श्री कृष्ण जन्माष्टमी विशेष (कजरी)

श्री कृष्ण जन्माष्टमी विशेष (कजरी) | Shri Krishna Janmashtami vishesh

श्री कृष्ण जन्माष्टमी विशेष (कजरी)

( Shri Krishna Janmashtami vishesh – Kajri )

 

जनमे देवकी के जब लाला
खुलिगा जेल का ताला ना …2 ll

 

हाथों से हथकड़ियां छूटी
मात पिता की बेड़ी टूटी
खुल गए पाप के बंधन सारे
आए जब नंदलाला ना….
जनमे देवकी ०…

 

सो गए सारे पहरेदार
खुल गए जेल के सातो द्वार
सोए सूप चले जगतारण
जग में करन ऊजाला ना….
जनमे देवकी०….

 

रात भयानक अतिशय कारी
बरसे मेघ नीर अति भारी
चमके बीच बीच जब बिजुरी
दर्शन मिले गोपाला ना…..
जनमे देवकी०…

 

आगे जमुना बहे अपार
कैसे हो वसुदेव जी पार
झट से कदम निकारी कान्हा
घटिगा वेग विशाला ना ….
जनमे देवकी ० ….

 

पहुंचे नंद बाबा के द्वार
करे वसुदेव जी सोच विचार
लेकर संग में प्रभु की माया
छोड़ चले रखवाला ना…..
जनमे देवकी०….

?

कवि : रुपेश कुमार यादव ” रूप ”
औराई, भदोही
( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :-

जामुन | Jaamun Par Kavita

Similar Posts

  • के बी राइटर्स साहित्यिक मंच | KB Writers

    के बी राइटर्स साहित्यिक मंच ( K B Writers saahityik manch )    वार्षिकोत्सव की पावन बेला पर देते आपको बधाई, साहित्यिक गतिविधियों में अद्वितीय सेवाऍं निभाई। छोटे-बड़े और नऐ कलमकारों का इसने दिल जीता, केबी राइटर्स साहित्य मंच की इस-दिन नींव लगाई।। सफ़र संघर्ष का शुरु किया था आपने ०३ वर्ष पहले, धीरे-धीरे कलमकार…

  • आदिवासी समाज

    आदिवासी समाज संस्कृतिमें हमारीप्रेम अपार है,प्रेम से ही सुगन्धितसारा संसार आदिवासी समाजने पहलकी प्रकृतिकी, प्रकृतिके बिना खवाबोंका नकोई आकार है…”“समय आने परदिखा देना किआपने क्या किया है मानवता की खातिरजरूरत सेज़्यादा मौनआपके पक्ष कोकमज़ोरसाबित करता है…“जंगल के जीवों सेआपका उचित हैव्यवहारजिससे आपके यश काहोता है विस्तार…”“माटी ने आवाज़दी है साथियों, आजफिर एक रण लड़ा जाएप्रकृति…

  • बांसुरी बजाने बाला

    बांसुरी बजाने बाला बांसुरी बजाने बाला कन्हाई नहीं होता।मजबूरी में लिया फैसला बेवफाई नही होता। बाज़ू न होने का दर्द उससे पूछो।जिसका कोई भाई नहीं होता। मां को ठुकराओगे इस कदर तो।दुःख में आंचल सहाई नहीं होता। उसकी सूरत ओ लिबास मत देखो।सच कहने वाला सौदाई नहीं होता। रह कर दिल में न मिलने का…

  • शिद्दत | Shiddat

    शिद्दत ( Shiddat )    मजबूरी में दिलों को श्मशान होते देखा है, शिद्दत की चाहतों को गुमनाम होते देखा है, देखा है बड़े गौर से तड़पती हुई निगाहों को, प्रेम में वफा को भी बदनाम होते देखा है। लगे प्रीत जिन नैनों से उन्हें भुलाया नहीं जाता, जिस दिल को हो इश्क उसे समझाया…

  • श्रृंगार | Shringaar

    श्रृंगार ( Shringaar ) बड़े गर्व से शीश झुका कर कहता निश्चल निर्जल मन, भारत मां को आज सजाए भाषाओं के आभूषण। बाजूबंद उर्दू के बांधे , हाथों में गुजराती कंगन, उड़िया के कुंडल कानों में , बलिया में  पायल की झनझन, तमिल मुद्रिका, नथ पंजाबी, आसमी बड़ी सयानी है,  पैरों में है कन्नड़ बिछुए,…

  • माँ | Maa

    माँ ( Maa )   जिसके होने से मैं खुद को मुकमल मानती हूं, मेरी मां के हर लफ्जों में दुआ है जानती हूँ । ?? मां शब्द जितना खूबसूरत है उससे भी अधिक खूबसूरत इसका एहसास है । संसार मे किसी भी जीव को जन्म देने का आशीर्वाद मां को ही प्राप्त है ।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *