Kalam Tumhe

कलम तुम्हें मरने ना देंगे | Kalam Tumhe

कलम तुम्हें मरने ना देंगे

( Kalam tumhe marne na denge )

 

जब तलक जिंदा है हम, कलम तुम्हें मरने ना देंगे।
उजियारे से अंधकार में, कदम तुम्हें धरने ना देंगे।

उठो लेखनी सच की राहें, सत्य का दर्पण दिखाओ।
कलमकार वाणी साधक, सृजन का दीप जलाओ।

चंद चांदी के सिक्कों में, हम धर्म ईमान डिगने न देंगे।
झूठी वाह वाही शान में, कलम तुम्हें बिकने ना देंगे।
कलम तुम्हें मरने न देंगे

ओज की हुंकार भरो तुम, वीरों का गुणगान करो।
छल छद्म अत्याचारों का, नित लेखनी संधान करो।

सिंहासन की कठपुतली, इशारों पर चलने ना देंगे।
भ्रष्टाचार काली करतूतें, काले नाग पलने ना देंगे।
कलम तुम्हें मरने ना देंगे

देशभक्ति दिल में जगाती, भटके को तू राह दिखाती।
बेबस लाचारों की हिम्मत, अन्याय से जा टकराती।

आंधियों तूफानों में, हरगिज कभी रूकने न देंगे।
शीश कट जाए भले ही, लेखनी को झुकने न देंगे।
कलम तुम्हें मरने ना देंगे

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

गीत वतन के गाएंगे | Geet Watan ke Gayenge

Similar Posts

  • अंतिम यात्रा | Kavita antim yatra

    अंतिम यात्रा ( Antim yatra )     जीवन की प्रचंड धूप में मनुज तपता रहा दिन रात नयन कितने स्वप्न देखे कितनी शामें कितने प्रभात   भाग दौड़ भरी जिंदगी में बढ़ता रहा वो निष्काम चलता रहा मुसाफिर सा अटल पथिक अविराम   जीवन सफर में उतार-चढ़ाव सुख-दुख के मेले हंसते-हंसते जीवन बिता आज…

  • नववर्ष | Poem in Hindi on New Year

    नववर्ष नई उम्मीदें लिए हुए आ रहा नूतन नववर्ष, हर्षोल्लास की मधुर तरंगे करती हृदय स्पर्श। इस अवसर पर आओ मिलजुल खुशियां मनाएं, नव वर्ष का स्वागत करें हम सब बाहें फैलाएं। बीत रहा जो वर्ष उसके रंजो गम छोड़िए, आने वाले नववर्ष के स्वागत की सोचिए। गुजरा हुआ साल चाहे कैसा भी रहा हो,…

  • नंदवन के घर आनंद लाल

    नंदवन के घर आनंद लाल दयावान ही चक्रधारी है ,मुरलीवाला ही चमत्कारी है lराधा – कृष्ण – रुक्मणि है ,तरल लीला , कृष्ण लीला lसखी राधा तो सखा सुदामा l मुरली अगर सुरों की लीला ,तो मेघ सजे वर्षा की लीला lउँगली बनी गोवर्धन लीला ,कद्रू पुत्र यमुना कुंड लीला lआलम, मीरा, सुर में भी…

  • नारायणी का अवतार नारी | Kavita Narayan ka Avatar Nari

    नारायणी का अवतार नारी ( Narayan ka avatar nari )    नारायणी का अवतार है नारी, देवताओं पर भी तू पड़ें भारी। तुम ही हो करूणा का ये रुप, सहनशील व अन्नपूर्णा स्वरुप।। तुमसे ही मानव जग में आया, धरती पर शान-शौकत पाया। जगत-जननी व कहलाती माँ, एक है धरती एवं दूसरी है माँ।। माॅं…

  • लम्हे | Lamhe

    लम्हे ( Lamhe )    एक लम्हे में ही कहानी बन जाती है एक लम्हे में ही जीवन बदल जाता है लम्हे के पल को समझना न कम कभी कभी लम्हे में ही जीती बाजी पलट जाती है लम्हे लम्हे ही सांसों का दौर चलता है लम्हे लम्हे ही गगन से बूंद बरसती है लम्हे…

  • हे आर्य पुत्र | Kavita He Arya Putra

    हे आर्य पुत्र ( He Arya Putra ) हे आर्य पुत्र, तूफानों में दीप जला दर्श पथ कंटक बाधा , किंचित नहीं घबराना । थोड़ा चिंतन मनन कर, मूल कारण पत्ता लगाना । फिर लगा दुगुनी ताकत, दिखा मनुज जलजला । हे आर्य पुत्र, तूफानों में दीप जला ।। बुलंद हौसलों संग होती, हर मंजिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *