Kavita ki kavita geet

कविता की कविता | Kavita ki kavita geet

“कविता की कविता”

( Kavita ki kavita )

 

 

अर्थ भावनाओं के जिसके,शब्दों में ढल जाते हैं !
अन्तरतम के वे संवेदन, ही कविता कहलाते हैं !!

 

हर समाज में रहती है यह
चाहे कोई हो भाषा
बनी हजारों लाखों इसकी
कितनी कितनी परिभाषा
प्यार,समझ,विश्वास,त्यागमिल इसकेरूप बनाते हैं
सारे श्रेष्ठ भाव मानवता, के इसमें मिल जाते हैं !!

 

सरलह्रदयकीफुलवारी में
इसके पौधे उग आते
दुनिया में हरकहीं फूलफल
हैं इसके आदर पाते
अपने दुख से बड़े दूसरों, के दुख कब हो जाते हैं
इसके तौर-तरीके सबको,बरबस ही समझाते हैं !!

 

भूख, गरीबी, बदहाली के
सन्त्रासों को आहों को
इसने सदा मिटाना चाहा
जग से तानाशाहों को
कोईअनुचित बोझ न इसके,कोमलतन सहपाते हैं
लेकिन इसके अर्थ तोप,बन्दूकों से चल जाते हैं !!

 

चिन्तक साधूसन्त महात्मा
इसका दर्शन समझाते
इसकीउंगलीपकड़ अनेकों
ईश्वर को भी पा जात
देश प्रकृति संस्कृति सभ्यता,जो इतिहास बनाते हैं
इसके रूपों में ही युगयुग,तक शाश्वत रह पाते हैं !!

 

मन्दिर मस्जिद गुरुद्वारे औ’
राम रहीम बहुत सारे
इसके माध्यम से दुनिया में
बाँट रहे हैं उजियारे
स्वार्थ घृणाऔर बैरभावके,सभी कलुषधुलजाते हैं
जब इसके गंगाजल में हम,अवगाहन करपाते हैं !!

 

इस मन से उस मन तकजाते
इन्द्र धनुष से सेतु नये
इस सुन्दर धरती पर रहते
जीवन के सब रूपों के
कविजन चित्रबनाते इसमें,सूरज चान्द सितारों के
पाठकको संभावनाओंकेसब’आकाश’दिखाते हैं !!

?

Manohar Chube

कवि : मनोहर चौबे “आकाश”

19 / A पावन भूमि ,
शक्ति नगर , जबलपुर .
482 001

( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

नहीं लगाना चाह रहे वो मोदी की वैक्सीन | Geet

Similar Posts

  • आदि भारती श्री चरण वंदन

    आदि भारती श्री चरण वंदन   नैसर्गिक सौंदर्य अप्रतिम, रज रज उद्गम दैविक उजास । मानवता शीर्ष शोभित पद , परिवेश उत्संग उमंग उल्लास । स्नेह प्रेम भाईचारा अथाह, अपनत्व आह्लाद संबंध बंधन । आदि भारती श्री चरण वंदन ।। विविधा अनूप विशेषण, एकत्व उद्घोष अलंकार । संज्ञा गौण कर्म पहचान, संघर्ष विरुद्ध जोश हुंकार…

  • छोटी सी मैया | Choti si Maiya

    छोटी सी मैया ( Choti si maiya )    माता रानी के चरण पड़े हैं आज घर द्वार सब मेरे सजे हैं, आई सिंह पर सवार मेरी मैया करती फूलों से श्रृंगार मेरी मैया छोटी सी कन्या के रूप में आई नवरात्रों की सबको ही बधाई ।। घर आंगन में गूंज रही शहनाई चलने लगी…

  • वक्त की आवाज | Samay Geet

    वक्त की आवाज ( Waqt ki awaz hai ye : Geet )   वक्त  की  आवाज है ये, समय की पुकार भी। तोड़े नियम सृष्टि के, नर कर लो स्वीकार भी।   चीरकर पर्वत सुरंगे, सड़के बिछा दी सारी। वृक्ष विहिन धरा हुई, बरसी भीषण बीमारी।   कहर कुदरत का बरसा, तिरोहित हुआ प्यार भी।…

  • सुनहरी यादें | Kavita sunheri yaadein

    सुनहरी यादें ( sunheri yaadein )   तुमसे मिले थे पहली दफा याद है अब भी मुझे वो तुम्हारी सुनहरी यादें।   भुलाई नहीं जा रही है अब भी दिल से वो सुनहरी यादें जब हम ने बहुत अरमान अपने दिल में संजोए थे सोचा था, मिलेंगे जब भी हम चाहेंगे टूट कर एक-दूसरे को।…

  • कमल | Poem on Kamal ka Phool in Hindi

    कमल ( Kamal )   कमल का विमल रूप,यश वैभव प्रदायक उद्गम स्थल कर्दममय, उरस्थ प्रेरणा संदेश । निर्माण आर्दश चरित्र, आभा शांति संजेश । वंदन मां वीणा वादिनी, ज्ञानोदय पथ परिचायक । कमल का विमल रूप,यश वैभव प्रदायक ।। गणतंत्र दिवस श्री बेला, राष्ट्र पुष्प दिव्य आभा । शोभित उन्नत राष्ट्रीयता , अनुभूत स्नेहिल…

  • लम्बोदर | पंचाक्षरी पंचपदी

    लम्बोदर 1 पर्व मनाता सभ्यता पूजा करता नैतिकता हमें लक्ष्य है श्रीनिवास! 2 जल्दी उठता स्नान करता व्रत रखता पुण्य मिलता ये आचार हैं श्रीनिवास! 3 गणेश पूजा मनाता प्रजा फूलों से सजा भक्तों की मजा लोगों की रीति श्रीनिवास! 4 लम्बोदर खूब सुंदर उसे आकार अलंकार गणेश रूप है श्रीनिवास! 5 लड्डू बनता नैवेध्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *