Kavita swarg narak ka dwar

स्वर्ग नर्क का द्वार यही है | Kavita swarg narak ka dwar

स्वर्ग नर्क का द्वार यही है

( Swarg narak ka dwar yahi hai )

 

आज सभी की ज़िंदगी थोड़ी अस्त व्यस्त है,
लेकिन हाॅं यह फिरभी बड़ी जबरदस्त सी है।
इसको जबरदस्ती से कोई नही जीना यारों,
स्वयं को जबरदस्त बनाकर इसको जीना है।।

 

सोच समझकर ये अपनें क़दम आगे रखना,
अपनें कर्म का फ़ल ख़ुद को पड़ेगा भोगना।
अच्छे बुरे काम का परिणाम ‌भी यही पर है,
इसलिए ज़िंदगी सभी सही तरीक़े से जीना।।

 

दुःख और सुख तो जीवन का है ‌एक मेला,
क्यों कि स्वर्ग- नर्क द्वार अब यही पर है ना।
हर इंसान का आना और जाना भी अकेला,
चाहे राजा-रंक सब को ये संसार है छोड़ना।।

 

इस इन्सानी जीवन में कर लो सभी सद्कर्म,
धुल जाऍंगे जन्म- जन्म के पापो के ये कर्म।
जिसने किया ईश्वर का ध्यान वो बना महान,
मत करना कभी कोई छल कपट अभिमान।।

 

जैसे को तैसा प्रतिफल अवश्य मिलना ही है‌,
यह स्वर्ग एवं नर्क का द्वार आज यही पर है।
अनेंको लोग तिर गऍं जीवन के भवसागर में,
और कई लोग डूब गऍं करके खोटे कामो में।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • होली का हुड़दंग | Poem on holi in Hindi

    होली का हुड़दंग ( Holi ka huddang )   होली में हुड़दंग मचाना, अच्छा लगता है। स्वर लहरी हो मस्ती भरी, गाना अच्छा लगता है।।   धमालों पर रसिया नाचे, स्वांग रचाते नर नारी। पिचकारी से इक दूजे को, रंग लगाना अच्छा लगता है।।   गौरी नित का काग उड़ाये, मेरो साजन कब घर आए।…

  • ये दिवाली है निराली

    ये दिवाली है निराली जगमग-जगमग करती आई प्यारी ये दिवाली,कोना कोना साफ़ करों बजाओ सब ये ताली।कार्तिक माह की अमावस है इसदिन निराली,जेब हमारी ख़ाली है पर पकवान भरी थाली।। साफ़ करों घर का ऑंगन एवं बाहर की नाली,दोस्तों के संग ख़ूब खेलो राम-श्याम मिताली।बयां नही किया जाता अलोकित यह दिवाली,मालपुआ शक्करपारा संग दाल बनें…

  • जाते हुए लम्हें | Poem Jaate Hue Lamhe

    जाते हुए लम्हें! ( Jaate hue lamhe )    ख्वाहिशों की ये बारिश देर तक नहीं टिकती, रितु चाहे हो कोई देर तक नहीं टिकती। लूटो नहीं दुनिया को चार दिन का मेला है, गिनकर दिया साँसें देर तक नहीं टिकती। आँखें उसकी हिरनी-सी पागल कर देती है, जवानी की ये खुशबू देर तक नहीं…

  • जमीं अपनी है | Poetry of Dr. Kaushal Kishore Srivastava

    जमीं अपनी है ( Zamee apni hai )   पार कर कांटो को कली फूल बनी है । तपिश मिट्टी की ही तो हीरे की कनी है ।।   राह में कांटे बिछे और दूर है मंजिल । राह और मंजिल में बेहद तना तनी है ।।   झुग्गियां  कीचड़ की तुमको खटकती क्यों हैं…

  • कृष्णा | Krishna par Kavita

    कृष्णा ( Krishna ) कारावास में जन्म लिए जो था उन्हीं का वंश कर्मों का फल भोगने को विवश था कृष्ण और कंश । बालापन में खूब खेलते करते थे खूब शरारत उम्र के साथ सीखाए करना रासलीला और महाभारत । राधा के पीछे खूब भागते वो था ना चरित्र हीन अदृश्य होकर लाज बचाए…

  • हार हो गई | Haar ho Gai

    हार हो गई ( Haar Ho Gai ) सारी मेहनत बेकार हो गईइस बार भी हार हो गईकोशिश की थी बहुत हमनेमगर बेवफा सरकार हो गई । बड़ी मेहनत से उसको पाया थाबड़ी मुश्किल से करीब लाया थाअचानक वह फरार हो गईकिस्मत फिर दागदार हो गई । पास आकर वो चली गईकिस्मत फिर से छली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *