Kavita Seekh parmatma ki

सीख परमात्मा की | Kavita Seekh Parmatma ki

सीख परमात्मा की

( Seekh parmatma ki ) 

 

जो सबका भाग्य विधाता है जो जग का करतार।
कर्म करो शुभ जग में प्यारे वचन कहे सृजनहार।

मात पिता गुरु का आदर जीवो पर दया कर प्राणी।
क्षणभंगुर सांसों की डोरी ये दुनिया है आनी जानी।

ढाई आखर प्रेम सच्चा सब झूठा है अभिमान।
चलो बांटते प्यार के मोती रख लो मेरा ध्यान।

मत दुखाना दिल किसी का रखना जरा ख्याल।
लगन मेहनत करते जाना कर दूंगा मालामाल।

मायाजाल संसार भरा है हरिनाम सुमिरन सच्चा है।
झूठ छल कपट चोरी से मेहनत की खाना अच्छा है।

सत्य की राहें है सुहानी बाकी सब अंधकार भरा।
औरों के हित में जो जीए गर्व करती यह वसुंधरा।

सेवा परोपकार पुण्य जप तप दान फलदाई।
धर्म करो जग धर्मात्मा हरि भजन है सुखदाई।

सज्जनों का आदर हो बड़ों का करो सम्मान।
यज्ञ हवन पुनीत कर्म सुख मिलता सुर ज्ञान।

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

पीला रंग | Peela Rang par Kavita

पीला रंग | Peela Rang par Kavita

Similar Posts

  • बड़प्पन से बड़े होते हैं

    बड़प्पन से बड़े होते हैं जो बड़े कद में हो गए ऊंचे ऊंचे पद पर हो गए। अंतर्मन विकार भरा हो तो स्वार्थ में जो खो गए। दिल दरिया सा जो रखते बड़प्पन से बड़े होते हैं। औरों की मदद जो करते लाखों हाथ खड़े होते हैं। वटवृक्ष की भांति देते सबको शीतल ठंडी छांव।…

  • विदाई का पल | Beti ki bidai par kavita

    विदाई का पल ( Bidai ka pal )    एक एक करके मेरे आँगन में चहकती महकतीं फुदकती चिड़िया जा रही है मुझसे दूर…. नयें आशियानें में तुम्हें याद है प्रिया बेटा जब कोचिंग संस्थान में तुम्हें छोड़ते समय मैंने देखी थी तुम्हारी भरी भरी आँखें और पूछते ही मेरे सीने से लगकर तुम रोने…

  • वाह रे टमाटर | Wah re Tamatar

    वाह रे टमाटर ( Wah re tamatar )    जब मैंने टमाटर से यह कहा वाह रे टमाटर , वाह रे टमाटर , भाव तू ले गया कितने अपने ऊपर! तो सुनिए उसने क्या कहा.. ना हूं मैं कोई राजा ना ही कोई वजीर हूँ, मैं तो भाई टमाटर सब्जी की तकदीर हूँ। मैं सभी…

  • मां तुम रोना मत | Maa Tum Rona Mat

    मां तुम रोना मत अब अगले जन्म में मिलनामैं बनने वाला हूंकिसी भी पल लाशयहां बस जंगल हैंगीदड़, कुत्ते, भेड़ियों के दंगल हैंखा जाएंगे नोच –मेरी देह कोतुम्हें मेरी मिट्टी भी नहीं मिलेगीवहीं अपने खेत की मिट्टी कोअपनी छाती से लगा लेनामुझे राजा बेटा कह- कहपुकार लेनामां मत रोना मुझे याद हैजब पहली बार तुमखेत…

  • प्यार निभाना पड़ता है | Pyar Nibhana Padta Hai

    प्यार निभाना पड़ता है ( Pyar Nibhana Padta Hai ) प्यार निभाना, पड़ता है ।चाहे जितनी, कठिन डगर हो ।उस पर ,जाना पड़ता है ।ह्रदय यदि, होता है विचलित ।उसको, समझाना पड़ता है ।जो कुछ, पीछे छूट गया है ।उसे ,भुलाना पड़ता है ।जिससे भी ,किया हो वादा ।उसे ,निभाना पड़ता है ।प्रेम स्वत ही…

  • खोज | Poem khoj

    खोज ( Khoj )   जिस सूरत को खोजने,दर दर भटके पाँव । किन्तु नहीं पाया उसे,कहीं किसी भी ठाँव ।।   शहर गाँव में हरतरफ, देख लिया सबओर । जाने पहचाने सभी ,पाया ओर न छोर ।।   चहल पहल का हरजगह,था विस्तृत संसार । शायद कोई बता दे , मेरा वांछित द्वार ।।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *