सौतन

सौतन | Kavita

सौतन

( Sautan )

 

कर में सौतन देके गये ब्रजनाथ राधिका रानी के।
खेलते रही अधर पर प्रिय के राज किये मनमानी के।।१

 

गये श्याम जबसे मथुरा हैं भूल गये गोकुल नगरी,
घटा कालिंदी का जल इतना लगती है उतरी उतरी।
चले गये चितचोर नैन जलधार बहे राधारानी के।। २

 

छायी खुशी कौशिला के मन सुत मेरा युवराज बनेगा,
जलती हैं तो जलें सौत पर मेरा बेटा राज्य करेगा।
झपट पड़ी कैकई हुआ वनवास राम गुणखानी के।। ३

 

टपक पड़े आंसू सुनीति के सौत डाह का रहा असर,
ठगी रह गयी सुरुचि जब ध्रुव के समक्ष आये ईश्वर,
डटे रहें ध्रुव गगन में प्रतिफल उषा सांध्य अगवानी के।।४

 

ढाढ़स यशोधरा के मन में कैसे बंधे अश्रु अविरल से
तत्व हृदय का चुरा ले गयी खींच के मेरे राज महल से।
थम गयी सांस कांता की जब सुनी पती प्रस्थानी के।।५

 

दुखी है रानी नागमती पति सिंघल सौतन पास गये,
धधकत हृदय नैन जल बरसत मग जोहत मन हारि गये,
न जाने क्या भा गयी उनको पद्मावती सुहानी के।।६

 

पग पग माया सौतन रोकति आत्मदेव से मिलने से,
फेरत माला युग बीता पर कमल रह गया खिलने से,
ब्यर्थ हुआ आने का सपना तृष्णा की बलवानी के।।७

 

भरे महल मे आठ सौत दिन-रात टीस रखे अक्सर,
महत् तत्व पर सतो रजो तम घात करे बहु छिप छिपकर,
यम सी त्रास देखावति सौतन मुझ दुखियानी के।। ८

 

रम्भा सी देवरानी लाकर खूब जेठानी चहकि रही,
ले आये सौतन पति मेरे रात रात भर मटकि रही,
विदेश जाकर प्रतिज्ञा भूले मेरी प्रेम कहानी के।। ९

 

शहद बनी वह मैं विष लगती प्रियतम के अन्तर्मन में,
षड्यंत्र ही सदा करत है मेरे रोपित उपवन में,
स्वप्न सुंदरी बन के विहरै जस सुरपुर इंद्रानी के।। १०

 

हहरि हहरि हहरात सृष्टि में दुख का कारण यही बनी,
क्षमापात्र यह कभी नहीं है इसी ने छीना प्रेम धनी,
त्रिलोक चिन्तित शेष इसी से जले दीप बुद्धिमानी के।।११

?

कवि व शायर: शेष मणि शर्मा “इलाहाबादी”
प्रा०वि०-नक्कूपुर, वि०खं०-छानबे, जनपद
मीरजापुर ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

चमन में अब निखार है शायद | Ghazal

Similar Posts

  • तरीके से | Tarike se

    तरीके से ( Tarike se )   जो चला गया छोड़कर वह मिला ही था जाने के लिए हर मेल मुक्कमल नहीं होती कुछ लोग मिलते ही हैं मतलब के लिए उसके लिए वक्त बर्बाद ना कर आपके वक्त की कीमत नहीं होगी आज भी छोड़ देगा तुम्हें कल के लिए इस आज की संगत…

  • प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद | Dr. Rajendra Prasad

    प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ( Pratham rashtrapati Dr. Rajendra Prasad ) आज़ादी पश्चात भारत के जो प्रथम राष्ट्रपति बनें, गाॅंधी जी के बेहद करीबी और सहयोगी भी रहे। भारत छोड़ो आंदोलन के समय जो जेल भी गए, एक मात्र ऐसे व्यक्ति जो दो बार इसी पद पे रहे।। जो ३ दिसम्बर १८८४ को जन्में…

  • जब जंगल रोए

    जब जंगल रोए – कांचा गचीबोवली की पुकार ( दिकुप्रेमी की कलम से ) कुछ आवाज़ें मौन होती हैं,जैसे टूटी टहनियों की टीस,जैसे मिट्टी से उखड़ते पेड़ों की कराहजिन्हें कोई सुनना नहीं चाहता। तेलंगाना के कांचा गचीबोवली वन क्षेत्र मेंविकास की आड़ मेंविनाश का वाक्य लिखा गया।जहाँ कभी हवाओं की सरसराहटकवियों को गीत देती थी,वहाँ…

  • प्रतिस्पर्धी | Pratispardhi

    प्रतिस्पर्धी ( Pratispardhi )   हार जीत तो जीवन का हिस्सा है यह जरूरी नही की धावक के हर कदम पर पदक ही धरा हो हार भी तो जीत के लिए ही किया गया प्रयास है जो सीखा देता है स्वयं की कमियों को जीत की दिशा मे बढ़ने के लिए सफलता मे यदि प्रसन्नता…

  • घुमड़ घुमड़ घन अंगना आए

    घुमड़ घुमड़ घन अंगना आए घुमड़ घुमड़ घन अंगना आए। रिमझिम रिमझिम बुंदे लाए। ताल तलैया सब भर गए सारे। कारे बदरा घने गगन में छाए। धरा हर्षित हो झूमी भारी। धानी चुनरिया ओढ़े सारी। वृक्ष लताएं पुष्प सब महके। बारिश में भीग रहे नर नारी। कड़ कड़ दमक उठी दामिनी। मस्त बहारें हुई पुरवाई…

  • कहां तक | Kahan Tak

    कहां तक ( Kahan Tak )   सिमटते गए भाव मन के घुलती रहीं मिठास में कड़वाहटें बढ़ तो गए किताबी पन्नों में आगे पनपत्ति रही मन की सुगबुगाहटें जगमगाती रहीं चौखटे, मगर आंगन घर के सिसकते रहे बढ़ते गए घर ,घर के भीतर ही खामोश बच्चे भी सुबगते रहे खत्म हुए दालान, चौबारे सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *