किसानों की सुन ले सरकार!

किसानों की सुन ले सरकार!

किसानों की सुन ले सरकार!

*******

आए हैं चलकर दिल्ली तेरे द्वार,
यूं न कर उनका तिरस्कार;
उन्हीं की बदौलत पाते हम आहार।
सर्द भरी रातों में सड़कों पर पड़े हैं,
तेरी अत्याचारी जल तोप से लड़ रहे हैं।
सड़कों के अवरोध हटा आगे बढ़ रहे हैं,
शायद कोई इतिहास नया गढ़ रहे हैं।
आखिर क्यों फिर रहे हो भागे?
वार्ता तो कर लो आगे आके!
आपने जो नीति बनाई है,
किसानों को तो नहीं भायी है।
आवाज़ उठा रहे हैं सड़कों पर-
नहीं कहीं सुनवाई है,
अत्याचारी सरकारों ने सदैव ही किसानों पर
लाठी गोली चलवाई है।
यह कैसी परंपरा चली आई है?
अन्नदाता किसानों पर ही बल दिखाता अतातायी है!
स्वेद बूंदों से जो सींचते धरती का सीना,
उन्हीं का मुश्किल हो गया है अब जीना!
सब उन्हीं पर जुल्म करते हैं,
और संगीत की धुन पर थिरकते हैं!
कैसे असंवेदनशील हो हम-सब देखते हैं?
उनके लिए कुछ तो नहीं करते हैं,
वर्चुअल ही सही मांग तो कर सकते हैं।
सोशल मीडिया पर उंगलियां ही थिरका सकते हैं,
पहल करने का दबाव तो बना सकते हैं?
बहुत हो चुका!
अब पहल करो सरकार…
निकल ही आएगा कुछ रास्ता,
तुझे तेरी सत्ता का वास्ता!
वार्ता को तो हो तैयार?
किसानों की लो सुध-
जरा उन पर करो विचार।
आर्थिक प्रगति की दुगनी हो जाए रफ्तार,
किसानों पर न करो अब अत्याचार।
एम एस पी से इतर न हो कोई व्यापार,
बिचौलियों की खाट खड़ी कर दो सरकार।
बस यही आश्वासन उन्हें चाहिए,
कदम दो कदम आगे बढ़ उन्हें मनाइए ।
वरना आगे चुनौती बड़ी होगी,
समस्याओं की लड़ी होगी।
मुश्किलों की घड़ी होगी,
जो सर्वथा राष्ट्र हित में नहीं होगी;
परिणाम हम सब को झेलनी होगी।
समय है अभी, सुन लो सरकार…
किसान आ खड़े हैं तेरे द्वार!

 

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें : 

नौसेना दिवस ( 04 दिसंबर )

 

Similar Posts

  • देखो, आई सांझ सुहानी

    देखो,आई सांझ सुहानी गगन अंतर सिंदूरी वर्ण, हरितिमा क्षितिज बिंदु । रवि मेघ क्रीडा मंचन, धरा आंचल विश्रांत सिंधु । निशि दुल्हन श्रृंगार आतुर , श्रम मुख दिवस कहानी । देखो,आई सांझ सुहानी ।। मंदिर पट संध्या आरती, मधुर स्वर घंटी घड़ियाल । हार्दिक आभार परम सत्ता, परिवेश उत्संग शुभता ढाल । परिवार संग हास्य…

  • बदगुमानी के धागे | Badgumani ke Dhage

    बदगुमानी के धागे ( Badgumani ke Dhage )   बदगुमानी के कुछ धागे गुथे-गुथे स्मृतियों के मोती बिखरे हुए जैसे किसी मियाद के किसी पृष्ठ में रखा सूखा गुलाब कोई अतीत-सा प्रतिचित्र कुछ चंद नज़्म कहीं रूठी-सी आधी अधूरी-सी। अनायास लिखते-लिखते कहीं से कोई सदा मन के शांत कोने में गुजर जाती है। ये तन्हा-सा…

  • राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त | Maithili Sharan Gupt

    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त ( Rashtrakavi Maithili Sharan Gupt )   खड़ी बोली के महत्वपूर्ण एवं प्रथम-कवि थें आप, हिंदी-साहित्य में दद्दा नाम से पहचानें जाते आप। बांग्ला हिन्दी और संस्कृत भाषाऍं जानते थें आप, अनेंक उपाधियों से सम्मानित हुऍं गुप्त जी आप।। मैथिलीशरण गुप्त जी था जिनका प्यारा ‌यह नाम, महावीरप्रसाद द्विवेदी की प्रेरणा से…

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Poem -पहेली

    पहेली ( Paheli)   जय विजय के बीच मे लो, मै पराजित हो गया। सामने मंजिल थी मेरी , पर मै थक के सो गया।   अपनो पे विश्वास कर मै खुद ही खुद से ठग गया। आँख जब मेरी खुली तब तक, लवारिस हो गया।   छोड करके जा चुके थे जो मेरे अपने…

  • नदी का किनारा

    नदी का किनारा बहती नदी संग मैं ठहरा सा बैठा,तेरी राहों में उम्मीदों को समेटा।लहरें भी अब तो कहने लगीं,दिकु, लौट आओ,इन्हीं दुआओं के धागों से हूँ मैं लिपटा। धूप-छाँव का ये खेल भी सुना सा है,तेरी हँसी के बिना हर रंग धुंधला सा है।पानी में देखूँ तो चेहरा तेरा उभरे,तेरी आहटों का हर साया…

  • चक्रधारी यशोदा का लाल | Yashoda ka Laal

    चक्रधारी यशोदा का लाल ( Chakradhari yashoda ka laal )    एक वो ही है सबका पालनहार, प्रभु ,परमपिता और तारणहार। हर कण-कण में आप विद्यमान, दुष्टों का करते हो पल में संहार।। श्री राम बनकर रावण को मारा, और कृष्ण बनकर कंस पछाड़ा। तुम्हारी माया का पाया नही पार, लिया तुमने ही नरसिंह अवतार।।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *