Kavita Karm

कर्म से तू भागता क्यों | Kavita Karm

कर्म से तू भागता क्यों ?

 

क्या बंधा है हाथ तेरे
कर्म से तू भागता क्यों?
पाव तेरे हैं सलामत
फिर नहीं नग लांघता क्यों?
नाकामियों ने है डराया
वीर को कब तक कहां ?
हार हिम्मत त्याग बल को
भीख है तू मांगता क्यों ?
मानता तू वक्त का सब
खेल है बनना बिगड़ना
तोड़कर अपना भरोसा
वक्त से तू भागता क्यों?
देख ले पंछी को उड़ते
दूर तक धरती गगन
फिर नहीं तू है समझता
खुद में न है झांकता क्यों?
ढूंढ़ते मंजिल है अपने
ढूंढ लेते रास्ते
पास जबकि है नही
नक्शा डगर के वास्ते
ढूढ़ता है क्यों फ़रिश्ते?
खुद नहीं है आंकता क्यों?
क्या बंधा है हाथ तेरे
कर्म से तू भागता क्यों?

रचनाकार रामबृक्ष बहादुरपुरी

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

विकास और बाजार | Vikas aur Bazaar

Similar Posts

  • जरा सोचिए | Jara Sochie

    जरा सोचिए! ( Jara sochie )   आजीवन कुर्सी/सत्ता का सुख भोगने वाले/ भोग सकने वाले माननीय लोग एक नहीं अनेक पदों के लिए अलग अलग आजीवन पेंशन पाते हैं वही सत्ता के दंभ में युवाओं के लिए चार साला स्कीम लेकर आते हैं फायदे बहुत गिनाते हैं कभी निजीकरण का कभी न्यू पेंशन स्कीम…

  • दुआँ है ऊपरवाले

    दुआँ है ऊपरवाले दुआँ है ऊपरवाले तुमसे,आने वाले साल में -2सुखमय जीवन सबका बीते,फँसे न अब जंजाल में -2 धारा बहे विकास की हरदम, खुशियाँ ऐसे बरसे हो, खुशियाँ ऐसे बरसे. हरमन प्यार से झूमें, गाये ,गम पाने को तरसे हो, गम पाने को तरसे. हटे समस्या और गरीबी -2मरे न कोई काल में, हो…

  • चक्र सुदर्शन धारी | Poem chakra sudarshan dhari

    चक्र सुदर्शन धारी ( Chakra sudarshan dhari )   चक्र सुदर्शन धारी केशव लीला अपरंपार तेरी मंझधार में डूबी नैया आकर करना पार मेरी   मुरली मोहन माधव तेरी मधुर मनोहर शान है सकल चराचर के रखवाले जन करे गुणगान है   संकट मोचन मोहिनी मूरत मुरली अधर सुहानी कृष्ण कन्हैया दीनदयाला भजन करते सुरज्ञानी…

  • लघुदीप | Laghudeep

    लघुदीप ( Laghudeep )    सघन तिमिर को तिरोहित कर देती है कक्ष से नन्हीं-सी लौ लघुदीप की। टहनी से आबद्घ प्रसुन बिखर जाते है धरा पर सान्ध्य बेला तक पर, असीम तक विस्तार पाती है– उसकी गन्ध रहता है गगन में चन्द्र पर, ज्योत्स्ना ले आती है उसे इला के नेहासिक्त अंचल तक बाँध…

  • सवाल करेंगे | Poem sawal karenge

    सवाल करेंगे ( Sawal karenge )    सुनो……! एक दिन तुम्हारे बच्चे तुम्हीं से सवाल करेंगे कि आपने कभी किसी से प्यार किया है…..? क्या जिससे प्यार किया था उसका नाम अपने होंठों पर ला पाएंगे…..? नहीं..ना…! आप नजरें झुकाने के अलावा कोई जवाब नहीं दे पाएंगे तुम बच्चों की नज़रों में उसी पल गिर…

  • कोई तो है | Koi to Hai

    कोई तो है (मां पर कविता)    मन में जीवन में जीवन भर सदा के लिए दिल में बसी,                कोई तो है।   हर एक दुख में दर्द में सामने खड़ी हो जाती है ममता की मरहम लिए और हवा की सांसों सी सहला जाती है वह…..                 कोई तो है।  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *