Kavi par kavita

कवि की दुनिया जैसे न्यारी है | Kavi par kavita

कवि की दुनिया जैसे न्यारी है 

( Kavi ki duniya jaise nyari hai ) 

 

 

शब्द-शब्द पिरोकर लेखक बुक माला बना देते,

भाव अपनें मन के ये इसी क़लम से लिख देते।

इन कवियों की दुनिया सब से अलग हीं लगती,

कविता से कहानी कहानी से कविता बना देते।।

 

कल्पना से सोचकर लेखक लेख भी लिख देते,

कभी हकीकत दुःख सुख गम उसमें दर्शा देते।

दुनिया की हर छोटी एवं बड़ी बात यें लिख देते,

बचपन जवानी वृद्धावस्था का दर्पण दर्शा देते।।

 

प्रकृति की सुंदरता एवं दिल के अरमान दर्शातें,

अपना सुख और चैन खोकर प्रेम भाव जगाते।

देशहित के लिए अपनें विचार सामने यह लाते,

कभी अपनें शब्दों से हॅंसाते कभी यह रूलाते।।

 

कोई कहते कवियों की दुनिया यह न्यारी होती,

एवं कोई कहते इनकी दुनिया प्यारी भी होती।

कभी इनकी कलम तलवार सा जौहर दिखाती,

तो कभी-कभी ढाल बनकर सुरक्षा भी करती।।

 

 

रचनाकार :गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

पीरियड्स | Periods par kavita

Similar Posts

  • लीलाधारी श्रीकृष्ण | Kavita

    “लीलाधारी श्रीकृष्ण” ( Leela Dhari Sri Krishna )   लीलाधारी श्री कृष्ण लीला अपरंपार आकर संकट दूर करो प्रभु हे जग के करतार   लीलाधारी हे श्री कृष्णा चक्र सुदर्शन धारी हो माता यशोदा के गोपाला गोपियों के गिरधारी हो   हे केशव माधव दामोदर सखा सुदामा सुखदाता अगम अगोचर अविनाशी जगकर्ता विश्व विधाता  …

  • लघुदीप | Laghudeep

    लघुदीप ( Laghudeep )    सघन तिमिर को तिरोहित कर देती है कक्ष से नन्हीं-सी लौ लघुदीप की। टहनी से आबद्घ प्रसुन बिखर जाते है धरा पर सान्ध्य बेला तक पर, असीम तक विस्तार पाती है– उसकी गन्ध रहता है गगन में चन्द्र पर, ज्योत्स्ना ले आती है उसे इला के नेहासिक्त अंचल तक बाँध…

  • मधुर-मधुर मेरे दीपक जल

    मधुर-मधुर मेरे दीपक जल नभ,जल और धरित्री का, अंधियारा छट जाएसदैव ऐसे मधुर-मधुर मेरे दीपक जल । पुनि स्नेहिल गंगा पर्वत शिलाओं से निकल जाए,सदैव ऐसे मधुर-मधुर मेरे दीपक जल । कभी भटकाव ना किसी की जिन्दगी में आए,सदैव ऐसे मधुर-मधुर मेरे दीपक जल । सत्य-न्याय की हवा, जल,थल,नभ में फैल जाए,सदैव ऐसे मधुर-मधुर मेरे…

  • विश्व बंधुत्व | Vishwa Bandhutva

    विश्व बंधुत्व  ( Vishwa Bandhutva )    चले  हाथों  में  हाथ ,  लेके   बताने बंधुत्व  भावना  को , सबमें  जगाने बांटते  हो  क्यों  आपसी, प्यार  को चाहते   हो  क्यों  छुपाना , हार  को सत्य  के  पथ  पर चलें  हम,एक हो बंधु  सम  रिस्तें  सभी  के , नेक हो, कामना  बंधुत्व  का, मन  में…

  • आधार | Aadhaar

    आधार ( Aadhaar )    मिले हुए संस्कार ही करते हैं वैचारिक सृजन सोच मे संगत का प्रभाव भी संभावित है किंतु ,यदि पृष्ठभूमि भी सुदृढ़ हो तो बारिश की बूंदें गिरकर भी बह जाती हैं जीवन की नींव मजबूत होनी चाहिए तात्कालिक हवाएं डालियों को झुका भले दें दरख़्त को उखाड़ पाना सम्भव नही…

  • नवरात्र

    नवरात्र (नवरात्र पर विशेष )     भूलो मत अपना नाता । माता-पिता जिसे भुला दे बालक जग में चैन कहां पाता।।   ममतामयी तुम करूणामयी तुम प्रेम तुम्हारा विख्याता। कपूत को भी गले लगाती शरण तुम्हारी जो आता ।।   रक्तबीज हो या महिषासुर सामने तेरे जो जाता। महाकाली के तेज के आगे कोई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *