श्री राम जन्मोत्सव

( Shri Ram Janmotsav )

 

सज गई अयोध्या हर्षित है जग सारा,
चहुं ओर फैला राम नाम का उजियारा।

जिधर देखो उधर आज श्री राम जी का नाम है,
नाम सुमिरन से सब ताप हरे ऐसे उनके काम हैं।

श्री राम मंदिर में होने वाली राम जन्मोत्सव की प्रतिष्ठा,
पूर्ण हुई भक्तों की हार्दिक इच्छा बढ़ रही प्रभु में निष्ठा।

बरसों के इन्तजार से यह शुभ दिन है आया,
रामभक्तों के हृदय में अति हर्षोल्लास समाया।

भारत ही क्या संपूर्ण विश्व हो रहा आज राममय,
अयोध्या धाम में हो रहा सब संस्कृतियों का विलय।

कहलाती थी जो अवधपुरी अब बनी अयोध्या धाम,
सम्पूर्ण जगत ले रहा श्रद्धा भक्ति से श्री राम का नाम।

कितने भाग्यशाली हम जो आज का शुभ दिन देखा,
श्री राम लला के दर्शन से सफल होगी जीवन रेखा।

युगों युगों तक याद रहेगा आज का यह शुभ दिन,
अलग नहीं होगी हृदय से श्री राम छवि एक छिन।।

रचनाकार –मुकेश कुमार सोनकर “सोनकर जी”
रायपुर, ( छत्तीसगढ़ )

यह भी पढ़ें :-

व्यथा | Kavita Vyatha

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here