Kavita Privartan

कविता परिवर्तन | Kavita Privartan

कविता परिवर्तन

( Kavita Parivartan )

 

सोचने को मजबूर एक सोच
सुबह के आठ बजे आते हुए
देखा एक बेटी को शौच करते हुए
नजरें मैंने घुमा ली शर्म उसे ना आए
मुझे देख कहीं लज्जित ना हो जाए
बना है घर पर शौचालय नहीं
शादी के लिए सोना तो जोड़ा
पर सुरक्षा के लिए शौचालय नहीं
पर्यावरण भी होता प्रदूषित यही
यह सोच मन में विकसित नहीं
मुद्दे कई होते कोई बोलता नहीं
रात में जाएं बेटियां सुरक्षित नहीं
पढ़ते हैं पेपरों में घटना यही
मिले सरकार से रुपए बराबर
पर शौचालय बन गया
देखो तो उपला घर
बच्चियां बेखौफ बाहर नहीं
सांझ ढले घटती है घटनाएं
आज भी गांव के यही हाल है
समझते नहीं तभी बेहाल हैl समझाइश की इन्हे
सख्त जरूरत हैl
अपराधों, को बढ़ता क्रम थोड़ा कम कर पाए हम
सोना चाहे ना पहनाए
गहने चाहे ना बनवाएं
हादसों को कम करने
घर में शौचालय बनवाएं
पुरानी सोच को आओ
थोड़ा बदल डालो,
कुछ जिम्मेदारी अपनी भी
समझ अपनी इसे निभा दो
पुरानी परंपरा में एक परिवर्तन कर डालो

❣️

डॉ प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
टीकमगढ़ ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

मॉर्निंग वॉक बनाम पुष्प | Hindi mein kahani

Similar Posts

  • Kavita | प्यार

    प्यार  ( Pyar ) बड़ा-छोटा काला-गोरा मोटा-पतला अमीर-गरीब हर किसी को हो सकता है-किसी से प्यार , यह ना माने सरहदें, ना देखे दरो-दीवार, हसीं-बदसूरत,बुढ़ा-जवान,तंदरूस्त-बीमार, यहाँ सबके लिए खुले हैं – प्यार के किवार । मैं नहीं तुम नहीं आप नहीं हम नहीं एक है बंदा-संग लिए बैठा रिश्ते हज़ार, सिर्फ़ दिल की सुनो जब…

  • नव-वर्ष शुभ-कामना | Nav-Varsh Shubhkamna

    नव-वर्ष शुभ-कामना ( Nav-varsh shubhakaamana )   सारा जग  सुंदर स्वस्थ रहे,             सानंद  रहे  सकुशलता  हो।    स्नेह  प्रेम  ममता  का मधु ,             अपनेपन की आकुलता हो।।    निज देश जाति के बंधन में ,             आकर्षण  हो  परिवारों  सा।    कर्तव्य कर्म का क्षणक्षण हो,            स्वर्णिम मधुरिम उपहारों सा।।   करुणा…

  • फिर क्यों?

    फिर क्यों? हम बंटेंगे तो कटेंगे  फिर क्यों बंटे हैं? जातियों में  धर्मों में  ऊॅंच में  नीच में  शिकार हो रहे हैं – केवल गरीब  लुट रहे हैं – केवल बदनसीब  मारे जा रहे हैं – पेट के भूखे।  लोकतंत्र की पद्धतियाॅं ऐसी नहीं है  जो तोड़ती ही नहीं  झुका देती है पेट के बल …

  • गौतम बुद्ध पर कविता

    गौतम बुद्ध पर कविता   बुद्ध पूर्णिमा के दिन जन्मे बुद्ध पूर्णिमा के दिन पाया ज्ञान ‘ । बुद्धपूर्णिमा के दिन ही हुआ जिनका महापरिनिर्वाण ‘ । उसे ही हम गौतम बुद्ध कहते है । अक्रोध से क्रोध को भलाई से दुष्ट को दान से कंजूस को सच से झूठ को जीतना सिखाता जो उसे…

  • महात्मा गांधी के महाप्रयाण दिवस पर मेरे भाव

    गांधी जी का महाप्रयाण दिवस   बापू को पल – पल नमन करे ,क्षण – क्षण स्मरण करे ।।ध्रुव॥ मन प्राणों की पुलकन को चैतन्य पूर्ण चितवन को संघर्षों के पुरोधा को करुणा के सागर को जीवन के संजीवन को गुण रत्नाकर बापू को नमन करे । बापू को पल – पल नमन करे ,क्षण…

  • यही वर दो मां | Yahi Var do Maa

    यही वर दो मां   नव रूपों मे सज धज कर आज आई हो मां मेरी बस इतनी सी विनती भी सुन लेना मां नही चाहिए धन दौलत या सारा सम्मान मुझे सब जन के मन मे केवल मानवता भर देना मानव ही मानव का कर रहा संहार क्यों इतना भी बैर हृदय मे कैसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *