Kavita Anjan Masi se Likhoon main Paati

अंजन मसि से लिखूं मैं पाती | Kavita Anjan Masi se Likhoon main Paati

अंजन मसि से लिखूं मैं पाती

( Anjan masi se likhoon main paati )

 

अंजन मसि से लिखूं मैं पाती शब्द सुमन हार लिए।
मनमंदिर में दीप ज्योति ले घट घट जलाऊं प्रेम दीए।

मुस्कानों के मोती बांटू सद्भावो की नेह धारा।
हर्ष खुशी आनंद बरसता महके उपवन सारा।

प्रेम प्यार की सरिताये उमड़े भाव सिंधु बलखाए।
झूम उठे खुशियों से चेहरे मधुमास महकता आए।

रंग बसंती लहराता सा मन की वादियां चहके।
मधुर तराने गीत सुहाने बोल धर्म सुहाने महके।

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

सूख गया आंख का पानी | Kavita Sookh Gaya Aankh ka Pani

 

 

 

Similar Posts

  • अंतर | Antar

    अंतर ( Antar )    निर्वस्त्र कपड़ों मे कैसी दिखती होगी वह मांशल जिस्म उभरे वक्षस्थल कामिनी काया लिए हवस परी सी…. ठीक अनुभव किया तुमने वह वैसी ही थी ,ठीक जिसने तुम्हे पैदा किया जिसने तुम्हे राखी बांधी जिसकी डोली उठी घर से ठीक, उस जैसी ही … क्या फर्क लगा , उस और…

  • मै भी उड़ना चाहती हूं | Mai bhi Udna Chahti Hoon

    मै भी उड़ना चाहती हूं  ( Mai bhi udna chahti hoon )   सपनों में जीना चाहती, जिंदगी से लडना चाहती हूं मै जीवन को तलाशना चाहती हूं हीरे की तरह चमकना चाहती , संस्कारों के परदे को हटाना चाहती, मै दुनिया की बेडियों से आजाद होना चाहती हूं, कमबख्त जिंदगी को कुछ देना चाहती…

  • शब्दों का सफर | Poem shabdon ka safar

    शब्दों का सफर ( Shabdon ka safar )   शिकस्त शिकस्त कर देंगे मंसूबे हम अपने प्यार से। कह देंगे राज सारे आज अपने दिलदार से। दुश्मनों से कह दो आंखें खोलकर देखें जरा। तूफानों में पलने वाले डरते नहीं तलवार से।   चौबारा घर का आंगन दीवारें वो चौबारा भी गाता है बिटिया आंगन…

  • संदीप कुमार की कविताएं | Sandeep Kumar Hindi Poetry

    अधूरी चाहत, अमर प्रेम तेरे लिए दिल हमारा,कल की तरह ही धड़कता है।साँसें सँवरकर, रुक-रुक कर,तेरी ही बातों पर मरता है। रूप तेरा चाँद-सा,चाहत में हर पल निखरता है।पतझड़, बसंत, बहार-सा,गुलशन में याद तिरी महकता है। धूप में तन्हा, उदास,जल-जलकर मन रह जाता है।तू बदल जा, जा बेख़ौफ़,लेकिन दिल तुझ पर तरसता है। यह दिल…

  • अभिव्यक्ति पथ | Abhivyakti Path

    अभिव्यक्ति पथ ( Abhivyakti path )    अभिव्यक्ति पथ मनोज्ञ, प्रियम्वदा शब्द श्रृंगार से हिय चिंतन नैतिक सहज भाव सकारात्मकता ओतप्रोत । यथार्थ अवबोधन संबोधन , पटाक्षेप झूठ पाखंड श्रोत । कारण प्रभाव परिणाम अहम, संप्रेषण उपमा अमिय सार से । अभिव्यक्ति पथ मनोज्ञ, प्रियम्वदा शब्द श्रृंगार से ।। वय लिंग समूह शिक्षा ज्ञान, परम…

  • अपना प्यारा गांव | Apna Pyara Gaon

    अपना प्यारा गांव ( Apna Pyara Gaon )   जिस माटी पर पड़ा कभी अपने पुरखों का पांव है। महानगर से लगता मुझको अपना प्यारा गांव है। घर चौबारा आंगन देहरी चौरा छप्पर छानी। जाने कितने सुखों दुखों की कहते नित्य कहानी। पर्वों त्योहारों पर कितनी हलचल हुई यहां पर, बचपन हुआ जवान यहां का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *