राष्ट्रीय किसान दिवस

राष्ट्रीय किसान दिवस | चौधरी चरण सिंह जयंती

राष्ट्रीय किसान दिवस

( National Farmers Day )

(डॉ. बी.एल. सैनी द्वारा)

धरती का वीर, अन्नदाता कहलाता,
खून-पसीने से हर बंजर को उपजाता।
हल की धार और मेहनत का वरदान,
किसान है देश का असली सम्मान।

सूरज की पहली किरण संग जागे,
मेहनत का गीत वो हर पल गुनगुनाए।
मिट्टी से जीवन की गाथा लिख जाए,
हर फसल में अपनी आशा सजाए।

आंधी हो, बारिश हो, या हो तपन,
कभी न छोड़े वह संघर्ष का चलन।
देश की रगों में जो प्राण भर दे,
ऐसे किसान को, भला कौन हर दे?

लेकिन आज भी वो किस हाल में है?
बोझ उठाए अपनी पीठ पर सवाल में है।
मंडी में मूल्य, और आसमान में कर्ज,
फिर भी नहीं टूटे उसकी मेहनत की मर्ज।

राष्ट्रीय किसान दिवस का है ये पैगाम,
आओ करें उसका हर दिन सम्मान।
जिसकी मेहनत से थाली सजती है,
वही तो असली भारत रचती है।

डॉ. बी.एल. सैनी ने ये वाणी सुनाई,
किसान है भारत की आत्मा, सच्चाई।

डॉ बीएल सैनी
श्रीमाधोपुर (सीकर) राजस्थान

—0—

गांव खेत खलिहान से,समृद्धि का अनुपम पथ

चौधरी चरण सिंह जीवन गाथा,
निर्धन किसान मजदूर हित ।
न्याय नीति नैतिक अभिजागर ,
अधिकार संचेतना कर्तव्य निहित ।
शिष्टाचार दैनिकचर्या विशेषण,
समग्र उत्थान प्रयास अथ ।
गांव खेत खलिहान से,समृद्धि का अनुपम पथ ।।

अवतरण तेईस दिसंबर उन्नीस सौ दो,
नूरपुर हापुड़ उत्तरप्रदेश ।
पिता मीर सिंह मां नेत्र कौर,
भारतीय सभ्यता संस्कृति परवेश ।
विज्ञान इतिहास कानून उपाधि,
वकालत राजनीति अहम रथ ।
गांव खेत खलिहान से,समृद्धि का अनुपम पथ।।

सुशोभित लोकतंत्र शीर्ष पद,
रचित राष्ट्र सेवा अनूप अध्याय ।
प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री मंत्री पद,
गृह कृषि वित्त वन आदि संकाय।
जमींदारी उन्मूलन पावन काज,
कल्याणकारी राज्य भाव कथ ।
गांव खेत खलिहान से,समृद्धि का अनुपम पथ ।।

ओजस्वी छवि लौह पुरुष,
गांधी लोहिया विचार समर्थक ।
स्वतंत्रता संग्राम अनंत संघर्ष,
पटाक्षेप जातिवाद छुआछूत मिथक ।
विराट प्रेरणा पुंज व्यक्तित्व,
कृतित्व राष्ट्र भक्ति वंदन शपथ।
गांव खेत खलिहान से,समृद्धि का अनुपम पथ ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

साड़ी परिधान | Saree Paridhan

Similar Posts

  • सावन आया | Sawan Aaya

    सावन आया  नयी चेतना  नयी जाग्रत  अंतर्मन में  नया भाव कुछ  मन को भाया, गूॅंज उठे स्वर झूॅंम उठे वन प्रकृति ने भी  नव मधुरस का  पान कराया, लतिकाएं तरु आलिंगन कर  लिपट लिपट कर  नतमस्तक  साभार जताया, रिमझिम रिमझिम  बूॅंदें जल की  छोड़ गगन को  उतर धरा पर  उपवन का  संसार बसाया, स्पर्श प्रेम…

  • विश्व शांति दिवस | Poem on World Peace Day in Hindi

    विश्व शांति दिवस ( Vishwa shanti divas )    शुचिता के प्रसून खिलते,शांति के उपवन में तन मन पुनीत पावन, अलौकिक मृदु अहसास । पटाक्षेप सघन तम, दर्शित चहुं दिशा उजास । रग रग अथाह मंगलता, मोहक सुरभि पवन में । शुचिता के प्रसून खिलते,शांति के उपवन में ।। शमन पथ अग्रसर, क्रोध वैमनस्य उग्र…

  • माँ की ममता | Maa ki mamta par kavita

    माँ की ममता ( Maa ki mamta )    आंचल में छुपाकर के अपने ममता के स्नेह से नहलाती है करती मां दुलार बच्चों को मोती प्यार भरे लुटाती है   सुकून सा मिल जाता है आंचल की ठंडी छांव में डांट फटकार लगती प्यारी मां स्वर्ग बसा है तेरे पांव में   मीठी मीठी…

  • घर होना चाहिए | Pome in Hindi on Ghar

    घर होना चाहिए! ( Ghar hona chahiye )    घर चाँदी का हो या माटी का, घर होना चाहिए, परिंदा जमीं पे रहे या आसमां,पर होना चाहिए। जिन्दगी जहाँ नहीं मुस्काती वो बेचारे क्या करें? वहाँ भी मुंबई के जैसा शहर होना चाहिए। दुनिया है फानी सिर्फ पैसे के पीछे मत भागो, करो कुछ देश…

  • मैं मजदूर हूं | Kavita main majdoor hun

    मैं मजदूर हूं ( Main majdoor hun )   मैं मजदूर हूं ,मैं मजदूर हूं रोटी रोजी के खातिर घर से कितनी दूर हूं   मेहनत करना मेरा काम भाग्य में लिखा कहां आराम सेवाश्रम में चूर हूं ,मैं मजदूर हूं   पेट की भूख मिटाने को घर का काम चलाने को पैसे से मजबूर…

  • सहारा | Kavita Sahara

    सहारा ( Sahara )   लड़ा नही जाता अब हालातो से अब टूटते हुए सपनो के टुकड़ों को संभाला नही जाता मां की ममता का स्नेह अब बताया नही जाता अब बस दुआ वों का सहारा है मन्नतो का आसरा है वक्त के साये तले हर शक्स का बेनकाब चेहरा है अपनी तन्हाई में अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *