Jhunjhunu kavita

झुंझुनू झुकना नहीं जानता है | Kavita

झुंझुनू झुकना नहीं जानता है

( Jhunjhunu jhukna nahi janta )

 

 

रणवीर जुझारू भरी वसुंधरा सारा जहां मानता है
युद्ध या अकाल हो झुंझुनू झुकना नहीं जानता है

 

देशभक्ति भाव भरकर रणधीर समर में रहते हैं
शूरवीर रणबांकुरे नित जय वंदे मातरम कहते हैं

 

मर मिटने का जज्बा ले सीमा पर सीना तानता है
हिम्मत हौसला भरा झुंझुनू झुकना नहीं जानता है

 

शेरों की शेखावाटी है रणबीरों का गुणगान जहां
शहीद स्मारक साक्षी होता सपूतों का सम्मान यहां

 

सेना में शामिल होना हर बच्चा मन में ठानता है
धोरों की माटी झुंझुनू झुकना नहीं जानता है

 

मातृभूमि शीश चढ़ाते अटल खड़े सेनानी वीर
गोला बारूद भाषा में दुश्मन का देते सीना चीर

 

रण में दिखलाते जौहर कीर्तिमान जग मानता है
रणधीरों का जिला झुंझुनू झुकना नहीं जानता है

 

जोशीले हूंकारों में भारतमाता जयकारों में
तीर और तलवारों में वंदे मातरम नारों में

 

त्याग तपस्या योग धर्म भामाशाह जहां दानता है
शिक्षा में सिरमौर झुंझुनू झुकना नहीं जानता है

 

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

दुर्लभ | Ramakant Soni ke Dohe

Similar Posts

  • चाह | Chaah

    चाह ( Chaah )   ना जरूरत की ना दौलत की ना कुरबत की ना बरकत की ना शोहरत की ना सोहबत की ना मोहलत की ना जहमत की ना खिदमत की ना नेमत की ना सहमत की ना बहुमत की ना हुकूमत की ना हिमाकत की ना नफरत की चाह है तो सिर्फ हमें…

  • तुम्हारे संतान सदैव सुखी रहें | Lambi Kavita

    तुम्हारे संतान सदैव सुखी रहें ( Tumhare santan sadaib sukhi rahe )   सभ्यता और संस्कृति के समन्वित सड़क पर निकल पड़ा हूँ शोध के लिए झाड़ियों से छिल गयी है देह थक गये हैं पाँव कुछ पहाड़ों को पार कर सफर में ठहरी है आत्मा बोध के लिए बरगद के नीचे बैठा कोई बूढ़ा…

  • लघुदीप | Laghudeep

    लघुदीप ( Laghudeep )    सघन तिमिर को तिरोहित कर देती है कक्ष से नन्हीं-सी लौ लघुदीप की। टहनी से आबद्घ प्रसुन बिखर जाते है धरा पर सान्ध्य बेला तक पर, असीम तक विस्तार पाती है– उसकी गन्ध रहता है गगन में चन्द्र पर, ज्योत्स्ना ले आती है उसे इला के नेहासिक्त अंचल तक बाँध…

  • साहित्यकार | Sahityakar

    साहित्यकार ( Sahityakar )    जीता है जो औरों की खातिर साहित्यकार वही कहलाता है करता नही प्रहार गलत पर खंजर से लेखन से ही वह युगदृष्टा बन जाता है साहित्य नही केवल शब्दों का संचय यह तो विष और अमृत दोनो का समन्वय आवश्यकता होती है जब जैसे साहित्य का होता है सृजन तब…

  • जय-जय मतदाता | Kavita Jay Jay Matdata

    जय-जय मतदाता (  Jay Jay Matdata )   जय-जय मतदाता, पढ़ उनका बही-खाता, नेता होते सयाने, नेता होते सयाने, तू देश का निर्माता…..जय-जय मतदाता.. जय-जय मतदाता, पढ़ उनका बही-खाता, नेता होते सयाने, नेता होते सयाने, तू देश का निर्माता…..जय-जय मतदाता.. चाटुकारिता, लालच से फिर देखो तुम बचना, देश की हो तुम ताकत,देश की हो तुम…

  • Kavita | अपना बचपन

    अपना बचपन ( Apna Bachpan )   बेटी का मुख देख सजल लोचन हो आए, रंग बिरंगा बचपन नयनों में तिर जाए । भोर सुहानी मां की डांट से आंखे मलती, शाम सुहानी पिता के स्नेह से है ढलती। सोते जागते नयनों में स्वप्निल सपने थे, भाई बहन दादा दादी संग सब अपने थे। फ्राक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *