Mera astitva

मेरा अस्तित्व मेरी पहचान | Mera Astitva

मेरा अस्तित्व मेरी पहचान

( Mera astitva meri pehchaan )

 

मेरा अस्तित्व मेरी पहचान,
मेरा विश्वास मेरा अभिमान।
मेरी हिम्मत हौसलों से डरते,
बाधाएं आंधी और तूफान।

मेरी धडकनें मेरी जान,
सत्य सादगी है ईमान।
मेरी कलम लिखती सदा,
देश भक्ति स्वर राष्ट्रगान।

मेरी सोच मेरे मन विचार,
अपनापन और सदाचार।
मेरे शब्दों में बहती रहती,
मधुर भावों की रसधार।

मेरा पता वही मेरा ठिकाना,
दिलों में बसा दिल का दीवाना।
ढूंढता रहता हूं हरदम बस यूं,
तेरे चेहरे का यूं ही मुस्कुराना।

मेरी कलम मेरी कविता,
शून्य सा हूं भावों से रीता।
शारदे भवानी भर दो झोली,
शब्दों से मां पावन पुनीता।

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :

आओ गोरी खेले होली | Khelen Holi

Similar Posts

  • जानें कब आएंगे अपने अच्छे दिन!

    जानें कब आएंगे अपने अच्छे दिन! ******** गरीबों तुमने.. बहुत कुछ झेला है! बहुत कुछ झेलना बाकी है, इतिहास इसका साक्षी है। अभी महामारी और कोरोना का दौर है, गरीबों के लिए यहां भी नहीं कोई ठौर है। सरकारों की प्राथमिकता में अभी कुछ और है, सेवा सहानुभूति का नहीं यह दौर है। धनवान निर्धन…

  • रिश्तों की पहेली | Kavita rishton ki paheli

    रिश्तों की पहेली ( Rishton ki paheli )   कभी समझ ही ना पाये इन रिश्तो की पहैली को हम, जब जब जाते हे सुलझाने इसे खुद ही उलझ जाते है। कभी इतना अपनापन दे जाते है की आसमाँ पे होता है आलम खुशी का, कभी इक ही पल मे परायों सा अहसास दिलाकर जमीन…

  • वालिदैन | Walidain par kavita

    वालिदैन ( Walidain )  ( 2 )  वालिदैन के फ़र्ज़ अदा करना बड़ा मुश्किल वालिदैन के कर्ज़ अदा करना बड़ा मुश्किल पैदाइश से गुरू नोनहिल अल्हड़ जवानी तक क़दम दर क़दम अदा करना बड़ा मुश्किल मां के आंचल पिता के आग़ोश तक लम्हा दर लम्ह़ा अदा करना बड़ा मुश्किल गोद टर देता गंदी गिला शिक्वा…

  • मुहब्बत | Muhabbat Shayari Hindi

    मुहब्बत ( Muhabbat )    जाति , धर्म , मजहब का बहाना अच्छा नहीं लगता। प्यार में गुणा, भाग,जोड़, घटाना अच्छा नहीं लगता।। जीत का जज्बा लेकर कितने हारे मैदान ए मुहब्बत में, वरना किसी जंग में हार जाना अच्छा नहीं लगता।। मुश्किलें हमसफ़र हो जाती हैं राह ए मुहब्बत में यहाँ, वरना किसी मुसाफिर…

  • संतोष | Santosh par Kavita

    संतोष ( Santosh )   वक्त और हालात हमें सिखा रहे कई बात संतोष सुख का सागर आनंद मिले दिन रात   दमके सुंदर चेहरा होंठों की मुस्कानों से खुशियां मिलती हृदय को विरद बड़ाई कानो से   समदर्शी समभाव भरा सहनशीलता भरपूर धीरज धर्म संतोष हो घर खुशियां बरसे हजूर   जीवन में आनंद…

  • महारानी लक्ष्मी बाई | Maharani Laxmi Bai Par Kavita

    महारानी लक्ष्मी बाई ( Maharani Laxmi Bai )   आजादी की चिंगारी थी बैरियों पर भारी थी गोरों के छक्के छुड़ाए लक्ष्मी वीर नारी थी   तेज था तलवारों में ओज भरा हूंकारों में रणचंडी पराक्रमी हजारों पर भारी थी   क्रांति काल की कहानी वो झांसी की महारानी बिगुल बजाया रण का राष्ट्र पुजारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *