Kya Karoon

क्या करूं | Kya Karoon

क्या करूं

( Kya karoon )

 

मैं अज्ञानी हूं , ज्ञान बांटता हूं

क्या करूं, इंसान हूं इंसान बांटता हूं….

 

बोझभर किताबें पड़ी हैं घर मे

कितनों को तो दीमक भी चाट गए हैं

देखता हूं जाते आते लोगों को बुत खाने

सोचता हूं सब पगला गए हैं

करता नही पूजा पाठ,

तब भी भगवान बांटता हूं..

 

हिंदू कहे ईश्वर एक है

मुस्लिम कहे अल्ला एक है

कोई कहे ईशु एक है

कोई कहे नानक एक है

कैसे समझूं कौन नेक है

सवाभिमान नही अभिमान बांटता हूं…

 

हिंदू बंटा जात पात मे

कोई शेख सिया और सुन्नी मे

यहूदी भी तो हैं बंटे हुए ही

कोई रूपया भर कोई चवन्नी मे

पता नही कौन किसे मिले

किसीको जन्नत तो किसी को जहन्नुम बांटता हूं

क्या करूं

इंसान हूं , इंसान बांटता हूं..

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

यकीन | Yakeen

Similar Posts

  • बसंत के बहार में | Basant ke Bahar Mein

    बसंत के बहार में ( Basant ke bahar mein )   हवा चली पत्तियां चलीं पेड़ भी थिरकने लगें प्रकृति मदहोश थी बसंत के बहार में प्यार का प्रथम बार अंकुरण जब हो रहा था कण-कण धड़क रहे थे प्यार के इजहार में हर्ष था उल्लास था प्रेम और विश्वास था धड़कनों में चाह थी…

  • मन की पीड़ा

    मन की पीड़ा मन की पीड़ा से जब कांपीं उंगली तो ये शब्द निचोड़ेअक्षर-अक्षर दर्द भरा हो तो प्रस्फुटन कहाँ पर होगा अभिशापों के शब्दबाण लेकर दुर्वासा खड़े हुए हैंकैसे कह दूँ शकुन्तला का फ़िर अनुकरण कहाँ पर होगा नया रूप धर धोबी आए मन में मैल आज भी उनकेईश्वर ही जाने सीता का नव…

  • किसान | Kisan par kavita

     किसान  ( Kisan )   क्या करें मजबूर किसान….|| 1.बैलों को हल मे नह दिया, पसीना बहाये किसान | सून-सान पड़ी जमीन पर, हल रहा चलाये किसान | बीज डाल पानी सींचा, अब चौंकीदारी होने लगी | भरपूर फसल का सपना ले, खुशिहाली होने लगी | क्या करें मजबूर किसान….|| 2.दिन दोपहरी रात-दिन, मेहनत कड़ी…

  • वीर छत्रपति शिवाजी | Poem on Chhatrapati Shivaji

    वीर छत्रपति शिवाजी ( Veer Chhatrapati Shivaji )   निडर पराक्रमी वीर शिवाजी छत्रपति सम्राट हुए झुके नहीं कहीं वीर सिंह व्यक्तित्व विराट लिये   रणधीर पराक्रमी महायोद्धा महासमर में लड़ते थे छापामार युद्ध प्रणाली नित्य कीर्तिमान गढ़ते थे   नींव रखी मराठा साम्राज्य हिंद प्रबल पुजारी थे मुगलों से संघर्ष किया रणनीति शौर्य अवतारी…

  • एक कप चाय | Ek Cup Chai

    एक कप चाय ( Ek cup chai )   एक कप चाय को कभी कम मत आंकना। बड़े-बड़े मसले हल हो जाते सब चाय में। जरिया मेल मिलाप का बुला लेना चाय पे। रिश्तो में मिश्री सी घुल सी जाती है चाय में। एक कप चाय में खुल जाते हैं दिल के द्वार‌। भीनी सी…

  • वनिता सुरभि, पारिजात ललांत सी

    वनिता सुरभि,पारिजात ललांत सी   कोमल निर्मल सरस भाव, अंतर प्रवाह विमल सरिता । त्याग समर्पण प्रतिमूर्ति, अनंता अत्युत्तम कविता । सृजन उत्थान पथ पर, महिमा मंडित सुकांत सी । वनिता सुरभि, पारिजात ललांत सी ।। स्नेहगार ,दया उद्गम स्थल, अप्रतिम श्रृंगार सृष्टि का । पूजनीय कमनीय शील युत, नैतिक अवलंब दृष्टि का । उमा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *