Kahani Shayari

कहानी भी रहेगी | Kahani Shayari

कहानी भी रहेगी

( Kahani bhi rahegi ) 

 

ज़िक़्र ग़म का और खुशियों की कहानी भी रहेगी
अब मुकम्मल दिल की मेरे राजधानी भी रहेगी।

है ठसक लहज़े में उनके गर रदीफ़ों की तरह तो
काफ़िये सी मेरी ग़ज़लों की रवानी भी रहेगी।

सोच कर ही बोलिए की बात ले दिल पे न कोई
बात आख़िर में ख़ुदा से सब बतानी भी रहेगी।

क्या बताएं कर के वादा भूल वो जाते हैं अक्सर
खाईं कसमें आज जो वो कल निभानी भी रहेगी।

पुरकशिश है शख़्सियत जिसकी जरूरी तो नहीं है
आन उसकी शान उसकी खानदानी भी रहेगी।

वो बहुत मशहूर ओ मारूफ़ शायर हो गया अब
बज़्म में अब हाज़िरी उसके लगानी भी रहेगी।

हो अगर कश्ती भंवर में याद कर लेना खुदा को
साथ में ताकत नयन वो आसमानी भी रहेगी।

 

सीमा पाण्डेय ‘नयन’
देवरिया  ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

मेरी खातिर | Mere Khatir

 

Similar Posts

  • जो यहाँ | Ghazal Jo Yahan

    जो यहाँ ( Jo Yahan ) हमनशीं हमनवा दिलदार हुआ करते थे इश्क़ के वो भी तलबगार हुआ करते थे लूट लेते थे वो पल भर में ही सारी महफ़िल शेर ग़ज़लों के असरदार हुआ करते थे चंद सिक्को में ये अख़बार भी बिक जाते अब जो कभी सच के तरफ़दार हुआ करते थे सबको…

  • जब भी कोई कहीं बिखरता है

    जब भी कोई कहीं बिखरता है जब भी कोई कहीं बिखरता हैअक़्स माज़ी का खुद उभरता है क्यूँ रखूँ ठीक हूलिया अपनाकौन मेरे लिए संवरता है चाहतें कब छिपी ज़माने मेंक़ल्ब आँखों में आ उतरता है वस्ल में हाले-दिल हुआ ऐसापेड़ झर झर के जब लहरता है बात कर लेना हल नहीं लेकिनजी में कुछ…

  • इश्क़ करके गुनाह करते हैं | Hindi Ishq Shayari

    इश्क़ करके गुनाह करते हैं ( Ishq karke gunah karte hain )    जिस्म की जो भी चाह करते हैं इश्क़ करके गुनाह करते हैं राब्ते हर किसी के बस में कहां करने वाले निबाह करते हैं एक लड़की के प्यार में लड़के ज़िंदगी क्यों तबाह करते हैं दर्द समझा है कौन ग़ज़लों में करने…

  • रफ़ू न करना | Rafu na Karna

    रफ़ू न करना ( Rafu na karna )    मेरी क़ुर्बतों के ग़म में ,कभी दिल लहू न करना मैं जहाँ का हो चुका हूँ, मेरी आरज़ू न करना ये यक़ीन कर तू मेरा, मैं न भूल पाऊं तुझको कहीं दिल खराब कर के, मेरी जुस्तजू न करना कहीं जल न जाये तेरा, इसी आग…

  • ऊँची उड़ानों के थे | Unchi Udaano ke the

    ऊँची उड़ानों के थे ( Unchi udaano ke the )    यह भी अहसान कुछ क़द्रदानों के थे जो निशाने पे हम भी कमानों के थे जो भी सीनों पे सब आसमानों के थे वो सभी तीर अपनी कमानों के थे ठोकरों ने भी बख़्शा हमें रास्ता हौसले जब दिलों में चटानों के थे हैं…

  • बातिलों से जो प्यार रखते हैं

    बातिलों से जो प्यार रखते हैं बातिलों से जो प्यार रखते हैं। ख़ुद को वो सोगवार रखते हैं। इ़शक़ बाज़ी में वो नहीं लुटते। दिल पे जो इख़्तियार रखते हैं। टाल जाते हैं मुस्कुरा कर वो। बात हम बार – बार रखते हैं। सब पे ख़ुशियां लुटाते हैं लेकिन। हम को वो अश्कबार रखते हैं‌।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *