Kabhi Ruko Zara

कभी रुको जरा | Kabhi Ruko Zara

कभी रुको जरा

( Kabhi ruko zara )

 

जिंदगी दौड़ती, भागती

कहती है रुको थमो जरा

पलट के तुम  देखो जरा

पद चापो को सुनो जरा

 फिर बचपन में आओ जरा

 दरख़्त दरवाजे, खिड़कियां

 सीढिओ को पहचानो जरा

एक दिन बचपन जी लो जरा

खिलखिलाहटों को सुनो जरा

लगता है जैसे सब मिल गया

यादों का मेला सा लग गया

बीता हर लम्हा फिर मिल गया

बेशक खंडहर है तुम्हारे लिए

मुझे बाबुल का घर मिल गया

चुपचाप खड़ी में रह गयी

 दिल अपनों से जा मिल गया

वीराने टूटे दरो, दीवार थे मगर

लगा कोई खजाना मिल गया

स्मृतियों का पुलिंदा खुल गया

झरोखे से झांकता लड़कपन

 खुशियों का समंदर मिल गया

 

डॉ प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
टीकमगढ़ ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

पता नहीं क्यों | Pata Nahi Kyon

Similar Posts

  • दुपहरी जेठ की | Dupahari Jeth ki

    दुपहरी जेठ की ( Dupahari Jeth ki )    जेठ की दुपहरी नंगे पांव चलती है, जड़ हो चेतन सभी को ये खलती है। सूख जाता है तब नदियों का पानी, गरम -गरम लू चहुँ ओर चलती है। बेचारे परिन्दे बुझायें प्यास कहाँ, तवे की तरह धरती खूब तपती है। झुलस जाता है कलियों का…

  • हार हो गई | Haar ho Gai

    हार हो गई ( Haar Ho Gai ) सारी मेहनत बेकार हो गईइस बार भी हार हो गईकोशिश की थी बहुत हमनेमगर बेवफा सरकार हो गई । बड़ी मेहनत से उसको पाया थाबड़ी मुश्किल से करीब लाया थाअचानक वह फरार हो गईकिस्मत फिर दागदार हो गई । पास आकर वो चली गईकिस्मत फिर से छली…

  • जीवन सारा बीत गया | Jeevan Sara

    जीवन सारा बीत गया ( Jeevan sara beet gaya )    बीत गई वो भोर सुहानी सुंदर सब शामें बीत गई जीवन ये सारा बीत गया सांसे डोर थामे बीत गई बीत गई वो मस्त बहारें रैना अंधियारी बीत गई उमड़ा आता प्रेमसागर वो बातें सारी बीत गई बीत गए वो ख्वाब सुरीले नयनों की…

  • पेड़

    पेड़ ?   पत्र पुष्प फलादि माया कौन देता। पेड़ न होते तो छाया कौन देता।।   बगीचों को काट रेगिस्तान न कर, प्राण वायु जो खपाया कौन देता।।   पेड़ों में भी जान है जहान भी है, चूल्हे में लकड़ी लगाया कौन देता।   “दसपुत्र समद्रुमः”शेष बतलाते हो, औषधी जीवन बचाया कौन देता।  …

  • मां दुर्गा के प्रथम रूप | Maa Durga ke Pratham Roop

    मां दुर्गा के प्रथम रूप ( Maa durga ke pratham roop )    मां दुर्गा के प्रथम रूप पर, सारा जग बलिहारी शैलपुत्री मंगल आगमन, सर्वत्र आध्यात्म उजास । नवरात्र शुभ आरंभ बेला, परिवेश उमंग उल्लास । योग साधना श्री गणेश, साधक मूलाधार चक्र धारी । मां दुर्गा के प्रथम रूप पर, सारा जग बलिहारी।।…

  • सबको मतदान करना पड़ेगा | Purnika Sabko Matdan Karna Padega

    सबको मतदान करना पड़ेगा   बात मानो हमारी सारी जनता। वोट डालने तो जाना पड़ेगा।। ये जो अधिकार सबको मिला है। यही कर्तव्य निभाना पड़ेगा।। चाहे लाखों हों काम वोट के दिन। पर समय तो निकालना पड़ेगा।। एक एक वोट रहता जरूरी। अपना मत दान देना पड़ेगा।। घर मोहल्ले में कोई ना छूटे। सबको मतदान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *