गहरा हांथ है |
स्वस्थ रहेंगे हम सब जब तक, सफाई कर्मी का साथ है |

कचडे वाला आया……||

कवि :  सुदीश भारतवासी

 

यह भी पढ़ें :

वो-सनम् | Poem O – Sanam

 

Similar Posts

  • अरज सुनो माते | Araj Suno Mate

    अरज सुनो माते ( Araj Suno Mate ) हर जनम तुमको मनाती। सर्वस्व को मैं हूँ पाती। इस जनम भी मिला दो मांँ। प्रभु चरण घर दिला दो मांँ । प्राण हीन मैं उनके बिना । मर-मर हो रहा है जीना। खुशी के प्रसुन खिला दो मांँ । प्रभु चरण घर दिला दो मांँ ।…

  • सुसंस्कार | Susanskar

    सुसंस्कार ( Susanskar )    सुसंस्कारों की सुगंधि से, जीवन उपवन महकता रहे शिक्षा ज्ञान सहज अवबोध , प्रयोग व्यवहार धरातल । निर्माण आदर्श चरित्र, भविष्य सदा उज्ज्वल । आत्मसात कर नूतनता, पुरात्तन भाव चहकता रहे । सुसंस्कारों की सुगंधि से, जीवन उपवन महकता रहे ।। मान सम्मान मर्यादा ज्योत, अपनत्व अप्रतिम प्रसरण । तन…

  • संयम करना सिखा दिया

    संयम करना सिखा दिया तेरे प्यार ने सिखा दिया, कैसे दर्द को हँसते हुए सहना है। तुझे अपनी यादों में बसाकर, तुझमें ही खोया रहना है। तेरे ख्यालों ने समझाया, दूरी को कैसे सहेजा जाता है। तेरी याद मात्र से भी मुस्काना, यह प्यार में कितना मज़ा आता है। तेरी बातों की मिठास, हर दर्द…

  • मेरे गुरुवर | Mere Guruvar

    मेरे गुरुवर ( Mere Guruvar ) मुझको गुरुदेव का सहारा है । राह में मेरी यूँ उजाला है ।।१ राह टेढ़ी लगी मुझे जब भी । पार गुरुदेव ने उतारा है ।।२ अब नहीं डर किसी भी दरिया का । हमने गुरुदेव को पुकारा है ।।३ नाम गुरुदेव का लिया जैसे मुझको फिर मिल गया…

  • निष्पक्ष मतदान | Nishpaksh Matdan

    निष्पक्ष मतदान ( Nishpaksh matdan )   निर्भीक निष्पक्ष मतदान, सजग नागरिक पहचान अष्टादश वय पार हर नागरिक, अधिकृत अप्रतिम मत प्रयोग । निर्वहन अहम अनूप भूमिका, निर्मित लोकतंत्र सुखद जोग । राष्ट्र धर्म प्रतिज्ञा अनुपालन, उरस्थ चित्र समृद्ध हिंदुस्तान । निर्भीक निष्पक्ष मतदान, सजग नागरिक पहचान ।। देश सेवा तत्पर कर्तव्य निष्ठ , सुयोग्य…

  • नया दौर | Kavita Naya Daur

    नया दौर ( Naya Daur )   इतना बेरुख जमाना हो गया मुसकुराना तक गुनाह हो गया जजबातों का जमाना अब कहां हर इक शय अंजाना हो गया खून की नदियां कहा करती है दुश्मन अपना जमाना हो गया आखों में किसी के खुशियां कहा दर्द का ये पैमाना फसाना हो गया मिटा मजहब की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *