Kavita Alvida Mahanagar Chennai

अलविदा महानगर चेन्नई | Kavita Alvida Mahanagar Chennai

अलविदा महानगर चेन्नई

( Alvida mahanagar chennai )

 

हम आज तक थें महानगर चैन्नई,
आज अलविदा हम कहतें है भाई।
मिले सबकी शुभ कामनाएँ बधाई,
चलते है अन्ना अब कर दो विदाई।।

मुस्कराते ही रहना चाहें कैसा भी हो पल,
खुशियाँ लेकर आए ये आनें वाला कल।
जीवन के इस सफर में स्नेह मिलता रहे,
प्रेम भाव से सभी अपना काम करते रहे।।

उलझी पड़ी है हमारी जिन्दगी ऐसे,
इस रेलगाड़ी की पटरियों की जैसे।
रास्ते बहुत देखें आने और जानें के,
समझ नही पा रहे कहां जाए कैसे।।

समय कभी किस का भी बुरा नही करता,
वही क्षण समय हमें बहुत कुछ सिखाता।
सिखलाई में कभी भी निराशा नही लाना,
चिंता इतनी ही करना कि काम हो जाना।।

आपका प्यार एवं रहें ये आशीर्वाद,
सभी साथियों का करता धन्यवाद।
मिलेंगे फिर जल्द मिलाएगा ईश्वर,
देखना द साहित्य, यू-ट्यूब ट्वीटर।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • वसुधैव कुटुंबकम् | Vasudhaiva kutumbakam

    वसुधैव कुटुंबकम् ( Vasudhaiva kutumbakam )    वसुधैव कुटुंबकम् से, दुनिया का आर्थिक श्रृंगार जी 20 अप्रतिम मेजबानी, भारत वर्ष अहो भाग्य । अतिथि देवो भव सत्कार, आनंद अथाह हिंद गणराज्य । सर्व विकासशील अर्थव्यवस्था , भव्य स्वप्न अब साकार । वसुधैव कुटुंबकम् से, दुनिया का आर्थिक श्रृंगार ।। वर्तमान वैश्विक चुनौतियों पर , गहन…

  • घर होना चाहिए | Pome in Hindi on Ghar

    घर होना चाहिए! ( Ghar hona chahiye )    घर चाँदी का हो या माटी का, घर होना चाहिए, परिंदा जमीं पे रहे या आसमां,पर होना चाहिए। जिन्दगी जहाँ नहीं मुस्काती वो बेचारे क्या करें? वहाँ भी मुंबई के जैसा शहर होना चाहिए। दुनिया है फानी सिर्फ पैसे के पीछे मत भागो, करो कुछ देश…

  • बड़प्पन से बड़े होते हैं

    बड़प्पन से बड़े होते हैं जो बड़े कद में हो गए ऊंचे ऊंचे पद पर हो गए। अंतर्मन विकार भरा हो तो स्वार्थ में जो खो गए। दिल दरिया सा जो रखते बड़प्पन से बड़े होते हैं। औरों की मदद जो करते लाखों हाथ खड़े होते हैं। वटवृक्ष की भांति देते सबको शीतल ठंडी छांव।…

  • बूँद बचाये | Poem boond bachaye

    बूँद बचाये ( Boond bachaye )   बूँद बूँद से सागर भरता बूँद बूँद से गागर हम बूँद बचाएंगे तो भर जायेगा चापाकल बर्षा का जल तो अमृत है होता पर सब कोई उसे है खाता बोल रही कब से ये हमारी जमीन है जल नहीं पेयजल की बड़ी कमी है अब सब जन इस…

  • अरज सुनो माते | Araj Suno Mate

    अरज सुनो माते ( Araj Suno Mate ) हर जनम तुमको मनाती। सर्वस्व को मैं हूँ पाती। इस जनम भी मिला दो मांँ। प्रभु चरण घर दिला दो मांँ । प्राण हीन मैं उनके बिना । मर-मर हो रहा है जीना। खुशी के प्रसुन खिला दो मांँ । प्रभु चरण घर दिला दो मांँ ।…

  • जिंदगी अपनों के संग | Zindagi Apno ke Sang

    जिंदगी अपनों के संग ( Zindagi apno ke sang ) जिंदगीअपनों के संगनित नए सपनों के संगनए अलबेले रंगकभी खुशीकभी गमहर रोज एक जंगना हो तंगना दंगप्रकृति सुनाती चंगजीने का सीख सही ढंगले सब संबंध रिश्ते नाते संगपी विश्व बंधुत्व की भंगछोड़ दे सभी धपंगलूट लुटा खुशियों के रंगजी ले ओ मलंगआया था रे तू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *