आया राखी का त्यौहार 

आया राखी का त्यौहार | Geet rakhi par

आया राखी का त्यौहार 

( Aaya rakhi ka tyohar )

 

आया राखी का त्यौहार
आया राखी का त्यौहार
कलाई पर बांध रही है
बहना लेकर हर्ष अपार
आया राखी का त्यौहार

 

एक रेशम की डोर लाई,
बहना छम छम करती आई।
चंदन तिलक लगा माथे पर,
बहना करती मंगलाचार।
आया राखी का त्यौहार

 

महक रहा कच्चे धागों में,
रिश्तो का उमड़ता प्यार।
पर्व प्रेम का रक्षाबंधन,
पुरातन संस्कृति संस्कार
आया राखी का त्यौहार

 

धरती मां के राज दुलारे,
सरहद पर सेनानी सारे।
रक्षासूत्र बांधकर गाते,
भारत माता की जयकार।
आया राखी का त्यौहार

 

उमड़ रहा उर प्रेम सलोना,
लगी खुशियों की बौछार।
हर रिश्तो में पावन रिश्ता,
रिश्तो से महकता घर द्वार।
आया राखी का त्यौहार

 

हम पेड़ को बांधे राखी,
ठंडी हवा रस बरसाती।
हरियाली से लदी धरती,
चलती मोहक मस्त बयार।
आया राखी का त्यौहार

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

रेशम की डोरी बहना का प्यार | Raksha bandhan par kavita

Similar Posts

  • मुबारक हो नया साल | Mubarak ho Naya Saal

    मुबारक हो नया साल ( Mubarak ho Naya Saal )   मुस्कानों का मौसम छानेवाला है, नया साल अब आनेवाला है। उगेंगे पेड़ों में नये बसंत के पत्ते, पर्यावरण का कद भी बढ़नेवाला है। कोहरा औ सर्दी से काँप रहा सूरज, बर्फबारी से पर्वत ढंकनेवाला है। अम्न का पैगाम कोई आकर तो बोए, आँखों से…

  • हस्ती | Kavita Hasti

    हस्ती ( Hasti ) बरसती बूंदों को गिनते हो क्यों लहराते सागर को देखिये व्यक्तिगत मे झांकते हो क्यों उसके परिणामों को देखिये माना कि वह आज कुछ नहीं उसके मुकाम को तो देखिये कदमों को उसके देखते हो क्यों कर रहे उसके प्रयासों को देखिये रोक पाने की उसे हस्ती नहीं तुम्हारी वह बिकाऊ…

  • मेरे हमसफर | Kavita Mere Humsafar

    मेरे हमसफर ( Mere Humsafar ) ए मेरे हमसफर देखती हूं जिधर आते हो तुम नजर । कभी दिल की धड़कन बनकर सांसों की डोर से जुड़ जाते हो। कभी आंखों में चुपके से आकर ज्योति बनकर चमकते हो । कभी होठों की मुस्कान बनकर चेहरे का नूर बढ़ाते हो । कभी सूरज की किरण…

  • मुझे बच्चा ही रहने दो

    मुझे बच्चा ही रहने दो क्या कोई मेरा दर्द जानेगामेरी पीड़ा को पहचानेगासबसे पहले तो आप सब को नमस्तेतीन साल की उमर से टंगे भारी बस्तेपापा और मम्मी के सपनो के वास्तेरोज परीक्षा और परिणाम की टेंशनपड़ोसी बच्चो के आगे निकल जाना होता मेंशनस्कूल और परिवार का फर्स्ट आने का दबाबकौन देगा मेरे बचपन का…

  • मांँ की याद | Maa ki yaad | Chhand

    मांँ की याद ( Maa ki yaad )   जलहरण घनाक्षरी   जब मांँ नहीं होती है, वो याद बहुत आती। ममता की मूरत मांँ, तेरी याद सताती है।   चरणों में स्वर्ग बसा, हाथ शीश पर रखती। मीठी यादें लोरियों की, मन को खूब भाती है।   कितना सुकून होता, आंचल की छांँव मिले।…

  • नारी एक रूप अनेक | Nari ek Roop Anek

    नारी एक रूप अनेक ( Nari Ek Roop Anek )    किसी का मुकद्दर संवारती है , किसी का मुकद्दर बिगाड़ती है , नारी अगर जिद्द पर आ जाए राजा को भी वो रंक बनाती है! -1 हमसफर का साथ निभाती है, पूरा जीवन समर्पित करती है , नारी अगर जिद्द पर आ जाए बेवफाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *