कृष्ण ने लिया मनुज अवतार

कृष्ण ने लिया मनुज अवतार | Geet

कृष्ण ने लिया मनुज अवतार

( Krishna ne liya manuj avtaar )

 

कारावास दिया बहना को, बढा कंस का अत्याचार।
आठवां पुत्र मौत बनेगा, हो गया अब जीना दुश्वार।
खुल गए सारे द्वार जेल के, सो गए सारे पहरेदार।
दुष्ट कंस वध करने, कृष्ण ने लिया मनुज अवतार।

 

कृष्ण कंहैया नटवर नागर, तेरी लीला अपरंपार।
वसुदेव चल पड़े गोद ले, लगा बरसने मुसलाधार।
यमुना नदी आतुर हो गई, अब आए जग करतार।
शेषनाग स्वयं आये कृष्ण ने लिया मनुज अवतार।

 

नंदलाल घर खूब मच गई, धूम बढ़ी ही अब भारी।
लालो जायो आज यशोदा कर उत्सव की तैयारी।
तिरलोकी को नाथ आयो, भवसिंधु तारणहार।
जग की हरने पीर, कृष्ण ने लिया मनुज अवतार।

 

ग्वालों संग माखन खाये, गोपाला मन सबके भाये।
वृंदावन में चल रही अब, लीलाधारी की लीलाएं।
बंसी बाजे राधा नाचे, महके मधुबन मस्त बयार।
मेरे मोहन मुरारी, कृष्ण ने लिया मनुज अवतार।

 

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

नंदलाल आयो रे बधाई | Geet

Similar Posts

  • क़ुबूलनामा | Qubool Nama

    क़ुबूलनामा ( Qubool nama ) प्यार छुपाना क्यों बताती क्यों नहीं, अपने जज़्बात तुम जताती क्यों नहीं, मिलना न मिलना बात है मुकद्दर की अपना हूँ एहसास कराती क्यों नहीं। इश्क़ में आँसू नहीं हम चाहते है खुशी, बात ये अपनों को समझाती क्यों नहीं। दुश्मन है जो भी हमारी मोहब्बत के, बग़ावत में आवाज़…

  • Kavita Aise Manayein Holi | कुछ ऐसे मनाएं होली

    कुछ ऐसे मनाएं होली ( Kuch Aise Manayein Holi )   आओ मनाएं मिलजुलकर खुशियों की होली, जर्रा जर्रा खिलखिला उठे दे हम ऐसी गोली। बढ़े भाईचारा रहे न कोई बेसहारा पकड़ हाथ ले साथ किनारे सबको लगाएं चेहरे सभी के खिल जाएं कुछ इस तरह हम होली मनाएं रंगत हमारी देखकर गुलाल भी शरमा…

  • घायल खेतों की तस्वीर दिखाने आया हूँ | Kavita

    घायल खेतों की तस्वीर दिखाने आया हूँ ( Ghayal kheton ki tasweer dikhane aya hoon )     घायल जख्मी खेतों की तस्वीर दिखाने आया हूँ। बहते हुवे अश्कों के अंश अपने संग भी लाया हूँ।। मैने अपनी आंखों से खुद इनको रोते देखा है। प्रकृति के प्रारहों से घायल होते देखा है।। ओले रुपी…

  • परीक्षा मंत्र

    परीक्षा मंत्र   सुनो, तुम्हे सुनाने आया हूं। जागो, तुम्हें जगाने आया हूं। देखो, तुम्हें दिखाने आया हूं। बोलो तुम्हे बुलाने आया हूं।। पढ़ी पुस्तके पलटो, उत्तर मिल जायेगा, वर्ष भर लिखी नोट्स को देखो, उत्तर मिल जायेंगे। बस मेरी इक बात मानो ध्यान से पढ़ो ध्यान से सुनो, तुम्हे अपने जीवन के एक-एक मार्ग…

  • सुना था | Suna Tha

    सुना था ( Suna Tha ) ( बेटी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ) सुना था बचपन में हमने एक छोटा सा राजकुमार आएगा सुनहरे घोड़े पर बिठाकर अपने महलों में ले जाएगा सुना था हमने दादी के मुंह मैं हूं एक छोटी सी राजकुमारी कहते कहते गले लगाकर मुझे सुनाती एक कहानी सपने देखे थे…

  • मनुष्य जीवन | Kavita Manushya Jeevan

    मनुष्य जीवन ( Manushya Jeevan ) मानव जीवन की गाथा तुमको सुनता हूँ। जीवन का एक सत्य तुमको बताता हूँ। मानवता का दृश्य भी तुमको दिखता हूँ। किस्मत का भी खेल तुमको बताता हूँ।। आया हो संसार में लेकर मानव जन्म। पूरब भव में तुमने किये थे अच्छे कर्म। इसलिए तो तुमको मिला है मानव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *