Kavita naya saal

नया साल | Kavita Naya Saal

नया साल

( Naya saal )

 

रफ्ता रफ्ता गुजर गया वो साल पुराना था
कड़वे  मीठे  अनुभवों  का बड़ा खजाना था

 

आने  वाला  साल  बाइसवां बेहतर आएगा
स्वागत करें नववर्ष तुम्हारा खुशियां लाएगा

 

जब भी कोई नया नया हो जश्न मनाते हैं
नई  सोच  नई उमंग ले आगे बढ़ जाते हैं

 

यह हमको विश्वास चेतना जन मन लाएगा
बदलावों  की  चले  बयार विजय दिलाएगा

 

अमन चैन का रस बरसे जीवन में भरपूर
नई साल की खुशियों में हो जाए इतना चूर

 

हर मुश्किल को आसान कर खुद राह बनाएगा
स्वागत है नववर्ष जीवन में खुशियां लाएगा

 

कोरोना  का  काल  रहा  संकट  के  बादल
बदल जाए परिवेश आज का आये नूतन कल

 

कहें अलविदा साल पुराना नूतन आएगा
स्वागत है नववर्ष जीवन में खुशियां लाएगा

 

इतिहासों में खो जाएगा बीता हुआ वो साल
नए जोश और नई उमंग से बदलेंगे हम हाल

 

नई  प्रेरणा  मार्गदर्शन  फिर  देकर जाएगा
स्वागत है नववर्ष जीवन में खुशियां लाएगा

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

वंदन माननीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी | Kavita Atal Bihari Vajpayee

Similar Posts

  • मुझे गुरूर है कि | Kavita Mujhe Guroor hai

    मुझे गुरूर है कि ( Mujhe guroor hai ki )    मुझे गुरूर है कि मैं भारत देश का वासी हूं। लेखनी का दीप जलाता हरता हर उदासी हूं। लुटाता प्यार के मोती शब्दों की बहारों से। खुशियां ढूंढता रहता हंसी चेहरों नजारों में। मुझे गुरूर है बिटिया का पिता हूं मैं प्यारा। महके आंगन…

  • Hindi Poetry -माना तुम अपने हो पर गिरवी कैसे ईमान रख दूं

    माना तुम अपने हो पर गिरवी कैसे ईमान रख दूं ( Mana Tum Apne Ho Par Girvi Kaise Iman Rakh Doon )   माना तुम अपने हो पर गिरवी कैसे ईमान रख दूं , बेहाया  तुम्हारे  हाथो  में कैसे हिंदुस्तान रख दूं । जलते हो तपते हो गलते हो पर मुल्क से बड़े नहीं हो,…

  • करगिल जंग | Kavita Kargil Jung

    करगिल जंग ( Kargil Jung ) युद्ध के उस रंग में, दुश्मन के साथ जंग में, बहादुरी दिखा रहे थे हमारे रणबाँकुरे। टाइगर हिल हो या हो द्रास की वो पहाड़ियों, फिर से उसको हासिल कर रहे थे रणबाँकुरे। एटम-बम को जो गहना पहनाकर वो बैठे हैं, अधोपतन का उत्तर वो दे रहे थे रणबाँकुरे।…

  • अद्भुत है फागुन

    अद्भुत है फागुन मधुमक्खियाँकितनी व्यस्त हैं इन दिनोंउन्हें ठहरने कीबात करने कीभी फ़ुर्सत नहीं हैउन्हें तो लाना है परागउन्हें आकर्षित करते हैंमहकते हुए बागवह कर रही हैंअपना काम निस्वार्थ भाव सेहँसी ख़ुशी से चाव-चाव सेमहुए के फूलों की मादकताअंकुरित आम मंजरियों की कोमलतापलाश की आभागेहूँ की गंधअलसी के फूलों का रंग टेसू की महकसरसों के…

  • सर्दी | Sardi

    सर्दी सर्दी में होती जब कड़क ठंडी हवा ।चाय की प्याली होती सबकी प्यारी दवा।।मास दिसंबर में जब होती प्यारी सर्दी।भाई पहन लेते सब अपनी गर्म वर्दी।। सर्दी में जब-जब ठंडी हवा चलती।कपड़े भी देखो कहा हवा सुखाती।।ठंडी हवा में चाय की प्याली होती प्यारी।ठंडी हवा में चाय का मजा लें दुनिया सारी।। किट-किट बजते…

  • आई फ्लू | Eye Flu

    आई फ्लू ( Eye Flu )    बारिश बुला रही बीमारियां रखना उसका ध्यान, छूने मत देना प्रभावित व्यक्ति कोई भी सामान। नाक-कान स्कीन के साथ रखें ऑंखों का ध्यान, मौसम-करवट बदल रहा बचना सभी इन्सान।। आज हर तरफ़ा हो रहा है इस वायरस का शोर, हल्के में नहीं लेना इसको करना बातों पर गौर।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *