किसानों का दर्द 

kisan shayari -kisan shayari in hindi -किसानों का दर्द

किसानों का दर्द 

( Kisano Ka dard )

 

 

जो फ़सल बोता है,

वह इसे काटना भी जानता है;

ये किसान है अपना हक़

लेना भी बख़ूबी जानता है ।

 

ना जाने, वक़्त भी अकसर

कैसे-कैसे रंग दिखाता है;

सबका पेट भरने वाला आजकल

सड़कों पर भूखा सो जाता है ।

 

उस पार खड़े वर्दीधारी

भी हमारे अपने ही लोग हैं;

बस, यही सोचकर किसान

दंगे-फसाद से घबराता है ।

 

अपनी एक लाठी से जिसने

गीदड़-भेड़ियों को खदेड़ा है;

वो नासमझ इन्हें लाठी-बंदूक,

आसूँ गैस से डरता है ।

 

ये भगत सिंह, गाँधी,

छोटूराम की संताने हैं- साहब !

झुकने से पहले मरना क़बूल है

तू किसे डराता है ?

 

बहुत हो गई तुम्हारी जुमलेबाजी

ऐ सरमायदारों के दोस्त !

 छोड़ दो तख़्तो-ताज गर

तुम्हें किसानों का दर्द  समझ नहीं आता है।

?

कवि : संदीप कटारिया

(करनाल ,हरियाणा)

Similar Posts

  • पगड़ी | Pagdi par Kavita

    पगड़ी ( Pagdi )    आन बान शान है पगड़ी स्वाभिमान पगड़ी है। लहरिया की तान पगड़ी दीन ईमान पगड़ी है। आदमी यश इज्जत पगड़ी राजाओं की शान है। मर्यादा मान और प्रतिष्ठा घट घट में हिंदुस्तान है। भामाशाह की जान पगड़ी योद्धाओं का मान है। रणभूमि कूद पड़े जो रणधीरों का गुणगान है। वैभव…

  • उठे जब भी कलम

    उठे जब भी कलम ***** लिखेंगे सच सच हम, खाएं सब कसम! लाज साहित्य की बचायेंगे, किसी प्रलोभन में न आयेंगे। न बेचेंगे अपनी कलम, लेखनी से जनांदोलन छेड़ेंगे हम। उठाएंगे बेबस मजदूरों की आवाज, चाहे महिलाओं की मान सम्मान की हो बात। भ्रष्टाचार रूपी दानव को- लेखनी के दम पर हराएंगे, किसानों की बात…

  • आगों में | Aagon mein kavita

    आगों में ( Aagon mein )   कभी  तानों  में  कभी  रागों  में । हम तो उलझे ये गुना भागों में ।। आँधियों से बुझे नहीं दीपक । तेल था ही नहीं चिरागों में ।। वक़्त में सील नहीं पाया कपड़ा । लड़ाई  छिड़  रही  थी  धागें में ।। तेज  जेहन  था  पर रहे पीछे…

  • रिश्तों की पहेली | Kavita rishton ki paheli

    रिश्तों की पहेली ( Rishton ki paheli )   कभी समझ ही ना पाये इन रिश्तो की पहैली को हम, जब जब जाते हे सुलझाने इसे खुद ही उलझ जाते है। कभी इतना अपनापन दे जाते है की आसमाँ पे होता है आलम खुशी का, कभी इक ही पल मे परायों सा अहसास दिलाकर जमीन…

  • hindi poem on child | बच्चों की हिन्दी लिखावट

    बच्चों की हिन्दी लिखावट ( Bacchon ki hindi likhawat )   देख टूट रही है आशा, छा रही मन में निराशा। दशा व दिशा, सुन उनके मन की व्यथा; कहूं क्या मैं कथा? देख सुन हैरान हूं, परेशान हूं। लकीरें चिंता की खिंच आई हैं, लाकर काॅपी जो उसने दिखाई है। माथा पकड़ लिया हूं,…

  • सृजन के देव विश्वकर्मा | Vishwakarma ji par kavita

    सृजन के देव विश्वकर्मा ( Srijan ke dev vishwakarma )   नवसृजन के आदिदेव सृजक विश्वकर्मा महाराज। अस्त्र-शस्त्र आयुध पूजा साधक करते पूर्ण काज।   कलाकार करे ध्यान आपका झोली विद्या से भरते। भवन निर्माण कला कौशल शिल्पी साधना करते।   भित्ति चित्र काष्ठकला स्वर्ण रजत भूषण जवाहरात। मुंह बोले मूर्तिकलाये चित्रकारी की हो अनोखी…

2 Comments

Leave a Reply to sandeep kumar Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *