Kavita dhoondte hi reh jaoge

इक्कीसवीं सदी में ढूंढते ही रह जाओगे | Kavita dhoondte hi reh jaoge

इक्कीसवीं सदी में ढूंढते ही रह जाओगे

( Ikkeesaveen sadi me dhoondhte hi rah jaoge )

 

दीवारों में बड़े आले,
सुसराल में दस साले।
कबड्डी में लंबे पाले,
शादी के बाद गौने चाले।
इक्कीसवीं सदी में,
ढूंढते ही रह जाओगे।।

घरों में सिल बट्टा,
गले में पड़ा दुपट्टा।
तराजू में बाट बट्टा,
दोस्तो में मजाक थट्टा।
इक्कीसवीं सदी में,
ढूंढते ही रह जाओगे।।

महानगरों में कच्चे मकान,
गरीबों की टूटी फूटी छान।
बनिये की छोटी सी दुकान,
नाई की सड़क पर दुकान।
इक्कीसवीं सदी में तुम,
ढूंढते ही रह जाओगे।।

ब्राह्मणों में संस्कार,
छत्रियो में तलवार,
वैश्ययो में व्यापार,
शूद्रो में व्यवहार।
इक्कीसवीं सदी में
ढूंढते ही रह जाओगे।।

पंचायतो में हुक्का,
पहलवानो का मुक्का,
परीक्षाओ में तुक्का,
शहरो में तांगा इक्का।
इक्कीसवीं सदी में तुम
ढूंढते ही रह जाओगे।।

घरों में खटोला,
खीर वाला बेला,
शहरो में कोई मेला,
गुरु का सच्चा चेला,
इक्कीसवीं सदी में
ढूंढते ही रह जाओगे।।

भक्तों में सच्ची भक्ति,
पूजा की बड़ी शक्ति।
जीवों में विरक्ति,
संसार से मुक्ति।
इक्कीसवीं सदी में,
ढूंढते ही रह जाओगे।।

शतरंज में अच्छी चाले,
लड़ाई में नुकीले भाले।
चमड़े की अच्छी खाले,
भविष्य में अच्छी दाले।
इक्कीसवीं सदी में तुम,
ढूंढते ही रह जाओगे।।

 

रचनाकार : आर के रस्तोगी

 गुरुग्राम ( हरियाणा )

यह भी पढ़ें :-

कलयुगी दोहे | Rastogi ke dohe

Similar Posts

  • कमरा | Kamra

    कमरा ( Kamra )    अनायास तीव्र वेग से मेरे कमरे में आकर हवा ने हलचल मचा दी और परदे ने लहराकर मेरे टेबिल पर रखी कांच से मढ़ी फ्रेम हुई तस्वीर को गिरा दिया साथ ही वही रखी हुई मियाज के पन्नों ने फड़फड़ाकर हलचल मचा दी और फिर वही रखी हुई इंक की…

  • सिक्का | Sikka

    सिक्का ( Sikka  )   सिक्का उछालकर देखो कभी सिक्का थमाकर देखो समझ आ जायेगी जिंदगी कभी खुद को भी संभालकर तो देखो…. ये रौनक ,ये चांदनी ढल जायेगी उम्र की तरह दिन भी बदल जायेगा रात मे ही ढलती शाम की तरह…. पसीना बहाकर तो देखो गंध स्वेद की चखकर तो देखो कभी रोटी…

  • कही अनकही | Kahi Unkahi

    कही अनकही ( Kahi Unkahi )   बीत जाता है वक्त रह जाती है सिर्फ उनकी यादें धुंधलाते से चेहरे और कहीं अनकही बातें तब होता नहीं महसूस कुछ प्रेम ,क्रोध या नाराजगी तड़पाती हैं वे ही बहुत जब बीत जाता है वक्त रह जाती है एहसास की बातें न आता है फिर वह वक्त…

  • प्रयागराज एयर शो | Prayagraj Air Show

    प्रयागराज ‘एयर शो’ ( Prayagraj Air Show )    हम गये रहे ‘एयर शो’ देखै जनसैलाब कै उठती लौ देखै एलन गंज में रहत रहे ‘यूपीएचईएससी’ कै तैयारी करते रहे अपने सब सखियन का लइकै कमरा से तो निकल गये लेकिन रेलवे ट्रैक पै जाके थोड़ा-सा हम ठिठक गये प्रयाग स्टेशन से लोगन वापस आवत…

  • शीत | Hindi muktak

    शीत ( Sheet )   सर्द हवाएं ठंडी ठंडी तन ठिठुरन सी हो जाती है कंपकंपी छूटती तन बदन में सर्दी खूब सताती है ठंडा माह दिसंबर का सर्दी का कोप बड़ा भारी कोहरा धुंध ओस छा जाये बर्फबारी हो जाती है।   बस दुबके रहो रजाई में अलाव कहीं जला देना स्वेटर मफलर कोट…

  • आओ माँ | Aao maa kavita

     ” आओ माँ ”  ( Aao Maa )   –> आओ मेरी जगत्-जननी माँ…….|| 1.आओ मेरी जगदानन्दी, मेरे घर आंगन में | स्वागत है अभिनन्दन है, मेरे घर आंगन में | नौ दिन नौ रुप में आना, मेरे घर आंगन में | ममता की नजरें फैलाना, मेरे घर आंगन में | –> आओ मेरी जगत्-जननी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *