सीख दे गई

सीख दे गई | Kavita Seekh

सीख दे गई

(Seekh De Gayi )

सूखी टहनी
उड़ आई मेरे पास
थी उसे कुछ कहनी
बोली
मुझे न काटा कर
जरूरत भर मांग लिया कर
मैं खुशी खुशी दे दूंगी
नहीं हूं बहरी गूंगी
सुनती हूं सब कुछ
देखती हूं तेरे व्यवहार
सहकर तेरे अत्याचार भी
कुछ कहती नहीं
इसका क्या मतलब
दोगे धरती से उखाड़?
जंगल दोगे उजाड़
अस्तित्व मेरा मिटाओगे
बुद्धु !
क्या स्वयं बच पाओगे?
मैं हूं तेरी मां सी
तेरा हित हूं चाहती
सो बोलने चली आई
आगे न कहना
मां सी नहीं बताई?

नवाब मंजूर

लेखकमो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें : – 

याद सताए तेरी सोन चिरैया | Kavita

 

Similar Posts

  • मन शिवालय हो जाए | Geet Man Shivalay ho Jaye

    मन शिवालय हो जाए ( Man shivalay ho jaye )    ओंकार निकले कंठो से, बम बम भोले शिव आये। मनमंदिर में दीप जलाऊं, घट उजियारा हो जाए। लोटा भर के जल चढ़ाऊं, गजानंद दुख हर जाए। हर हर महादेव कानो में, शिव शंकर शंभू भाए। मन शिवालय हो जाए बाघाम्बर धारी शिव भोले, अगम…

  • यादें तेरी दिल की धड़कन

    यादें तेरी दिल की धड़कन यादें तेरी दिल की धड़कनें झकझोर हमें रुला गई। सरहद के सच्चे सेनानी जब याद तुम्हारी आ गई। तुम माटी के सच्चे सपूत हौसलों की मिसाल हो। वीरों में वीर शिरोमणि जय घोष ऊंचा भाल हो। सरहद के तुम रण बांकुरे भारत मां के लाल हो। सीमा के सजग प्रहरी…

  • इंसानियत खो गई | Insaniyat Kho Gayi

    इंसानियत खो गई ( Insaniyat Kho Gayi ) बिछुड़न की रीति में स्वयं को पहचाना भीडतंत्र में बहुत प्रतिभावान हूँ जाना ।।1। नयन कोर बहते रहे शायद कभी सूखे राधा का चोला उतार पार्वती सरीखे ।।2। तुम गए ठीक से, पर सबकुछ ठीक क्यूँ नहीं गई इरादे वादे सारे तेरे गए पर याद क्यूँ नहीं…

  • दिवाली बधाई हो बधाई | Hindi Diwali Kavita

    दिवाली : बधाई हो बधाई   बधाई हो बधाई, दिवाली की शुभ घड़ी आई। बधाई हो बधाई, मेरे घर आंगन खुशियां लाई। बधाई हो…।।1।। फूलों की माला लेकर, नवरंग की रंगोली बनाई। फूलों से सज गए घर, लड्डू और मिठाई खाई। बधाई हो…।।2।। प्रकाश का यह त्यौहार, खुशियों की सौगात है आई। शुभ लाभ का…

  • नया दौर | Kavita Naya Daur

    नया दौर ( Naya Daur )   इतना बेरुख जमाना हो गया मुसकुराना तक गुनाह हो गया जजबातों का जमाना अब कहां हर इक शय अंजाना हो गया खून की नदियां कहा करती है दुश्मन अपना जमाना हो गया आखों में किसी के खुशियां कहा दर्द का ये पैमाना फसाना हो गया मिटा मजहब की…

  • मन तू क्यूं ना माने ?

    मन तू क्यूं ना माने ? मन तू ,क्यूं ना माने ?सबको क्यूं , अपना माने । सब होते ना ,यहां अपने ।कुछ होते, हैं बेगाने । बनते हैं, बहुत ही अपने ।दिखाते, नित नए सपने । फिर एक दिन, रंग दिखाते ।उनके नकाब, गिर जाते । वो प्रेम ,कहीं खो जाता ।ढूंढ़े से,नज़र ना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *