Poem on Humsafar in Hindi

हमसफर हो कितनी प्यारी | Poem on Humsafar in Hindi

हमसफर हो कितनी प्यारी

( Humsafar ho kitni pyari ) 

 

तुम से ही हौसला हमारा तुमसे ही हिम्मत हमारी
तुम दिल का करार हो मनमीत दिल की हो प्यारी
हमसफर हो कितनी प्यारी

 

उन्नति आशा की किरणें प्रगति पथ पे प्रेरणा हो
प्रेम का बहता झरना दया धर्म कर्म करुणा हो
जीवन के इस सफर में हमसफ़र हो तुम हमारी
पग पग पर साथ देती महकती आंगन फुलवारी
हमसफर हो कितनी प्यारी

 

आंधियों में ढाल बनती तलवारों का जोश तुम हो
अंधियारों में तुम रोशनी भूचालों का होश तुम हो
प्यार के मोती लुटाती प्रीत भरी हो इक फुलवारी
मुस्कुराहटों का बहता दरिया तुम हो सुंदर नारी
हमसफर हो कितनी प्यारी

 

महकती सी वादियों से खुशबूओं का भंडार हो
जिंदगी में चमन खिलता प्यार भरा किरदार हो
हर लेती थकान सारी बनकर मधुर मुस्कान प्यारी
प्यार का सागर हो मेरी खुशियों की कहानी सारी
हमसफर हो कितनी प्यारी

 

हर हसीन लम्हों में पाता तुम ही मेरे दिलदार हो
घर आंगन की सुरभि जीवन की प्रित बहार हो
प्रीत प्रेम का मधुर तराना गीतों की धुन हो प्यारी
खिलते चमन सी महकती दिल की धड़कने सारी
हमसफर हो कितनी प्यारी

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

अश्क इश्क के जब बहते हैं | Kavita ashq ishq ke

 

Similar Posts

  • यह पावन पन्द्रह अगस्त है |15 August par Geet

    यह पावन पन्द्रह अगस्त है (  Yah paavan 15 August hai ) वह भारत जिसके माथे पर,जड़े हिम शिखर बनकर तारे ! और सदा से ही सागर ने, आकर जिसके पाॅंव पखारे !!१ जिसके पर्वत देव भूमि हैं, उपवन जैसे हैं जिसके वन शस्य श्यामला जिसकी भूमि, तृप्त करें गंगा के धारे !!२ कपटऔर छल…

  • हिंदी का गुणगान करें

    हिंदी का गुणगान करें पंक्ति-नीर क्षीर कर ग्रहे सार को, शुचि हिंदी का गुणगान करें। भारत माता के भाल बिंदी,अब एक नवीन मुस्कान भरे।नीर क्षीर कर ग्रहे सार को, शुचि हिंदी का गुणगान करें। ताल सुरों का संगम इसमें, बहे रस छंद की धारा है।सात सुरों से शोभती हिंदी, संगीत इसने निखारा है।आओ हम सब…

  • पुलक उठा

    पुलक उठा पुलक उठा रितुराज आते ही मन।नाप रहे धरती के पंछी गगन ।। पनघट के पंथ क्या वृक्षों की छाँवधरा पर नहीं हैं दोनों के पाँवलगा हमें अपना गोकुल सा गाँवकहा हमें सब ने ही राधा किशन।पुलक उठा –++++ प्रेम राग गाती हैं अमराइयांँउठती हैं श्वासों में अंगड़ाइयांँरास रंग करती हैं परछाइयांँभीग गया प्रेम…

  • बांसुरी | Bansuri par Geet

    बांसुरी ( Bansuri )    चक्र सुदर्शन धारी केशव, लीला अपरंपार तेरी। मंझधार में डूबी नैया, आकर करना पार मेरी। बजे मुरलिया तेरी मुरली मोहन माधव तेरी, मधुर मनोहर शान है। सकल चराचर रक्षक, जन करते गुणगान है। संकट मोचन मोहिनी मूरत, मत ना करना देरी। कृष्ण कन्हैया दीन दयाला, मधुर बांसुरी तेरी। बजे मुरलिया…

  • मत पूछो हाल फकीरों के | Mat Pucho haal Phakiron ke

    मत पूछो हाल फकीरों के ( Mat pucho haal phakiron ke )    किस्मत रेखा तकदीरो के, भाग्य की चंद लकीरों के। कल क्या होगा वो रब जाने, मत पूछो हाल फकीरों के। मत पूछो हाल फकीरों के अलबेला मनमौजी बाबा, अपनी धुन में रमता जाता। हाथों में लेकर इकतारा, जीवन का अनुराग सुनाता। समय…

  • यह कैसी लाचारी है | Kaisi Lachari

    यह कैसी लाचारी है ( Yeh kaisi lachari hai )   यह कैसी लाचारी है, पीर पर्वत से भी भारी है। औरों के खातिर जीना, आज हुआ दुश्वारी है। यह कैसी लाचारी है छल कपट दंभ बैर छाया, झूठ का बोलबाला है। चकाचौंध में दुनिया डूबी, फैशन का हवाला है। लूटमार सीनाजोरी से, हुई त्रस्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *