Birju Maharaj Par Kavita

बिरजू महाराज | Birju Maharaj Par Kavita

बिरजू महाराज

( Birju Maharaj )

 

घुंघरूओं की झनकार एवं मीठी आवाज़,
काशी की शान और कथक की पहचान।
नर्तक शास्त्रीय गायक प.बिरजू महाराज,
7 वर्ष में प्रथम गायन गाकर बना महान।।

बाॅलीवुड‌ की दुनिया से जिनका था नाता,
फिल्मों में गीत, नृत्य निर्देशन किया था।
जैसे शतरंज के खिलाड़ी फिल्म देवदास,
दिल तो पागल है व गदर एक प्रेम कथा।।

यह बाजीराव मस्तानी और डेढ़ इश्किया,
काहे छेड़ छेड़ मोहे नृत्य संयोजन किया।
भारतीय कला केंद्र एवं संगीत भारती में,
अनेंक कथक केन्द्र में ये प्रशिक्षण दिया।।

आपने अनेंको पुरस्कार किए अपने नाम,
पदम विभूषण एवं संगम कला पुरस्कार।
कालीदास सम्मान एवं भरतमुनि सम्मान,
राष्ट्रीय फिल्म एवं फिल्म फेयर पुरस्कार।।

काशी हिंदू एवं खैरागढ़ विश्वविद्यालय‌ से,
आपने डाॅक्टरेट की मानद उपाधि लिया।
बचपन का नाम दुखहरण‌ एवं बृजमोहन,
फिर बिरजू एवं बिरजू महाराज हो गया।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • जय मां दुर्गा भवानी | Navratri poem in Hindi

    जय मां दुर्गा भवानी ( Jai Maa Durga Bhavani )   हे खडग खप्पर धारिणी हे रक्तबीज संहारिणी करो कृपा हे मात भवानी सर्व दुख निवारिणी   सिंह आरूढ़ होकर आओ माता मुश्किल हल कर जाओ छाया है घनघोर अंधेरा जीवन में उजियारा लाओ   हे मां शक्ति स्वरूपा मंगलकारिणी सिद्धि अनूपा जग जननी मां…

  • लाला लाजपत राय | Lala Lajpat Rai par Kavita

    लाला लाजपत राय ( Lala Lajpat Rai )    ऐसे नेताओं में एक थें वह लाला लाजपत राय, स्कूली शिक्षण पश्चात किए जो‌ कानूनी ‌पढ़ाई। धर्म-पत्नी जिनकी राधा देवी भाई धनपत राय, सम्पूर्ण स्वतन्त्रता के खातिर लड़ते रहें लड़ाई।। कलम जिनकी ऐसी भयंकर आग जो उगलती, ये वाणी जिनकी ऐसी क्रान्ति उत्पन्न कर देती। दोनों…

  • फैशन का भूत | Fashion par kavita

    फैशन का भूत ( Fashion ka bhoot )  फैशन का भूत बड़ा मजबूत, साड़ी पर भारी पड़ गया सूट; इसके नाम पर मची है लूट। ठगे जा रहे युवक युवतियां, फंस पछता रहे युवा पीढ़ियां। टाइट जींस , फटे अंगवस्त्र पहनते, अर्द्धनग्न सी रहते,जिस्म आधी ही ढ़कते ! ऐसे कपड़े पहन करते चुहलबाज़ीयां, गुंडे मवाली…

  • यक्ष प्रश्न | Yaksha Prashna

    यक्ष प्रश्न ( Yaksha Prashna )    परिवार हि समाज की वह इकाई है जहां से ,स्वयं समाज और देश का निर्माण होता है व्यक्ति ही एक मे अनेक और अनेक मे एक का प्रतिनिधित्व करता है…. प्रश्न तभी है की क्या एक व्यक्ति ही समाज का आधार है या,समाज ही व्यक्ति का ? हां,दोनो…

  • मेघा | Kavita

    मेघा ( Megha )   बरस रे टूट कर मेघा, हृदय की गाद बह जाए। सूक्ष्म से जो दरारे है, गाद बह साफ हो जाए। बरस इतना तपन तन मन का मेरे शान्त हो जाए, नये रंग रुप यौवन सब निखर कर सामने आए।   दिलों पे जम गयी है गर्द जो, उसको बहा देना।…

  • कहां गए भरत समान भाई | Poem in Hindi on Bharat

    कहां गए भरत समान भाई ( Kahan gaye Bharat saman bhai )   आज कहां गए ऐसे भरत समान भाई, यह भाई की भाई जो होते थें परछाईं। आदर्शों की‌ मिशाल थें वो ऐसे रघुराई महिमा जिनकी तुलसी दास ने सुनाई।। ठुकरा दिया था उन्होंने राज सिंहासन, ऐसे वो राम लखन भरत शत्रुघ्न भाई। यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *