Kavita aaina dikhao

आईना दिखाओ | Kavita aaina dikhao

आईना दिखाओ!

( Aaina dikhao )

 

पेड़ो में छाँव रहे, वो पेड़ लगाओ,
रहे फूलों में खुशबू वो फूल लगाओ।
ख्वाहिशें मरने न पाएँ दुनियावालों की,
अंधेरे रास्तों पे तुम चराग जलाओ।

पैसे के गुरूर में जब आँखें थक जाएँ,
बनके बच्चा कागज की नाव बनाओ।
संसार को कोई समझ पाया है क्या,
किसी सीता पे कोई न इल्जाम लगाओ।

इस हसीं दुनिया से हमेशा ताल्लुक रखो,
आसमां में जाकर न कोई घर बनाओ।
जिसकी है दुनिया उसी पे सब छोड़ दो,
जमीं की कोख में न काँटे धंसाओ।

कौन किसके लिए रोता है इस जहां में,
रिश्वत के सागर में न गोता लगाओ।
चींटी के पांव की आवाज वो है सुनता,
चेहरे के ऊपर ना चेहरा लगाओ।

मयकशी के सहारे जीना ठीक नहीं,
हो सके तो ऊपरवाले से लौ लगाओ।
रह जाएँगे तेरे सारे खजाने यहीं पे,
हे! दुनियावालों मुझे आईना दिखाओ।

 

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )
यह भी पढ़ें:-

नये साल में | Kavita naye saal mein

 

 

 

Similar Posts

  • नमामि गंगे | Namami Gange

    नमामि गंगे ( Namami Gange ) नमामि गंगे , नमामि गंगे ।हर हर गंगे , हर हर गंगे ।आओ गंगा में, डुबकी लगायें ।तन और मन , को शुद्ध बनायें ।गंगाजल की ,यह शीतलता ।करती दूर ,ह्रदय की मलिनता ।आओ शुद्ध करें ,इस जल को ।कैसे भी बस , स्वच्छ यह जल हो ।जय हो…

  • रिश्ते प्यार के | Rishtey Pyaar Ke

    रिश्ते प्यार के ( Rishtey Pyaar Ke ) जबकोई रूठतारिश्ते प्यार केसलीके सेनिभाता•रिश्तेहैं अनमोलसंभाल कर रखोक्यों लगातेमोल•बहुततीखी धारकोई नहीं बचारिश्तों कीमार• निर्मल जैन ‘नीर’ऋषभदेव/राजस्थान यह भी पढ़ें :-

  • रात्रिकाल | Kavita

    रात्रिकाल ( Raatrikaal )   दिन भर करते काम जो,अब हो आई शाम। थके थके से चल रहे, छोड़के सारा काम।।   सूरज  ढलने  से  हुई, ठंडी  तपती  धूप। रात सुहानी आ गई ,बिखरी छटा अनूप।।   चूल्हा घर-घर जल रहा,रोशन घर परिवार। कोई पशु को नीरता, कर रहा सार संभार।।   टिमटिम तारे कर…

  • कुछ दिन पहले

    कुछ दिन पहले     कुछ दिन पहले मैं आकर्षित हो गया था उसके गौर वर्ण पर उसके मदहोश करते लफ़्ज़ों पर उसके उभरे उरोजों पर……   उसने कहा था-   तुम भी मुझे अच्छे लगते हो मैं जुड़ तो सकती हूं पर…… कैसे तेरे साथ आ सकती हूं.? शंकाओं ने घेरा हुआ है आऊँ…

  • मुझे आज भी याद है | Prem ras kavita

     मुझे आज भी याद है  ( Mujhe aaj bhi yaad hai )     मुझे आज भी याद है वो कमरा जहाँ…….. आखिरी बार मिले थे हम आज भी गवाह है, वो बिस्तर की चादर वो कम्बल……. जिसमें लिपटे थे हम एक दूसरे की बाहों में।   मुझे आज भी याद है वो कमरा जहां………..

  • होली का रंग | Kavita Holi ka Rang

    होली का रंग ( Holi ka Rang ) भर पिचकारी उड़ा गुलाल रंगा रंग बना होली, प्रेम में सब उमड़े खिले मुखड़े ऐसी बना होली । त्वचा का भी ध्यान रख, कुदरत का भी मान रख, गुलाल लगा कर जश्न कर फिर सबका सम्मान रख । घर गली मोहल्ला सब, रंगो की बरसात कर, बुढी़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *